Golden Wealth Creation Tips: दमकता सोना....हर महिला की पसंद है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,43,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज पार कर चुकी है। इसके बावजूद फेस्टिव सीजन में सोने के खरीदारों में क्रेज बरकरार है। गोल्ड ज्वेलरी तो हर महिला लेना पसंद करती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि सोने में निवेश करने के अपने फायदे हैं। अगर वाकई आप सोने में निवेश करना चाहती हैं तो आप ज्वेलरी की बजाय गोल्ड ईटीएफ और डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सोने पर सुहागे का काम कर सकती हैं।
गोल्ड में निवेश करने पर कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप सोने में निवेश करना चाहती हैं तो आप कई तरीकों से निवेश कर बंपर मुनाफा कमा सकती हैं। गोल्ड में निवेश (Investment In Gold) करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि यहां आपका पैसा सुरक्षित रहता है। जरूरत पड़ने पर आप लोन भी ले सकती हैं। अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रही हैं, तो चलिए गोल्ड में निवेश के बेस्ट ऑप्शंस यहां जानते हैं।
Golden Wealth Creation Tips: ये हैं बेस्ट गोल्ड इनवेस्टमेंट ऑप्शंस
क्या होता है गोल्ड ईटीएफ?
सबसे पहले बात करते है गोल्ड ईटीएफ की। अगर आप चाहें तो इन्हें शेयर्स की तरह भी खरीद सकती हैं। इन्हें एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड भी कहा जाता है। इन्हें स्टॉक एक्सचेंजों पर खरीदा और बेचा जा सकता है। आप इसे गोल्ड की वास्तविक कीमत के करीब खरीद सकते हैं, क्योंकि गोल्ड ईटीएफ का बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड की कीमतें हैं। इसके लिए आपके पास ट्रेडिंग डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। इसके बाद ही आप गोल्ड ईटीएफ खरीद सकती हैं।
Golden Wealth Creation Tips: गोल्ड ईटीएफ के फायदे
Image Credit:Shutterstock
गोल्ड ईटीएफ में अगर आप निवेश करने चाहतीं हैं तो यहां आपको उससे जुड़े फायदों की भी सही जानकारी होनी जरूरी है।
प्योरिटी की गारंटी- गोल्ड ईटीएफ की हर एक यूनिट 99.5% प्योर फिजिकल गोल्ड द्वारा समर्थित होती है, इसलिए आपको सोने की शुद्धता को लेकर कोई चिंता नहीं रहती।
चोरी या गुम होने का झंझट नहीं- यह डिजिटल या डीमैट (Demat) फॉर्मेट में होता है, जिससे घर में सोना रखने की तरह चोरी होने का डर नहीं रहता।
कम राशि से कर सकते हैं निवेश- आप बहुत कम पैसों से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसकी 1 यूनिट आमतौर पर 1 ग्राम सोने के बराबर होती है, और आप चाहें तो और भी कम मात्रा में शुरुआत कर सकते हैं। एसआईपी (SIP) के जरिए भी निवेश कर सकतीं हैं।
Golden Wealth Creation Tips: क्या होता है डिजिटल गोल्ड?
अगर आपके पास आज की डेट में मात्र 20 रुपये भी हैं तो आप गोल्ड में आसानी से निवेश कर सकती हैं। बशर्ते आप सर्राफा बाजार से जेवर खरीदने की जगह इसे डिजिटल गोल्ड के तौर पर खरीदें। इसकी फिजिकल डिलीवरी लेने की भी जरूरत नहीं होती। इसका पूरा प्रोसेस पेपरलेस होता है। आप स्मार्टफोन से भी कुछ स्टेप्स फॉलो कर डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं, अपनी सुविधानुसार जब चाहें गोल्ड में निवेश कर सकती हैं। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल गोल्ड खरीदने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं यहां।
डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के फायदे
डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के कई फायदे होते हैं। डिजिटल गोल्ड एक तरह से फिजिकल गोल्ड की तरह ही होता है, लेकिन इसे आप ऑनलाइन खरीदते हैं। इसे किसी ट्रस्टेड वॉल्ट (तिजोरी) में रखा जाता है।
कम रकम से शुरुआत- आप केवल 20 रुपये से भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकती हैं। यह स्मॉल इनेवस्टर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
कभी भी करें खरीद-फरोख्त- आप इसे 24x7 ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं। डीमैट अकाउंट की जरूरत नहीं। पैसे सीधे आपके अकाउंट में आते हैं।
मेकिंग चार्ज से बचाव- ज्वेलरी खरीदने के दौरान वसूला जाने वाला 10-25 % का मेकिंग चार्ज देने की जरूरत नहीं।
चोरी या खोने का डर नहीं- आपको अलग से लॉकर का इंतजाम नहीं करना पड़ता। मालूम हो कि डिजिटल गोल्ड को कंपनी की सुरक्षित तिजोरियों में रखा जाता है, जिसका इंश्योरेंस होता है।
Image Credit: Shutterstock
डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के नुकसान
जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, ठीक उसी तरह डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के कुछ भी नुकसान भी हैं। हालांकि, आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है।
कोई निगरानी नहीं: डिजिटल गोल्ड की सबसे बड़ी कमी यह है कि अगर कंपनी दिवालिया हो जाती है या धोखाधड़ी करती है, तो रकम फंसने की आशंका रहती है।
नियमित ब्याज नहीं: डिजिटल गोल्ड पर आपको कोई ब्याज नहीं मिलता। इसका लाभ तभी मिलता है जब मार्केट में गोल्ड का रेट बढ़ता है और आप इसे बेचते हैं।
डिस्क्लेमर: फिजिकल गोल्ड के अलावा आजकल डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ETF में निवेश का चलन भी बढ़ रहा है। हालांकि, इनमें निवेश करने से पहले इनके फायदे, जोखिम, नियम और शर्तों को अच्छी तरह समझ लें। निवेश का फैसला लेने से पहले किसी वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, magnific.com
-1793258532008_m.webp)