अधिकतर लड़कियां खासकर ऐसी लड़कियां जो रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाती हैं, वह अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एक से एक अलग अलग तरह की जींस शामिल करती हैं, अगर आप भी अपने बॉडी शेप के हिसाब से जीन्स खरीदने का सोच रही हैं, तो आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किस बॉडी शेप वाली महिलाओं के लिए बैगी जीन्स बेस्ट हो सकती है।

बैगी हाई-राइज स्ट्रेचेबल जींस

अगर आपको भी जींस-टॉप या जींस-शर्ट पहनना बहुत पसंद है और अगर आपका बॉडी शेप ऑवरग्लास है, तो बैगी हाई-राइज स्ट्रेचेबल जींस आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं। ऐसे में आप अपने ऑफिस या कॉलेज में इस तरह की बैगी जींस पहनकर जा सकती हैं। ऐसी जींस को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद कर शामिल कर सकती हैं।

गहरे रंग की बैगी जींस

अगर आपके कंधे और हिप्स की चौड़ाई बराबर है, तो आप अपने कॉलेज या ऑफिस में इस तरह की गहरे रंग की बैगी जींस को पहनकर जा सकती हैं। इसे पहनकर आप भीड़ से हटकर लुक पा सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। इस जीन्स को आप टॉप या शर्ट के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप कॉलेज लुक को खास बना सकती हैं।

हाई-राइज लाइट फेड स्ट्रेचेबल जींस

अगर आपकी पतली कमर है लेकिन हिप ज्यादा है, तो भी आप इस तरह की हाई-राइज लाइट फेड स्ट्रेचेबल जींस को शामिल कर सकती हैं। यह आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे पहनकर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं, साथ ही डिफरेंट और रॉयल लुक भी पा सकती हैं। इस तरह की जींस को आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Loose Jeans for Women in Summer: गर्मी के दिनों में टाइट जींस नहीं, ये लूज और वाइड-लेग जींस देगी आपको कम्फर्ट लुक

रगड़ लाइट ब्लू बैगी जींस

अगर आपका बॉडी शेप इनवर्टेड ट्राइएंगल बॉडी शेप है, तो आप इस तरह की रगड़ लाइट ब्लू बैगी जींस को भी टॉप या शर्ट के साथ शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसी जींस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रही हैं, जो आपके इस शेप के हिसाब से बेस्ट हो सकती हैं। इसे आप क्रॉप टॉप या फिटेड टॉप के साथ पेयर करें।

लाइट फेड बैगी जींस

आपके लिए इस तरह की लाइट फेड बैगी जींस भी सही हो सकती है, जो खासकर कॉलेज में पहनने के लिए सही रहेगी। इसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी जींस मिल जाएगी। इसे आप किसी ट्रिप के दौरान भी पहनकर अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- स्टाइलिश लुक के लिए बैगी जींस के साथ पहनें फैंसी टॉप, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  myntra/glitchez/LIVE OK/R.Code by The Roadster Life Co./HERE&NOW/Aadvi Fashion