आजकल जींस और कुर्ती का कॉम्बिनेशन खूब पसंद किया जा रहा है। कॉलेज या ऑफिस जाना हो या फिर कैजुअल आउटिंग पर निकलना हो, अधिकतर लड़कियां जींस के साथ टॉप या शर्ट के बजाय कुर्ती पेयर कर रही हैं। यह स्टाइलिंग हर मौके पर एकदम सटीक बैठती है, साथ ही यह एथनिक और मॉडर्न लुक का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी है। हालांकि, कई बार लड़कियां बिना सोचे-समझे किसी भी जींस के साथ कोई भी कुर्ती पेयर कर लेती हैं, जिससे उनका पूरा लुक खराब दिखने लगता है।

जींस के साथ कुर्ती स्टाइल करते समय न करें ये 3 गलतियां

अगर आप भी जींस-कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो आपको इस आउटफिट को स्टाइल करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन 3 गलतियों के बारे में, जिन्हें दोहराने से आपको बचना चाहिए -

1. बॉडी शेप और कुर्ती की लेंथ को नजरअंदाज करना

जींस के साथ कुर्ती स्टाइल करते समय सबसे पहली और बड़ी गलती होती है, अपनी बॉडी शेप के हिसाब से सही लंबाई और कटिंग का ध्यान न रखना। कुछ लड़कियां ए-लाइन या बहुत लंबी अनारकली कुर्ती के साथ ढीली-ढाली जींस पहन लेती हैं, जिससे उनका बॉडी शेप पूरी तरह छिप जाता है। इससे बचने और स्टाइलिश दिखने के लिए हमेशा अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही कुर्ती और जींस का सही चुनाव करें।  

(IMAGE CREDIT: Amazon.in)

2. कुर्ती के हिसाब से गलत जींस चुनना

कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन आपके ओवरऑल लुक को अट्रैक्टिव बना देता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से पेयर न किया जाए, तो यह आपकी खूबसूरती को फीका कर सकता है। ऐसे में आप बहुत ज्यादा बैगी या फ्लेयर्ड जींस के साथ ढीली कुर्ती न पहनें। इसके बजाय आप थोड़ी फ्लेयर्ड या ढीली कुर्ती के साथ एंकल-लेंथ स्किनी जींस या स्ट्रेट-फिट डेनिम जींस पहन सकती हैं। वहीं, अगर आप मॉम जींस या बूटकट डेनिम पहन रही हैं, तो उसके साथ ऊपर शॉर्ट फिटेड कुर्ती पेयर करें। 

यह भी पढ़ें- इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए ट्राई करें ये सिंगल स्ट्रैप कुर्ती डिजाइंस, ट्रेडिशनल के साथ देंगी मॉडर्न लुक

3. गलत फुटवियर और एक्सेसरीज का चुनाव करना

अगर आपने जींस और कुर्ती तो सही पेयर कर ली है, लेकिन फिर भी आपका लुक अधूरा या खराब दिख रहा है, तो इसका कारण गलत एक्सेसरीज और फुटवियर हो सकते हैं। जींस-कुर्ती के साथ बहुत हैवी और भड़कीले गहने पहनने के बजाय आप सिंपल ऑक्सिडाइज्ड झुमके, एक छोटा सा ब्रेसलेट या स्मार्टवॉच पहन सकती हैं। यह मिनिमल टच आपके लुक को एकदम कूल और ट्रेंडी बनाएगा। फुटवियर की बात करें तो इस आउटफिट के साथ कोल्हापुरी चप्पल, जूती या मोजड़ी सबसे बेस्ट लगती हैं। 

(IMAGE CREDIT: PINTEREST/thedigitalhubstore)

जींस-कुर्ती लुक को परफेक्ट बनाने के आसान टिप्स

अगर आप किसी खास मौके पर या कॉलेज, ऑफिस जींस और कुर्ती पहनकर जा रही हैं, तो परफेक्ट लुक पाने के लिए कुछ टिप्स का खास ध्यान रखें - 

  • जींस के साथ हमेशा शॉर्ट कुर्ती, हिप-लेंथ ट्यूनिक या फिर साइड-स्लिट वाली स्ट्रेट कुर्ती ही सबसे बेहतरीन लुक देती है।
  • कुर्ती की सही लंबाई का ध्यान रखें, क्योंकि यह आपके कद को लंबा और छरहरा दिखाने में मदद करती है।
  • अगर आप लॉन्ग स्लिट कुर्ती पहन रही हैं, तो कमर पर एक पतली लेदर बेल्ट स्टाइल कर सकती हैं।
  • इस तरह के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ हैवी हील्स या शूज पहनने के बजाय मोजड़ या एथनिक फ्लैट्स चुनना सबसे सही रहेगा। 

यह भी पढ़ें- Short Kurti Designs: ऑफिस लुक को बनाएं स्टाइलिश, ट्राई करें कॉटन शॉर्ट कुर्ती की ये लेटेस्ट डिजाइंस

जींस और कुर्ती का कॉम्बिनेशन पहनने पर बेहद खूबसूरत और कंफर्टेबल लगता है। बस लेंथ का सही बैलेंस, सही डेनिम का चुनाव और सादगी भरी एक्सेसरीज का मेल आपको बिना किसी खास मेहनत के बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक दे सकता है। जब भी आप अगली बार जींस के साथ कुर्ती स्टाइल करें, तो इन आसान बातों का जरूर ध्यान रखें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।