क्या आप भी सालों से करवा चौथ पर लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनती आ रही हैं? हालांकि, भारतीय परंपरा के अनुसार लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है, इसलिए बहुत सी महिलाएं Karwa Chauth पर लाल रंग पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इस साल आप वही पुरानी लाल साड़ी की जगह ये ट्रेंडिंग डिजाइन्स देख सकती हैं। ऑर्गेंजा, जॉर्जेट शिमर से लेकर मोडल और डिजिटल प्रिंट की साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं और महिलाओं के बीच इनकी डिमांड भी बढ़ती जा रही है। करवा चौथ 2026 के मौके पर वही पुराने ट्रेडिशनल लुक से हटकर अलग दिखना चाहती हैं, तो इसमें ये Red Saree Designs आपकी मदद कर सकते हैं। ये साड़ियाँ आपके साधारण लुक में आकर्षण जोड़ देंगी।
यहां देखें लाल रंग की साड़ियों के कुछ खूबसूरत डिजाइंस
1. मोडल और डिजिटल प्रिंटेड लाल साड़ी
इस डिजाइन की साड़ियाँ आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर छाई हुई हैं। इसमें सैटिन या मोडल सिल्क फैब्रिक पर हल्के डिजिटल प्रिंट बने होते हैं, जो इन साड़ियों को मॉडर्न टच देते हैं। इस तरह की डिजाइनर साड़ियाँ ट्रेडिशनल लुक को सामान्य से हटकर मॉडर्न और आकर्षक बनाती हैं। साथ ही यह साड़ियां हल्की और आरामदायक होती हैं, इस प्रकार त्योहार पर इन्हें मैनेज करना भी बहुत आसान होता है।
2. जॉर्जेट शिमर डिजाइन की लाल साड़ियां
जॉर्जेट शिमर डिजाइन की लाल रंग की साड़ियां त्योहार के मौकों पर आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं। यह देखने में हैवी लग सकती हैं, मगर असल में यह बहुत हल्की और हवादार होती है। इनके कपड़े में एक अलग-सी चमक होती है, जो इसे शाम और रात के इवेंट के लिए परफेक्ट बनाती है। इन्हें करवा चौथ पर स्टाइल करने के साथ आप वेडिंग सीजन में रिसेप्शन या संगीत नाइट पर भी पहन सकती हैं।
3. ऑर्गेंजा सिल्क की लाल साड़ियां ऑर्गेंजा
आजकल ऑर्गेंंजा सिल्क फैब्रिक ट्रेंड में है, जो बेहद हल्का और हवादार होता है। आप इन्हें फेस्टिव सीजन के साथ ही शादी के मौके पर भी आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इस फैब्रिक की साड़ी में एक अलग सी चमक होती है, जो इसे पार्टी वियर और ट्रेडिशनल इवेंट्स के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाती हैं। वहीं इस डिजाइन की साड़ियाँ अपनी हल्की बनावट और बेहतरीन फॉल के लिए जानी जाती हैं। इसमें आपको प्लेन बॉर्डर डिजाइन के विकल्प मिल जाएंगे, वहीं कुछ साड़ियों में गोटा पट्टी का काम भी मिल जाता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और साधारण ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न स्टाइल का तड़का लगाने में मदद करती हैं।
4. गोटा पट्टी डिजाइनर लाल साड़ी
गोटा पट्टी वर्क वाली साड़ियां एक बार फिर से ट्रेंड में हैं और इन्हें महिलाओं का बेहद प्यार मिल रहा है। Gota Patti Sarees करवा चौथ, दिवाली या अन्य ट्रेडिशनल इवेंट्स पर आपको राजशाही लुक पाने में मदद करती हैं। इन साड़ियों में कोटा डोरिया, प्योरेस्ट सिल्क शिफॉन, जॉर्जेट और गाजी सिल्क जैसी फैब्रिक पर गोटा पट्टी का खूबसूरत काम मिल जाता है, जो आपको पारंपरिक में भी यूनिक और खूबसूरत लुक देता है। वहीं आप राजस्थानी लुक पहनना चाहती हैं, तो इसके लिए जयपुरी या ओजरिया बांधनी साड़ी डिजाइन देख सकती हैं। इसमें लाल रंग पर सुनहरे गोटा पट्टी का बारीक काम मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- पहले करवा चौथ 2026 पर ट्राई करें एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इंडो वेस्टर्न लुक्स, दिखेंगी खूबसूरत
5. कॉटन अजरक मिरर वर्क लाल साड़ियां
कॉटन अजरक मिरर वर्क साड़ियां एक हल्की और आरामदायक विकल्प हैं, जिन्हें फेस्टिव सीजन में आप आराम से स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें बांधना बेहद आसान है, साथ ही इन साड़ियों को लंबे घंटों तक पहनकर आसानी से मैनेज कर सकते हैं। Ajrak Printed Sarees पारंपरिक भारतीय कला और मॉडर्न फैशन का एक बेहतरीन मेल हैं। कॉटन और कॉटन ब्लेन्ड कपड़ों पर पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग की कला की जाती है, जिसमें नेचुरल वेजिटेबल डाइस और जियोमेट्रिक डिजाइन का इस्तेमाल होता है। साथ ही किए गए प्रिंट के पैटर्न के अनुसार उन पर गोल, चौकोर और त्रिकोण आकार के मिरर का वर्क किया जाता है। जो पूरी होने के बाद बेहद खूबसूरत लगती है। महिलाएं इसे त्योहारों के अलावा भी छोटे-मोटे ट्रेडिशनल इवेंट्स पर आराम से कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सुहाग के पर्व करवा चौथ 2026 पर बेहद गॉर्जियस लगेंगी ये घुंघरू साड़ियां, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
आप भी लाल साड़ी के इन डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
