भाई-बहन के इस खास त्योहार पर हर बहन अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से बढ़कर एक एथनिक वियर पहनती है। आजकल लड़कियां फेस्टिव सीजन में बहुत ज्यादा भड़कीले कपड़ों के बजाय सिंपल आउटफिट पहनना पसंद कर रही हैं। अगर आप भी इस राखी पेस्टल शेड्स के एथनिक वियर पहन रही हैं, तो अपने लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए कुछ पारंपरिक मीनाकारी झुमका डिजाइंस कैरी कर सकती हैं।
पेस्टल सूट के लिए 4 ट्रेंडी मीनाकारी झुमका डिजाइंस
रक्षाबंधन 2026 के खास मौके पर अपने पेस्टल सूट को रॉयल टच देने के लिए आप इन 4 मीनाकारी झुमका डिजाइंस को चुन सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में -
1. फ्लोरल पैटर्न कुंदन स्टडेड मीनाकारी झुमका
फ्लोरल पैटर्न वाले झुमका डिजाइंस न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे लुक में चार चांद लगा देते हैं। ये खास तौर पर पेस्टल आउटफिट्स के साथ पेयर करने के लिए बेस्ट हो सकते हैं। इन झुमकों पर बने हल्के गुलाबी, सफेद या हरे रंग के इनेमल आपके पेस्टल सूट को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने में मदद करते हैं।
(Image credit: PINTEREST/Wedding Dreams Hub)
2. डोम-शेप मल्टीकलर मीनाकारी झुमका
अगर आप भारी नेकलेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह के खूबसूरत डोम-शेप मल्टीकलर मीनाकारी झुमके एकदम सही रहेंगे। ऐसे इयररिंग्स को पहनने के बाद आपको अलग से नेकलेस की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप हर तरह के रंगों वाले सूट के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।
(Image credit: PINTEREST/Etsy)
3. पर्ल ड्रॉप्स विथ पेस्टल मीनाकारी झुमकी
त्योहारों पर पहनने के लिए आप पर्ल ड्रॉप्स वाली पेस्टल मीनाकारी झुमकी भी ट्राई कर सकती हैं। यह खासकर पेस्टल कलर के सूट्स के साथ बहुत बेहतरीन लुक देगी। झुमकी के नीचे लटके पर्ल आपको एलिगेंट टच देंगे और आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे।
(Image credit: PINTEREST/Global lagecy)
4. चांदबाली स्टाइल मीनाकारी झुमका
चांदबाली डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप इस रक्षाबंधन अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चांदबाली स्टाइल मीनाकारी झुमका भी कैरी कर सकती हैं। इसे आप शाम के फैमिली फंक्शन या राखी गेट-टुगेदर के लिए पेस्टल सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
(Image credit: PINTEREST/Naari accessories)
पेस्टल सूट के साथ ऐसे स्टाइल करें मीनाकारी झुमका
मीनाकारी ज्वेलरी चुनते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को शानदार और अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
- मीनाकारी ज्वेलरी चुनते समय खिलते हुए और ब्राइट रंग चुनें, इससे पेस्टल सूट का लुक काफी उभरकर आता है।
- हैवी और मीडियम साइज के मीनाकारी झुमकों के साथ अगर आप गले में कुछ नहीं पहनेंगी, तो भी आपका लुक एकदम परफेक्ट लगेगा।
- सोने और चांदी के भारी झुमकों के मुकाबले मीनाकारी झुमके वजन में काफी हल्के होते हैं, जिन्हें दिनभर आसानी से कैरी किया जा सकता है।
रक्षाबंधन के दिन आप भी पेस्टल सूट के साथ इन 4 ट्रेंडी मीनाकारी झुमका डिजाइंस में से किसी भी एक को चुनकर अपने एथनिक लुक के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1787662651709_m.webp)