आजकल महिलाएं हैवी साड़ी पहनना कम पसंद कर रही हैं। उन्हें सिंपल और प्लेन साड़ी पहनना ज्यादा पसंद आ रहा है। प्लेन साड़ी देखने में बेहद एलिगेंट लगती है, लेकिन इसके साथ ब्लाउज अट्रैक्टिव हो तभी लुक निखर कर आता है। अगर आप भी किसी खास फंक्शन या पार्टी में सिंपल या प्लेन साड़ी पहनकर जा रही हैं और अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो ब्लाउज का बैक डिजाइन यूनिक बना सकती हैं। इसके लिए आप ब्लाउज की डोरी में कुछ खूबसूरत लटकन के डिजाइंस ऐड कर सकती हैं। ये न केवल आपके ब्लाउज की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि आपकी पीठ के लुक को भी अट्रैक्टिव बना देंगे।

ट्रेंडी और स्टाइलिश 3 ब्लाउज लटकन डिजाइंस

साड़ी की सादगी को रॉयल टच देने के लिए ब्लाउज में थोड़ा बदलाव करना बहुत जरूरी है। आप अपने ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 स्टाइलिश लटकन डिजाइंस को कैरी कर सकती हैं -

1. फैब्रिक पॉम-पॉम और थ्रेड लटकन

कपड़े के बचे हुए टुकड़ों से बने फैब्रिक लटकन आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। आप भी अपने ब्लाउज की डोरी पर पॉम-पॉम और थ्रेड वर्क वाली लटकन बनवा सकती हैं। रेशम के धागों से तैयार किया गया यह लटकन डिजाइन आपके ब्लाउज और प्लेन साड़ी लुक को स्टाइलिश और अलग बना देगा। यह डिजाइन दिखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी हल्का भी होता है। 

(image credit: pinterest/etsy)

2. पर्ल एंड बीड्स लटकन

आप चाहें तो अपने ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मोतियों से सजी इस खूबसूरत लटकन डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का लटकन डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसे आप बैकलेस या डीप नेक ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। सफेद या ऑफ-व्हाइट मोतियों की लटकन प्लेन सिल्क और साटन साड़ियों को एकदम महारानी जैसा लुक देती है। 

(image credit: pinterest/Fabricbyyards)

यह भी पढ़ें- Latkan Bangles Designs: हाथों को रॉयल लुक देंगे ये मीनाकारी लटकन चूड़ियों के ये डिजाइंस, नई दुल्हनों के लिए है परफेक्ट

3. गोटा-पट्टी और मिरर वर्क लटकन

अगर आप त्योहारों पर प्लेन साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज बनवा रही हैं, तो ब्लाउज के साथ गोटा-पट्टी और मिरर वर्क लटकन खूब जचेगी। इस तरह की लटकन को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से भी आसानी से खरीद सकती हैं। जब इस तरह की लटकन को आप ब्लाउज की डोरी के साथ लगाएंगी, तो शीशे की चमक आपके सिंपल साड़ी लुक को हैवी और खास बनाने में मदद करेगी। 

(image credit: pinterest/Indiatrend)

ब्लाउज में डोरी और लटकन लगाने के मुख्य फायदे

सिंपल ब्लाउज में अगर लटकन लगा दी जाएं, तो ब्लाउज की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। आइए जानते हैं ब्लाउज में लटकन लगाने के लुक फायदे - 

डोरी में लटकन के वजन से कंधे से ब्लाउज बार-बार खिसकता या गिरता नहीं है।
महंगी साड़ी खरीदने के बजाय सिर्फ खूबसूरत लटकन लगाकर आप सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक दे सकती हैं।
लटकन आपके ब्लाउज को सही शेप और कसाव देने में मदद करती है।
यह आपकी पीठ की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है।

यह भी पढ़ें- Blouse Latkan Designs: स‍िंंपल ब्‍लाउज को भी क्‍लासी बना देंगे ये फैंसी लटकन डिजाइंंस, मिलेगा रॉयल लुक

सार:

प्लेन साड़ी को अट्रैक्टिव बनाने में ब्लाउज और उसके साथ खूबसूरत लटकन डिजाइन बहुत काम आते हैं। आप भी प्लेन साड़ी वाले ब्लाउज के साथ इन ट्रेंडी लटकन डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।