शर्ट और जींस में लगीं इन चीजों को न समझें बेकार, जानें इनका असली काम

आपने कभी अपनी जींस की जेब के पास लगे एक अलग से बटन या शर्ट के सबसे नीचे वाले बटन के पास बने एक्स्ट्रा छेद पर ध्यान दिया है? हम में से ज्यादातर लोग इन्हें डिजाइन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, या सोचते हैं कि कंपनी ने गलती से लगा दिया है। लेकिन सच यह है कि कपड़े में लगी हर छोटी चीज का एक बड़ा और खास मतलब होता है। यह छोटे बटन बेकार नहीं हैं, बल्कि आपके कपड़ों की लाइफ बढ़ाने के लिए लगाए जाते हैं। आइए जानते हैं इनका असली काम क्या है।
जींस की जेब पर लगे इस बटन का क्या मतलब है?
आपने जींस की छोटी जेब और बड़ी जेब के कोनों पर तांबे या चांदी जैसे रंग के छोटे बटन देखे होंगे। इन्हें फैशन के लिए नहीं लगाया जाता, इनका नाम रिवेट्स है।
इसका इतिहास काफी पुराना है। जब मजदूर खदानों में काम करते थे तो उनकी जेबें भारी औजारों की वजह से बार-बार फट जाती थीं। इस समस्या को हल करने के लिए 1873 में लेवी स्ट्रॉस ने जींस में इन रिवेट्स को लगाना शुरू किया। यह छोटे धातु के बटन जेब को वहां पर मजबूती देते हैं जहां सबसे ज्यादा खिंचाव पड़ता है। यह जेब को फटने से बचाते हैं। आज के समय में भी ये उसी मजबूती के लिए लगाए जाते हैं। इसलिए अगली बार इन्हें बेकार समझकर खींचने की कोशिश न करें।

शर्ट के आखिरी बटन के पास बना एक्स्ट्रा छेद
कई बार शर्ट के सबसे नीचे वाले बटन के ठीक बगल में एक आड़ा या एक्स्ट्रा छेद बना होता है। लोग सोचते हैं कि ये गलती से बना दिया गया है, लेकिन इसका भी एक लॉजिक है।
आप जब शर्ट पहनती हैं तो सबसे ज्यादा खिंचाव नीचे वाले बटन पर ही पड़ता है, खासकर जब हम बैठते-उठते हैं। अगर सभी बटनों के छेद एक जैसे सीधे हों तो नीचे वाला बटन आसानी से खुल सकता है। इसीलिए आखिरी छेद को आड़ा बनाया जाता है ताकि बटन उसमें मजबूती से लॉक हो जाए और बार-बार न खुले। कुछ शर्ट में नीचे एक छोटा सा एक्स्ट्रा बटन भी दिया जाता है जो स्टाइल के साथ-साथ इमरजेंसी में काम आता है अगर कोई बटन टूट जाए।

शर्ट के पीछे कॉलर के नीचे लगा लूप
आपने कुछ फॉर्मल शर्ट के पीछे कॉलर के ठीक नीचे कपड़े का एक छोटा सा लूप जरूर देखा होगा। इसे 'लॉकर लूप' कहा जाता है।

पहले के समय में लोगों के पास अलमारी छोटी होती थी। हर किसी के पास शर्ट को टांगने के लिए हैंगर नहीं होते थे। ऐसे में इस लूप की मदद से शर्ट को दीवार पर लगी कील पर टांगा जाता। आज भले ही हर घर में हैंगर है, लेकिन ये लूप आज भी एक क्लासिक डिटेल के तौर पर शर्ट में लगाया जाता है और जिम या ऑफिस के लॉकर में शर्ट टांगने में बहुत काम आता है।
यह भी पढ़ें- 500 साल पुरानी कला से घर पर तैयार करें बांधनी शर्ट, जींस के साथ कर सकती हैं स्टाइल
तो ये छोटे-छोटे बटन और लूप सिर्फ डिजाइन नहीं हैं, बल्कि सालों की रिसर्च और जरूरत के हिसाब से बनाए गए हैं। अगली बार कपड़े खरीदते समय इन छोटी डिटेल्स पर जरूर गौर करें।
यह भी पढ़ें- Loose Fit T-Shirt Designs: लूज फिट टी-शर्ट्स के साथ पाएं स्टनिंग लुक, गर्मियों में फैशन और आराम का परफेक्ट मेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या जींस के छोटे बटनों पर लिखे नंबर का कोई मतलब होता है?
- हां, बिल्कुल होता है। जींस के बटन पर लिखे नंबर जैसे 501, 511 उस जींस के फिट और डिजाइन का मॉडल नंबर होता है, जिससे कंपनी को पता चलता है कि ये कौन सी कटिंग की जींस है।
- शर्ट के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बटन के साथ कपड़े का छोटा टुकड़ा क्यों आता है?
- वो कपड़े का टुकड़ा टेस्टिंग के लिए होता है। ताकि आप वॉशिंग पाउडर या ब्लीच का इस्तेमाल करने से पहले उस छोटे टुकड़े पर टेस्ट कर लें कि शर्ट का रंग तो नहीं जाएगा।
- क्या सभी ब्रांड की जींस में रिवेट्स लगे होते हैं?
- नहीं, आजकल कई फैशन जींस में सिर्फ लुक के लिए नकली रिवेट्स लगाए जाते हैं या कई बार प्रिंट ही कर दिया जाता है, लेकिन ओरिजिनल डेनिम जींस में ये असली लोहे के और मजबूत होते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।