फैशन की दुनिया में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी कीमत सुनते ही इंसान सोच में पड़ जाता है। ऐसी ही एक चीज है विक्टोरिया सीक्रेट की 'फैंटेसी ब्रा', जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ डॉलर (यानी करीब 460 करोड़ रुपये) है। हाल ही में हुए एक फैशन शो में इसे काइली जेनर ने पहना था।
कितने समय में बनकर तैयार हुई थी फैंटेसी ब्रा?
दुनिया के सबसे महंगे ब्रा की खास बात यह है कि इसे बनाने में 4410 असली हीरों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसे बनाने में 15 कारीगरों ने 1 हजार घंटे से भी ज्यादा का समय लगाया है। इसकी कीमत जानकर तो हर कोई यही सोच रहा है कि इतनी बड़ी रकम में तो इंसान कोई छोटा-मोटा आईलैंड ही खरीद ले। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस ब्रा में ऐसा क्या खास है और शो खत्म होने के बाद इसका क्या किया जाता है? इसी के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
image credit- Dimitrios Kambouris/Getty
4410 हीरों से तैयार हुई है फैंटेसी ब्रा
आपको बता दें कि इस ब्रा को बनाने में नॉर्मल कपड़े की जगह सोने और हीरों का इस्तेमाल किया गया है। इसे Jacob & Co के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसकी कुछ खास बातें भी हैं। जैसे-
- 4410 असली हीरे: पूरी ब्रा में असली हीरे लगाए गए हैं, जिनका कुल वेट करीब 1373 कैरेट है।
- 75.54 कैरेट का पीला हीरा: ब्रा के बीच में लगा यह बड़ा पीला हीरा की इसकी सुंदरता बढ़ा रहा है।
- 15 कारीगरों की मेहनत: इसे तैयार करने में 1000 घंटे से ज्यादा समय लगा।
- करीब 1.8 किलो वजन: इस ब्रा का वजन लगभग चार पाउंड है।
यह भी पढ़ें- Gold Origin History: आसमान छू रहे हैं दाम, पर क्या आप जानती हैं आखिर कहां से आया सोना? खोज का किस्सा है लाजवाब
कैसे तैयार किया गया फैंटेसी ब्रा का डिजाइन
USA की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसे बनाना सिर्फ हीरे और सोना जोड़ने का काम नहीं था। सबसे पहले इसका डिजाइन बनाया गया। फिर इसे हजारों छोटे हिस्सों में बांटकर तैयार किया गया। हर हिस्से को हाथ से शेप दिया गया और पॉलिश किया गया। इसके बाद हीरों को एक-एक करके लगाया गया। पूरी ब्रा को इस तरह बनाया गया है कि यह शरीर के साथ आसानी से मूव कर सके।
image credit- Jacob & Co
8 साल बाद हुई फैंटेसी ब्रा की वापसी
बताया जाता है कि विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा इससे पहले 2018 में फैशन शो में दिखाई गई थी। उस समय मॉडल एल्सा होस्क ने इसे पहना था। इस बार काइली जेनर इसे पहनकर रैंप पर उतरी थीं। उनकी ब्रा की कीमत और उसमें लगे हीरों ने खूब वाहवाही बटोरी थी।
अब कहां रखी जाएगी इतनी महंगी ब्रा?
शो के बाद इस ब्रा को Jacob & Co के न्यूयॉर्क वाले स्टोर में वापस ले जाया गया है। अब इसे कोई भी कस्टमर खरीद सकता है। हालांकि, पहले की कई फैंटेसी ब्रा को खरीदार नहीं मिले थे।
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ में बिकी MF Hussain की Gram Yatra Painting, भारत की सबसे महंगी पेंटिंग में शामिल; जानें इसकी खासियत
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- Instagram
