नवरात्रि आते ही मह‍िलाएं और लड़क‍ियां मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी तैयारी करने लगती हैं। किसी को ऑफिस में एथनिक कपड़े पहनने होते हैं, तो कोई गरबा नाइट में लहंगा-चोली पहनकर सजना चाहता है। वहीं, पूजा के लिए भी ऐसा लुक चाहिए होता है, जि‍समें वे सबसे सुंदर द‍िख सकें, लेकिन कई लोगों के ल‍िए हर मौके पर नए कपड़े खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है।

1500 रुपये में नवरात्र‍ि लुक को कैसे बनाएं स्‍पेशल?

ऐसे में अगर आपका बजट सिर्फ 1500 रुपये है, तो भी आप नवरात्रि के तीनों मौकों के लिए स्टाइलिश लुक तैयार कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप पूरा नया आउटफिट ही खरीदें। आप अपनी अलमारी में रखे कपड़ों के साथ सही दुपट्टा, झुमके और दूसरी छोटी चीजें एड करके अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। स्टाइलिंग एक्सपर्ट गुरदीप कौर इसके बारे में बता रही हैं-

₹1500 में नवरात्रि लुक्स का बजट ब्रेकअप

लुक आउटफिट और स्टाइलिंग आइडिया बजट
ऑफिस लुक प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड दुपट्टा, छोटे ऑक्सीडाइज्ड झुमके और जूती 400 रुपये
गरबा नाइट लुक पुरानी या नई घेरदार स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप, कलरफुल दुपट्टा और बड़े झुमके 700 रुपये
पूजा लुक कॉटन कुर्ती या साड़ी, हल्का दुपट्टा, बिंदी, मोती के ईयररिंग्स और गजरा 300 रुपये
एक्स्ट्रा खर्च किसी भी छोटी-मोटी एक्सेसरी या जरूरत के लिए बचत 100 रुपये
कुल बजट नवरात्रि के तीनों मौकों के लिए कंप्लीट स्टाइल गाइड 1500 रुपये

Navratri Office Look: 500 रुपये के अंदर तैयार करें एथनिक लुक

अगर आप नवरात्रि के दौरान ऑफिस के लिए थोड़ा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो इसके लिए नए कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अपनी अलमारी में रखी प्‍लेन कुर्ती को भी आप आसानी से फेस्‍ट‍िव वाला लुक दे सकती हैं। इसके लिए किसी लाइट कलर की कुर्ती के साथ कलरफुल दुपट्टा लें।

अगर आपके पास पहले से कुर्ती और पैंट है, तो करीब 250 से 350 रुपये तक में एक अच्छा प्रिंटेड दुपट्टा खरीद लें। इसके साथ छोटे झुमके या ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स पहनें। अगर ये भी आपके पास पहले से हैं, तो आपका खर्च और कम हो जाएगा।

image credit- pinterest/armani

ऑफिस में बहुत हैवी ज्‍वेलरी या चमकदार कपड़े पहनने के बजाय आपको स‍िंपल एथनिक लुक रखना चाह‍ि‍ए। इस दौरान आप बालों को खुला रख सकती हैं या फिर लो बन बना सकती हैं। इस तरह आप ऑफिस के लिए तैयार भी रहेंगी और आपका लुक रोजाना के कपड़ों से थोड़ा अलग भी दिखेगा। फुटव‍ियर के ल‍िए आप स‍िंपल जूती ट्राई कर सकती हैं।

Navratri Garba Look: 700 रुपये में बनाएं रंगीन और स्टाइलिश लुक

जैसा क‍ि आप सभी जानती हैं क‍ि गरबा नाइट के मौके पर कलरफुल कपड़े, घेरदार स्कर्ट और बड़े झुमके अच्छे लगते हैं, लेकिन इसके लिए महंगा चनिया-चोली सेट खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास पहले से कोई लॉन्‍ग या घेरदार स्कर्ट है, तो उसके साथ क्रॉप टॉप या फिटिंग वाली कुर्ती पहन सकती हैं।

अगर आप अपने लुक को गुजराती टच देना चाहती हैं तो इसके साथ कोई कलरफुल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। चाहें तो उसे कमर पर बांध सकती हैं या एक तरफ से अच्छी तरह पिन कर सकती हैं, ताकि डांस करते समय बार-बार ये गि‍रे नहीं। इसके साथ आप बड़े झुमके, चूड़ियां और बिंदी लगाएं।

image credit- pinterest/Chic walk in closet

अगर आपके पास गरबा के लिए सही स्कर्ट नहीं है, तो बजट में प्रिंटेड स्कर्ट या नॉर्मल घेरदार स्कर्ट लोकल मार्केट से खरीद लें। गरबा के लिए फ्लैट जूती या ऐसे सैंडल पहनें ज‍िसमें डांस करते समय द‍िक्‍कत न हो।

3. Navratri Puja Look: 300 रुपये में पाएं स‍िंपल और सुंदर लुक

मां दुर्गा की पूजा के लिए आप काेई स‍िंपल और सुंदर एथनिक लुक ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए कॉटन कुर्ती, सलवार-सूट या पहले से रखी हुई साड़ी भी अच्छी रहेगी। अगर आपके पास रेड, येलो, ग्रीन या प‍िंक कलर के कपड़े हैं, तो उन्हें नवरात्रि के मौके पर पहन सकती हैं।

सादी कुर्ती के साथ बहुत हल्‍का दुपट्टा, लें। इस पर छोटी बिंदी लगाएं। कानों में मोती वाले ईयररिंग्स पहनें। अगर आप साड़ी पहनना चाहती हैं, तो अपनी पुरानी साड़ी को नए तरीके से ड्रेप कर सकती हैं। इसके साथ बालों में छोटा-सा गजरा लगाना भी अच्छा ऑप्‍शन रहेगा।

image credit- pinterest/Partha sengupta

इस लुक के लिए नया आउटफिट खरीदने के बजाय सिर्फ एक जोड़ी ईयररिंग्स या दुपट्टा खरीदना काफी हो सकता है। करीब 200 से 300 रुपये में ऐसी चीजें मिल जाएंगी। बस ध्‍यान रखें कि‍ पूजा के समय ऐसे कपड़े चुनें जिनमें आप आराम से बैठ सकें और उठ सकें। बहुत भारी दुपट्टा या बार-बार संभालने वाली ज्वेलरी न पहनें।

₹1500 में तीनों Navratri Looks का बजट कैसे बनाएं?

अगर आप तीनों मौकों के लिए खर्च को कंट्रोल में रखना चाहती हैं, तो इस तरह बजट बना सकती हैं। आपके पास पहले से कपड़े और गहने होने पर खर्च कम हो सकता है।

  • ऑफिस लुक: दुपट्टा और छोटे ईयररिंग्स के लिए करीब 400 रुपये।
  • गरबा लुक: प्रिंटेड स्कर्ट या कलरफुल दुपट्टे के लिए करीब 700 रुपये।
  • पूजा लुक: बिंदी, ईयररिंग्स या छोटी एक्सेसरी के लिए करीब 300 रुपये।
  • एक्‍स्‍ट्रा खर्च: करीब 100 रुपये किसी छोटी जरूरत के लिए बचाकर रखें।

इस तरह कुल बजट 1500 के अंदर रखा जा सकता है। अगर आपके पास पहले से स्कर्ट, कुर्ती या ज्‍वेलरी हैं, तो बचे हुए पैसे से एक अच्छी एक्सेसरी खरीद सकती हैं।

Navratri Fashion Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के आसान तरीके

अगर आप कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो कुछ आसान तरीके अपना सकती हैं। जैसे-

  • हर मौके के लिए अलग कपड़े खरीदने के बजाय एक ही कुर्ती को अलग-अलग दुपट्टों के साथ पहनें।
  • गरबा के लिए ऐसे कपड़े चुनें जिनमें आसानी से घूम सकें और डांस कर सकें।
  • पुराने झुमके, चूड़ियां और बिंदी भी आपके लुक को खास बना सकते हैं।
  • कपड़े खरीदने से पहले अपनी अलमारी जरूर देखें। हो सकता है कि आपके पास पहले से ही अच्छा आउटफिट हो।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI