Tue Oct 13, 2026 | Updated 03:04 PM IST

क्या होता है 'Double Texting'? बिना रिप्लाई के दूसरा मैसेज करना सही है या गलत, जानें

अगर कोई बहुत जरूरी बात है और आपका दोस्त रिप्लाई नहीं कर रहा है, तो क्या दोबारा मैसेज करना सब खराब कर सकता है? आइए जानते हैं डबल टेक्स्टिंग के बारे में।
Updated:- 2026-10-13, 13:18 IST
double texting

अक्सर लोग किसी को एक मैसेज करते हैं और उनके रिप्लाई का इंतजार किए बिना ही दूसरा मैसेज भी कर देते हैं। इस प्रोसेस को ही डबल टेक्स्टिंग कहा जाता है। इसे लेकर बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या बिना रिप्लाई आए दूसरा मैसेज करना गलता होता है या सामने वाला इस बात से नाराज हो सकता है? आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में।

क्या होता है 'Double Texting'?

Olively की रिसर्च के मुताबिक, डबल टेक्स्टिंग का मतलब होता है कि किसी के रिप्लाई का इंतजार किए बिना ही दूसरा मैसेज कर देना। वैसे तो यह कोई बुरी बात नहीं है। लगातार दो मैसेज करना नॉर्मल ह्यूमन कम्युनिकेशन है। आजकल हर कोई अपने दोस्त को दो बार मैसेज करता है और सामने वाला इससे परेशान नहीं होता है। यह चीज खराब तब लगती है, जब दूसरा मैसेज जानकारी देना बंद कर देता है। मलतब की फालतू का मैसेज। इसलिए जरूरी यह नहीं है कि कितने मैसेज करने चाहिए, जरूरी यह है कि मैसेज किस लिए किया गया है।

what is double texting

image credit- magnific

दोबारा मैसेज करने से पहले कितना इंतजार करना चाहिए?

इस चीज के लिए कोई टाइम नहीं है। यह सिचुएशन पर निर्भर करता है। कुछ बहुत जरूरी बात है, तो तुरंत सामने वाले को मैसेज किया जा सकता है। अगर नॉर्मल बात है, तो आप सामने वाले के रिप्लाई का इंतजार भी कर सकती हैं। साथ ही अगर कुछ ऑफिस की बातें हैं, तो उसके लिए भी आप इंतजार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 'उसने पहले मैसेज किया था...', श्रेया कालरा के दावों को कुशाल टंडन ने बताया झूठ; किए बड़े खुलासे

क्या डबल टेक्स्ट करने से सब खराब हो जाता है?

दोबारा मैसेज करने से कुछ खराब नहीं होता है। एक एक्स्ट्रा टेक्स्ट ने कभी भी उस रिश्ते को खत्म नहीं किया है जो ठीक चल रहा था। जो चीज रिश्ते को खराब करती है, वह है उसके बाद वाली बातें। जैसे कि- टेक्स्ट करने के लिए माफी, माफी के लिए माफी, खुद को क्रेजी बताने वाला मजाक।

अगर 1-2 ही एक्स्ट्रा मैसेज किए हैं, तो कुछ करने की जरूरत नहीं है। मैसेज वहीं छोड़ दें और सो जाएं। अक्सर रात में मैसेज हमे ज्यादा लगते हैं, लेकिन सुबह सामने वाले को वो नॉर्मल लगेंगे और वह एक साथ रिप्लाई कर देगा।

अगर आपने एक साथ 5-6 मैसेज कर दिए हैं, तो लास्ट में एक आखिरी मैसेज करो और बात खत्म कर दो। जैसे - अरे, मैंने थोड़े ज्यादा मैसेज कर दिए, तुम फ्री होकर बताना। ऐसा करने से कुछ खराब नहीं होगा और सुबह सब नॉर्मल हो जाएगा।

kya hai double texting

image credit- magnific

अच्छा डबल टेक्स्ट और बुरा मैसेज क्या होता है?

एक अच्छे डबल टेक्स्ट का मतलब है कोई जानकारी देना, जैसे कि- 'मैंने टिकट भेज दिया है। वह 7 बजे का है और लोकेशन भी साथ में है। इस पूरे मैसेज में एक जानकारी है, तो यह एक अच्छा मैसेज है। वहीं अगर आप किसी को बिन बात का परेशान कर रही हैं, जैसे कि- हेलो, क्या कर रही हो?, रिप्लाई क्यों नहीं कर रही? इस तरह का मैसेज प्रेशर बनाता है, तो यह बुरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- चैट में देर से रिप्लाई आने पर होती है घबराहट, जानें क्या है टेक्स्टिंग एंग्जायटी?

अगली बार दूसरा मैसेज करने से पहले खुद से पूछें, मेरा दूसरा मैसेज जानकारी दे रहा है या सिर्फ प्रशर बना रहा है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
क्या लड़कियों को डबल टेक्स्ट करना चाहिए?
हां, कर सकती हैं। जेंडर से फर्क नहीं पड़ता, इंटेंशन से पड़ता है। मदद वाला मैसेज हर किसी के लिए ठीक है।
डबल टेक्स्ट के बाद रिप्लाई न आए तो क्या करें?
24 घंटे तक कुछ मत भेजें। अगर उसके बाद भी रिप्लाई न आए तो एक आखिरी क्लोजिंग मैसेज करके छोड़ दें।
क्या ऑफिस या बॉस को डबल टेक्स्ट करना गलत है?
ऑफिस में जरूरी जानकारी के लिए तुरंत दूसरा मैसेज करना नॉर्मल है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।