मह‍िलाओं को ज्‍यादातर ट्रेड‍िशनल लुक पसंद आता है। अगर कोई शादी-ब्‍याह या त्‍योहार का मौका होता है, ताे वे सूट, साड़ी या लहंगा पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में स‍िर्फ आउटफ‍िट ही नहीं, ज्‍वेलरीज पर भी मह‍िलाएं ज्‍यादा ध्‍यान देती हैं। अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए रजवाड़ी कंगन बेस्‍ट रहेंगे। ये आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

ये बैंगल्‍स न स‍िर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्‍क‍ि हर क‍िसी का ध्‍यान भी आपकी ओर खींच सकते हैं। ऐसे में हम आपको रजवाड़ी बैंगल के कुछ ऐसे ही सबसे खूबसूरत और लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस द‍िखाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगी। आइए देखते हैं ये लेटेस्‍ट डिजाइंस-

आर्टिफ‍िश‍ियल गोल्‍ड हैवी रजवाड़ी कंगन

ये आर्टिफ‍िश‍ियल गोल्‍ड में हैवी और चौड़े साइज का रजवाड़ी कंगन आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगा। ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी। आप इसे साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इस पर आप देख पा रहीं हैं क‍ि हाथी और फूलों की सुंदर नक्काशी की गई है। ऐसे में इसे पहनने से आपको रॉयल लुक म‍िलेगा।

Image Credit- Pinterest/etsy

पीकॉक ड‍िजाइन वाली रजवाड़ी कंगन

ये भी आर्टिफ‍िश‍ियल गोल्‍ड में बना खूबसूरत पीकॉक (मोर) डिजाइन वाली राजवाड़ी बैंगल आपके ल‍िए बेस्‍ट रहेगी। इसके ऊपर बने मोर थोड़े उभरे हुए हैं और जालीदार फूलों की नक्काशी की गई है। इसे पहनने से आपको बहुत ही यून‍िक लुक मि‍लेगा।

Image Credit- Pinterest/Radhakrishna

एंटीक गोल्ड रजवाड़ी कंगन

ये एंटीक गोल्ड फिनिश वाली खूबसूरत राजवाड़ी कंगन आप पर खूब अच्‍छी लगेगी। जैसा क‍ि आप देख पा रही हैं क‍ि इस पर मोर और फूलों की बारीक नक्काशी की गई है। इसमें लगे छोटे रेड और ग्रीन नग इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।

Image Credit- Pinterest/Vr Creative

घुंघरू वाली रजवाड़ी कंगन

ये भी सोने के रंग का एक चौड़ा और हैवी राजवाड़ी कंगन है। इसके नीचे छोटे-छोटे बारीक सोने के घुंघरू (बीड्स) लटक रहे हैं। ऐसे में इसे पहनने से आपको रॉयल लुक मि‍लेगा। आप इसे साड़ी के साथ-साथ लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/CTA

क्‍लासी लुक देने वाला रजवाड़ी कंगन

ये सोने के रंग जैसा बेहद खूबसूरत और गोलाई वाला राजवाड़ी कंगन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इस पर बारीक पत्तियों और गोल बीड्स की घनी नक्काशी की गई है। इसे पहनने से आपको क्लासी लुक म‍िलेगा।

Image Credit- Pinterest/Jasleen

ताे अगर आप भी अपने ट्रेड‍िशनल लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो ये रजवाड़ी कंगन आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Maya Bangles/Radhakrishna/Kalakaraa