Gold Purity Test: घर बैठे चुटकियों में करें असली सोने की पहचान! पीतल और गोल्ड के बीच ऐसे पता लगाएं फर्क
-1793189928622.webp)
दिवाली और धनतेरस का सीजन आते ही लोग सोने की दुकान की तरफ भागने लगते हैं। बस मन में एक ही डर रहता है, कहीं सोना नकली न मिल जाए। दरअसल, आजकल पीतल पर ऐसी सोने की पॉलिश होती है कि बड़े-बड़े जौहरी भी एक नजर में धोखा खा जाते हैं। इस बात को लेकर आपको सुनार पर 100% निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। घर में रखी कुछ आम चीजों से आप 2 मिनट में असली सोने की परख कर सकते हैं। आइए गाजियाबाद के स्वर्ण महल ज्वेलर्स के मैनेजर राम देसाई से जानते हैं कि घर बैठे कैसे असली नकली सोने की पहचान करें?
नकली सोने से रहें सावधान
सोना सिर्फ गहना नहीं, हमारा इमरजेंसी फंड होता है। इसलिए, असली-नकली का फर्क जानना हर किसी को आना चाहिए। कई बार हम पुरानी अंगूठी या दादी के दिए हुए कंगन को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ये सोना है भी या नहीं। इसके लिए महंगी मशीन की जरूरत नहीं। असली सोना अपने साथ कुछ निशानियां लेकर चलता है, जिसे पहचानना बहुत आसान है।
Photo Credit: Pinterest (FinelinesJewellers)
1. सबसे पहले हॉलमार्क देखना न भूलें
ये सबसे पक्का सबूत है। असली सोने के गहने पर BIS हॉलमार्क जरूर होता है। इसमें तीन चीजें लिखी होती हैं; BIS लोगो + प्योरिटी कोड + जौहरी का कोड। जैसे, 22K916 का मतलब है 22 कैरेट सोना जिसमें 91.6% शुद्ध सोना होता है। 18K750 मतलब 18 कैरेट। अगर गहने पर कोई निशान नहीं है या सिर्फ 22K लिखा है तो सतर्क हो जाएं।
2. चुंबक से टेस्ट
सोना कभी चुंबक से नहीं चिपकता है। ये नॉन-मैग्नेटिक धातु है। एक हैवी चुंबक लें और गहने के पास लाएं। अगर अंगूठी या चेन चुंबक की तरफ खिंच रही है या चिपक रही है तो समझिए उसमें लोहा या पीतल मिलाया गया है। असली सोना बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं करेगा। ये टेस्ट पीतल और सोने का फर्क सबसे जल्दी बताता है।
3. पानी से टेस्ट
एक गिलास पानी में गहना डालें। असली सोना घना होता है, इसलिए तुरंत नीचे बैठ जाएगा। नकली या खोखला गहना तैरने लगेगा या धीरे-धीरे नीचे जाएगा।
यह भी पढ़ें- धनतेरस 2026 की शॉपिंग में इन 5 बातों का रखें ध्यान, त्योहार के बाद नहीं होगा पछतावा
4. पीतल और सोने में दिखते हैं 3 बड़े फर्क
असली सोने का रंग गहरा और सुनहरा होता है। पीतल का रंग थोड़ा हल्का और ज्यादा चमक वाला होता है। पुराना होने पर पीतल काला पड़ जाता है, सोना नहीं। वहीं, सोना हाथ में लेने पर भारी और थोड़ा ठंडा महसूस होता है। पीतल हल्का लगता है। सोना बहुत मुलायम होता है। अगर आप नाखून से भी दबाएंगे तो हल्का निशान दिख सकता है, पीतल बहुत सख्त होता है।
Photo Credit: Pinterest (Nobbier)
सोना साफ करने का सबसे आसान तरीका
बाजार में रोज पहनने से सोने पर पसीना, तेल और धूल जम जाती है जिससे चमक फीकी पड़ जाती है। इसे साफ करने के लिए महंगे लिक्विड की जरूरत नहीं।
- कटोरी गुनगुने पानी में 2 बूंद शैम्पू डालो, गहना 15 मिनट भिगो दो।
- सॉफ्ट टूथब्रश से हल्के-हल्के साफ करके साफ पानी से धो लो।
- सूती कपड़े से पोंछ लो, चमक वापस आ जाएगी।
- टूथपेस्ट, नमक या हार्पिक से मत रगड़ो, खरोंच आ जाएगी।
यह भी पढ़ें- डेली वियर के लिए 4 लाइटवेट 22k गोल्ड चेन, देखिए लेटेस्ट कलेक्शंस
याद रखिए, घर के टेस्ट सिर्फ शुरुआती अंदाजा देते हैं, फाइनल भरोसा हमेशा हॉलमार्क और भरोसेमंद बिल पर ही करें। सोना खरीदते समय कभी भी बिना बिल और बिना हॉलमार्क वाला गहना न लें। अगर आप पुराना सोना बेच रहे हैं तो एक बार मशीन वाली प्योरिटी चेक (Karat Meter) जरूर करा लें। थोड़ी सी समझदारी आपके लाखों के निवेश को सुरक्षित रख सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या मोती और कुंदन वाले गहने भी ऐसे साफ कर सकते हैं?
- नहीं। मोती और कुंदन गर्म पानी और शैंपू से खराब हो जाते हैं। उन्हें सिर्फ सूखे मुलायम कपड़े से पोंछें।
- सोना कितने दिन में साफ करना चाहिए?
- रोज पहनने वाले गहने हर 15 दिन में और कभी-कभी पहनने वाले गहने महीने में एक बार साफ कर लें तो चमक बनी रहती है।
- क्या टूथपेस्ट से सोना ज्यादा चमकता है?
- नहीं, ये गलत तरीका है। टूथपेस्ट में दाने होते हैं जो सोने पर बारीक खरोंच डाल देते हैं और लॉन्ग टाइम में सोने को डल कर देते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।