भारतीय पारंपरिक पहनावे में साड़ी के अलावा सलवार सूट, अनारकली सूट, गाउन और बांधनी सूट तक सब शामिल हैं। सूट न सिर्फ पहनने पर स्टाइलिश लुक देते हैं, बल्कि ये काफी आरामदायक भी होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि दुबली-पतली या स्लिम फिगर वाली महिलाएं सूट पहन तो लेती हैं, लेकिन शरीर पतला होने की वजह से वे अपने लुक को लेकर उलझन में रहती हैं। ऐसे में सही फैब्रिक, कट और स्टाइल का चुनाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
स्लिम फिगर के लिए 3 जरूरी फैशन टिप्स
अगर आपका फिगर स्लिम है और आप सूट में थोड़ा भरा हुआ नजर आना चाहती हैं, तो ये 3 बेहद असरदार फैशन टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में -
1. भारी और टेक्सचर्ड फैब्रिक चुनें
जब भी आप अपने लिए कपड़े लेने जाएं, तो बहुत ज्यादा पतले, शरीर से चिपके रहने वाले या शिफॉन जैसे फैब्रिक खरीदने से बचें। ऐसे फैब्रिक में आप और ज्यादा पतली नजर आ सकती हैं। इसके बजाय थोड़ा फुलाव और थिकनेस देने वाला कपड़ा चुनें। आप अपने लिए ब्रोकेड, चंदेरी, कॉटन सिल्क, बनारसी या ऑर्गेंजा जैसे फैब्रिक चुन सकती हैं। ये आपके शरीर को सुडौल और अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करेंगे।
(IMAGE CREDIT: myntra/KALINI)
2. घेरेदार और लेयर्ड कट्स लगेंगे ज्यादा सही
जब भी आप अपने लिए सूट सिलवाएं या खरीदें, तो सूट के कट का खास ध्यान रखें। एकदम सीधे और प्लेन कुर्ते चुनने के बजाय घेरदार अनारकली, पेपलम स्टाइल या ए-लाइन सूट्स पहनें। कमर से नीचे का यह घेरा आपके निचले हिस्से को वॉल्यूम देने में मदद करता है, जिससे आपका लुक भरा-भरा लगता है।
(IMAGE CREDIT: myntra/Sangria)
यह भी पढ़ें- Cotton Floral Print Dupatta: बोरिंग और सिंपल स्टाल के बजाय शामिल करें ये खूबसूरत फ्लोरल दुपट्टे, देंगे क्लासी लुक
3. नेकलाइन और स्लीव्स का रखें खास ध्यान
सही नेकलाइन और आस्तीन का चुनाव भी दुबली-पतली महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है। ये दोनों चीजें आपके कॉलरबोन और कंधों को सही बैलेंस देने में मदद करती हैं, जिससे शरीर अट्रैक्टिव दिखता है। आपके लिए बोट नेक, हाई नेक, स्टैंड कॉलर या बंद गले बहुत सही रहेंगे। वहीं स्लीव्स की बात करें तो फ्रिल स्लीव्स, पफ स्लीव्स या कोहनी तक की स्लीव्स भी काफी अच्छी लगेंगी।
(IMAGE CREDIT: myntra/Janasya)
दुबली-पतली महिलाओं के लिए आसान स्टाइलिंग टिप्स
आप कुछ आसान स्टाइलिंग टिप्स की मदद से अपने सूट लुक को और बेहतर बना सकती हैं। जैसे -
- बड़े फ्लोरल प्रिंट्स और ब्राइट कलर्स के सूट आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
- सूट पहनते समय दुपट्टा ड्रेप करने के तरीके पर खास ध्यान दें। दुपट्टे को दोनों कंधों पर फैलाकर लेने से भी लुक भरा हुआ दिखता है।
- सूट के साथ बहुत टाइट लेगिंग्स की जगह प्लाजो या पटियाला सलवार जैसा परफेक्ट बॉटम वेयर चुनें।
- हैवी या स्टेटमेंट ज्वेलरी आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है।
यह भी पढ़ें- दुपट्टा छोड़िए, इस बार लहंगे के साथ पहनिए स्टाइलिश जैकेट; मिलेगा डिफरेंट लुक
निष्कर्ष: अगर आप भी दुबलेपन की वजह से सूट पहनने में हिचकिचाती हैं, तो अब ये आसान टिप्स अपनाकर अपने ट्रेडिशनल लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। कुछ आसान
-1788427885456_m.webp)