कॉलेज या ऑफिस जाने वाली लड़कियां अपने डेली लुक को बेहतर बनाने के लिए आउटफिट के अलावा एक से एक ज्वेलरी भी शामिल करती हैं। अगर आप अपने ऑफिस या कॉलेज लुक को बेहतर बनाने के लिए ज्वेलरी की तलाश में है, तो आज हम आपको कुछ चेन पैटर्न वाली रिंग डिजाइंस बताएंगे, जो आपके हाथों को खूबसूरत बना देगी।

मल्टिपल चेन डिजाइन फिंगर रिंग

अगर आपको अंगूठी पहनने का बहुत शौक है और आपके पास कई तरह की अंगूठी के कलेक्शंस हैं, तो अब आप इस तरह की मल्टिपल चेन डिजाइन फिंगर रिंग को भी शामिल कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश और डिफरेंट लुक देने में मदद करेगी साथ ही कॉलेज लुक को भी परफेक्ट बना देगी।

ग्रीन स्टोन हॉलमार्क चेन रिंग

आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली ग्रीन स्टोन हॉलमार्क चेन रिंग भी परफेक्ट हो सकती है, जो इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में आप इस तरह की अंगूठी को एथनिक या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ शामिल कर अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं।  

सिल्वर चेन लिंक रिंग

अधिकतर लड़कियां हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अंगूठी पहनने का बहुत शौक रखती हैं। अगर आप भी एक से एक और नए डिजाइन वाली रिंग की तलाश में है, तो आपके लिए इस तरह की सिल्वर चेन लिंक रिंग भी परफेक्ट हो सकती है। इसे आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज पहनकर जा सकती हैं।  

पर्पल ड्राप चेन लिंक रिंग

अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने कॉलेज में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो किसी भी तरह के आउटफिट के साथ आप इस तरह की पर्पल ड्राप चेन लिंक रिंग को पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे रिंग के डिजाइंस अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रहे हैं।  

गोल्ड प्लेटेड चेन लिंक रिंग

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और कॉलेज में अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए पैटर्न वाली गोल्ड प्लेटेड चेन लिंक रिंग को शामिल कर सकती हैं। इस तरह की रिंग इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है, जो आपके लिए भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/Zarkan/caratlane/gemsrush/kaijewel