फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं अलग-अलग के स्टाइल स्टेटमेंट आजमाती हैं। ऐसे में इन दिनों ट्रांसपेरेंट आउटफिट का काफी क्रेज देखा जा रहा है। कुछ महिलाएं इन दिनों बरसात के मौसम में भी ट्रांसपेरेंट कपड़े पहनती हैं, लेकिन बरसात में इसे पहनने के बाद कई तरह की परेशानी होती है।

ट्रांसपेरेंट आउटफिट स्टाइलिंग टिप्स

बरसात में ट्रांसपेरेंट कपड़े शरीर से चिपक जाते हैं, जिससे पूरा लुक बेकार दिखने लगता है। अगर आपके साथ भी यही हो रहा है, तो परेशान होने के बजाय आप तीन स्मार्ट तरीकों और स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो करके कॉन्फिडेंट और परफेक्ट लुक पा सकती हैं।  

मैचिंग इनर का करें चुनाव

अगर आप भी बरसात में ट्रांसपेरेंट आउटफिट पहनने का सोच रही हैं, लेकिन कपड़े चिपकने की वजह से इन्हें पहन नहीं पा रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आप जिस कलर का ट्रांसपेरेंट टॉप या कुर्ता पहनने का सोच रही हैं, उसी कलर से मैचिंग इनर को आप शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आप स्किन टोन के कलर वाली इनर भी शामिल कर सकती हैं। इस ट्रिक को अपनाकर आप मानसून में भी ट्रांसपेरेंट आउटफिट शामिल कर सकती हैं।

हैवी एक्सेसरीज को करें शामिल

अगर आपका टॉप ज्यादा ही ट्रांसपेरेंट है। इसके साथ इनर पहनने के बावजूद भी आप कंफर्ट फील नहीं कर पा रही हैं, तो आप इसके साथ कुछ एक्सेसरीज शामिल कर सकती हैं। हैवी एक्सेसरीज के साथ आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं और कॉन्फिडेंट भी दिख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रांसपेरेंट हील्स के साथ बेहद अच्छे लगते हैं ये आउटफिट्स

हाई वेस्ट बॉटम वियर के साथ करें पेयर

अगर आप कोई भी ट्रांसपेरेंट टॉप या कुर्ता कैरी कर रही हैं, तो इसे हाई वेस्ट जींस, लॉन्ग पैंट या लॉन्ग स्कर्ट के साथ शामिल करें। इससे आपका आधा अपर वियर कवर हो जाएगा और आप एक परफेक्ट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं। खुद को भीड़ से अलग और स्टाइलिश दिखाने के लिए इस तरह के कॉम्बिनेशन सही रहेंगे।  

अगर आप भी बरसात में ट्रांसपेरेंट कपड़े पहनने में झिझक महसूस कर रही हैं, तो ऊपर दी गई इन जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ये सभी ट्रिक्स आपके ट्रांसपेरेंट आउटफिट वाले लुक को परफेक्ट और कॉन्फिडेंट बनाने में मदद करेंगे।  

यह भी पढ़ें- Transparent Chikankari Kurti: गर्मियों में खूब ट्रेंड कर रही हैं ये ट्रांसपेरेंट चिकनकारी कुर्तियां, व्हाइट इनर और डेनिम के साथ ऐसे पाएं सेलिब्रिटी लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/SHEIN/CreativeWithAFU/Trending Finds