देव उठनी एकादशी के बाद से ही शादी-ब्याह का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में दिसंबर, जनवरी और फरवरी में लगातार शादियां होने वाली हैं। अगर आपके घर में या आपके किसी खास की शादी है और शादी के दौरान संगीत नाइट का आयोजन किया गया है, तो आपको संगीत नाइट के लिए आउटफिट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको संगीत सेरेमनी के लिए कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट गाउन के डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप सेलिब्रिटी जैसा ग्लैमरस और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं।

संगीत नाइट के लिए 6 ट्रेंडी गाउन डिजाइंस

अगर आप दुल्हन की बहन या अपनी किसी दोस्त की शादी में जा रही हैं और संगीत नाइट के लिए गाउन की तलाश में हैं, तो नीचे बताए गए 6 ट्रेंडी गाउन डिजाइंस आपके लिए बेस्ट रहेंगे। आइए जानते हैं इन गाउन डिजाइंस के बारे में।

1. सीक्वेन या शिमरी वर्क वाला गाउन

अगर आप थोड़ा चमकदार और हैवी लुक पाना चाहती हैं, तो हल्के शिमर वाले फैब्रिक से बना यह गाउन आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इस तरह का गाउन खासकर रात में संगीत पार्टी के दौरान आपके लुक को बहुत खास बना देगा।  

pinterest/Farisha

2. केप स्टाइल गाउन

आजकल केप स्टाइल गाउन भी बहुत ज्यादा चलन में हैं। इस तरह के गाउन के साथ कंधों या बाहों पर एक सुंदर सी केप डिजाइन बनी होती है, जो इसे और शानदार बनाती है। ये गाउन बिना दुपट्टे के पहने जाते हैं, जो पहनने पर रॉयल और मॉडर्न लुक देते हैं। ऐसी ड्रेस खासकर दुल्हन की बहन के लिए बेस्ट रहती है। 

pinterest/Love🦋life ly

3. टियर्ड रफल गाउन

रफल वर्क वाले आउटफिट भी आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप गाउन में रफल वर्क पाना चाहती हैं, तो इस तरीके का टियर्ड रफल गाउन भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें लहराती हुई रफल्स आपके लुक को बेहतरीन बना देंगी। स्टेज पर परफॉर्म करते समय यह गाउन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

pinterest/Agastya

4. जैकेट स्टाइल गाउन

बात करें कुछ नया और डिफरेंट आउटफिट की, तो आजकल जैकेट स्टाइल गाउन भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में आप संगीत नाइट में पहनने के लिए इस तरह का खूबसूरत जैकेट स्टाइल गाउन चुन सकती हैं। यह डिजाइन देसी और मॉडर्न फैशन का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो आपकी संगीत की शाम वाले लुक को यादगार बना देगा।  

pinterest/Shafiqa Ali

5. ऑफ-शोल्डर या स्वीटहार्ट नेक गाउन

संगीत नाइट में अपने लुक को डिफरेंट और स्टाइलिश बनाने के लिए आप ऑफ-शोल्डर या स्वीटहार्ट नेक वाले गाउन भी चुन सकती हैं। कंधों को उभारने वाले ये गाउन जब आप पहनेंगी, तो यह आपको मॉडल जैसा लुक देंगे। इसके साथ आप स्टेटमेंट इयररिंग्स या नेकलेस कैरी करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। 

pinterest/Fashion_Tick

6. साटन या जॉर्जेट फ्लेयर्ड गाउन

अगर आप थोड़ा सिंपल या कंफर्टेबल लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए मुलायम साटन या हल्के जॉर्जेट कपड़े से बना यह गाउन सबसे बेस्ट हो सकता है। साइड स्लिट या फ्लेयर्ड वाला यह घेर आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगा। इसे खासकर संगीत नाइट में पहनकर आप भीड़ से अलग दिख सकती हैं।  

pinterest/Janu

संगीत नाइट में गाउन पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप संगीत नाइट में गाउन पहन रही हैं, तो इन खास बातों का ध्यान जरूर रखें -

  • गाउन बहुत ज्यादा टाइट या कसा हुआ नहीं होना चाहिए, वरना इससे आप पूरी रात असहज महसूस कर सकती हैं।
  • गाउन के साथ ऐसा फुटवियर चुनें जो स्टाइलिश लुक देने के साथ पहनने पर आरामदायक भी हो। इसके लिए आप ब्लॉक हील्स या वेजेस चुन सकती हैं।
  • हैवी वर्क वाले गाउन के साथ मेकअप ज्यादा भड़कीला रखने के बजाय हल्का रखें। आप इन गाउन के साथ न्यूड मेकअप कर सकती हैं।
  • अगर आप इन गाउन के साथ स्टोन वर्क वाला छोटा नेकलेस चुनेंगी, तो यह बेहतरीन लुक देगा। 

निष्कर्ष: संगीत की रात हर कोई अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहता है। ऐसे में अगर आप अपने किसी खास की शादी में संगीत नाइट के दौरान भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए गाउन के ये बेहतरीन ऑप्शंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। ये सभी गाउन डिजाइंस इन दिनों बहुत चर्चा में हैं, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।