देश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ाने के मकसद से केंद्र और राज्य सरकारों ने कई योजनाओं का संचालन किया है, जैसे दिल्ली लक्ष्मी योजना, लाडो लक्ष्मी योजना, उद्योगिनी योजना से आदि। इन योजनाओं के जरिए महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के साथ ही आर्थिक मदद भी मिलती है। यहां केवल इन योजनाओं के बारे में ही जानना जरूरी नहीं बल्कि इनका सही तरीके फायदा उठाने के तरीकों के बारे में जानना भी जरूरी हैं। इसकी सही समझ होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अक्सर ये देखने में आता है कि महिलाएं इन खास स्कीम्स में अप्लाई तो कर देती हैं, लेकिन इनसे जुड़े नियमों की जानकारी नहीं होती। नतीजतन फॉर्म भरने और अप्लाई करने की थोड़ी देर बाद छोटी सी भूल के चलते फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

क्‍या है दिल्ली लक्ष्मी योजना?

राजधानी दिल्ली की लाखों महिलाएं आज दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ उठा रही हैं। इस स्कीम का मकसद जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार कर उन्हें सशक्त करना है। इस स्कीम में हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की मदद दी जाती है।

योजना की जरूरी शर्तें

अगर आप भी इस स्‍पेशल स्‍कीम का लाभ उठाना चाहती हैं तो आपको दिल्‍ली सरकार की ओर से जारी कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। क्‍योंकि इसके बाद ही आप इस योजना के तहत एनरॉल हो सकतीं हैं।

  • महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपये से ज्यादा न हो।
  • सरकारी नौकरी या उससे रिटायर्ड लोग पात्र नहीं होंगे।
  • ध्यान दें कि इनकम टैक्स भरने वाले और पेंशन लेने वालों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर परिवार के पास कार है तो भी योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी हों।
  • इस योजना की सबसे अनिवार्य शर्त राशन कार्ड का होना है। योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना में कैसे करें अप्लाई?

दिल्ली सरकार की ओर से इस योजना के लिए एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया है। सरकार की ओर से निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाली महिलाओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कुछ साधारण दस्तावेज भी देने होंगे और वेरिफिकेशन के बाद महिलाओं को हर महीने उनके अकाउंट में 2500 रुपये मिलेंगे।

इन दस्‍तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • दिल्‍ली का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • इनकम प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते की जानकारी
  • MP/MLA के समर्थन लिखित पत्र

जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्‍लाई?

दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना के तहत अप्‍लाई करने से पहले आपको दिल्‍ली सरकार के पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही आप इसमें आगे की कार्रवाई पूरी कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • dly.delhi.gov.in में Apply/के टैब पर क्लिक करें।
  • नीचे Registration Now पर क्लिक करें, फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आधार में दर्ज नाम और आधार नंबर भरें।
  • जेंडर चुनने के बाद अपनी जन्मतिथि भरें और Continue पर क्लिक करें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल पर नंबर OTP आ सकता है, उसे भरें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • इस स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन अप्लाई करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • पात्रता से जुड़े सवालों के जवाब दें और वेरिफिकेशन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार और मूलभूत जानकारियों को भरें।
  • फैमिली में सभी सदस्यों की जानकारी भी भरनी होगी। अपने आधार से जुड़े बैंक खाते का विवरण भरें, पैसा सीधे इसी खाते में आएगा।
  • बैंक अकाउंट नंबर, IFSC Code, नाम ठीक से चेक कर लें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • MP/MLA के समर्थन और उनके साइन वाला पत्र आपको अपलोड करना होगा।

लाडो लक्ष्मी योजना क्‍या है?

हरियाणा सरकार की पॉपुलर योजना में सबसे पहला नाम आता है 'लाडो लक्ष्मी योजना' का। इस योजना में प्रदेश की महिलाओं को हर माह करीब 2100 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।

हरियाणा सरकार की स्‍कीम से जुड़े खास नियम

मालूम हो कि हरियाणा सरकार की इस स्‍कीम से जुड़े नियमों के बारे में आपको सही जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही कौन सा डॉक्‍यूमेंट आपको जमा करना है और कौन सा नहीं। इसके बारे में भी पता होना जरूरी है।

  • डायरेक्टरेट ऑफ सोशल जस्टिस हरियाणा सरकार के अनुसार महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • महिला अगर अविवाहित है तो राज्य में कम-से-कम 15 वर्ष से निवासी होना चाहिए।
  • अगर विवाहित है तो पति का 15 वर्ष से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।
  • परिवार में महिला लाभार्थियों की संख्या के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

ये डाक्यूमेंट्स रखें तैयार

इस स्‍कीम के तहत आप केवल ऐप के माध्‍यम से अप्‍लाई कर सकते हैं। सबसे पहले आपको ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए दस्‍तावेज भी अपलोड सही तरीके से करने होंगे।

  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • हरियाणा का 15 वर्ष से अधिक का आवास प्रमाण पत्र
  • हरियाणा का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र (पहले चरण में 1 लाख या उससे कम आय का प्रमाण पत्र)
  • बैंक खाता आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र (Family ID) से लिंक होना चाहिए तथा डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

ऐप से अप्लाई करने में किन बातों का रखें ध्यान

ऐप के जरिये अगर आप लाडो लक्ष्‍मी योजना के लिए अप्‍लाई करने जा रहीं हैं तो सबसे पहले आपको ऐप पर जाना होगा। क्‍योंकि हरियाणा सरकार दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से स्वीकार करती है।

  • लाडो लक्ष्मी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऐप खोलें और आवेदन करने वाली महिला को मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में 'योजना के लिए आवेदन करें' विकल्प का चयन करें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की सूची पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • आवेदन प्रक्रिया के सभी स्‍टेप्‍स पूरे करते हुए आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • आधार विवरण, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), निवास संबंधी जानकारी, आय विवरण, बचत बैंक खाते का विवरण, बिजली कनेक्शन संख्या, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) पहचान संख्या (यदि लागू हो) तथा वाहन संबंधी जानकारी (यदि लागू हो) दर्ज करें।
  • आवेदन जमा करें। सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक पंजीकरण संख्या जारी की जाएगी।
  • आवेदन सत्यापन के लिए नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) को भेजा जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी।
  • पात्र पाए जाने पर आवेदिका के मोबाइल नंबर पर एक संदेश भेजा जाएगा, जिसमें वह ₹2,100/- की पूर्ण मासिक सहायता या इससे कम राशि प्राप्त करने का विकल्प चुन सकेगी।

किसी भी तरह की दिक्कत होने पर यहां करें संपर्क

  • हरियाणा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना हेल्पलाइन नंबर
  • 01724880500
  • 18001802231

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।