करवा चौथ का त्‍योहार इस बार 29 अक्‍टूबर को मनाया जा रहा है। इस दाैरान मह‍िलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। मेहंदी के ब‍िना श्रृंगार ताे मानो अधूरा ही होता है। मह‍िलाएं हाथों में मेहंदी तो लगाती हैं, लेक‍िन कई बार मेहंदी लगाने के बाद भी उसका रंग न‍िखरकर सामने नहीं आता है। ऐसे में हाथों की खूबसूरती तो कम लगती ही है, साथ ही मन भी खराब हो जाता है।

अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ की पूजा के समय आपके हाथों में गहरी रंगत वाली मेहंदी दिखे, तो इसे लगवाने के समय का खास ध्यान रखना चाह‍िए। आपको बता दें क‍ि मेहंदी लगाने के तुरंत बाद गहरा रंग नहीं आता बल्कि इसका रंग गहरा होने में समय लगता है। ऐसे में आइए जानते ह‍ैं क‍ि करवा चौथ से पहले मेहंदी कब लगवानी चाहिए और रंग गहरा करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

image credit- ai

मेहंदी का रंग डार्क होने में कितना समय लगता है?

जब हम मेहंदी छुड़ाते हैं, तो तुरंत बाद हाथों पर थोड़ा कम नारंगी रंग दिखाई देता है। इसके बाद धीरे-धीरे रंग गहरा होने लगता है और भूरा या मैरून रंग हो जाता है। मेहंदी का रंग पूरी तरह से गहरा होने में करीब 24 से 48 घंटे लगते हैं।

करवा चौथ से कितने समय पहले लगवाएं मेहंदी?

अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ की सुबह से ही हाथों पर गहरा रंग दिखे, तो मेहंदी करीब 24 से 48 घंटे पहले लगवाना सही रहेगा। इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को है, इसलिए आप 27 अक्टूबर की रात में मेहंदी लगवा सकती हैं। इससे रंग को गहरा होने के लिए ठीक ठाक समय मिल जाएगा।

image credit- magnific

मेहंदी का रंग डार्क करने के टिप्स

अगर आप चाहती हैं क‍ि मेहंदी का रंग सबसे डार्क दि‍खे, तो ये ट‍िप्‍स फॉलो कर सकती हैं। जैसे-

  • मेहंदी अच्छी तरह सूखने के बाद उसे धीरे-धीरे खुरचकर हटाएं। तुरंत पानी से हाथ न धोएं।
  • कुछ मह‍िलाएं तवे पर लौंग गर्म करके उसके धुएं से भी हाथों को सेंकती हैं। बस गर्म तवे और धुएं से हाथों को जलने से बचाएं।
  • आप मेहंदी के सूखने के बाद उस पर नींबू चीनी भी लगा सकती हैं। इसके एक घंटे बाद मेहंदी छुड़ा लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific