Miss Universe 2026:  मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं काजिया लिज मेजो भले ही टॉप 12 में अपनी जगह बनाने से चूक गईं, लेकिन अपने खास अंदाज से उन्होंने सबका ध्यान जरूर खींचा। प्रतियोगिता से बाहर होने के बावजूद उनका नेशनल कॉस्ट्यूम चर्चा का विषय बन गया। केरल की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित इस खास परिधान में कसावु साड़ी के रंगों, पारंपरिक गहनों और राज्य के खूबसूरत बैकवाटर व हाउसबोट की झलक देखने को मिली। प्यूर्टो रिको में आयोजित इस रंगारंग ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट में काजिया अपने शानदार अंदाज, कॉस्ट्यूम और जबरदस्‍त कॉन्फिडेंस से सुर्खियां बटोरी।

हाउस ऑफ सिद्धांत के डिजाइनर सिद्धांत की ओर से तैयार इस आउटफिट में केरल की फेमस कसावु साड़ी के रंग, पारंपरिक जिमिक्की कम्मल से प्रेरित गहनों और केरल के बैकवाटर, हाउसबोट और नारियल के पेड़ों की झलक देखने को मिली। इस खास परिधान में भारतीय टैक्सटाइल और कारीगरी के साथ प्यूर्टो रिको के रंगों का भी मेल दिखा।

केरल की कसावु साड़ी ने कॉस्ट्यूम को बनाया खास

Image Credit: https://www.instagram.com/kaziahmejo

काजिया लिज मेजो के नेशनल कॉस्ट्यूम में केरल की पारंपरिक कसावु साड़ी की झलक देखने को मिली। इसके लिए आइवरी, क्रीम और गोल्डन रंगों का इस्तेमाल किया गया, जो केरल की पारंपरिक पोशाकों की पहचान माने जाते हैं। इस बेहद खास परिधान को तैयार करने में भारत के अलग-अलग हिस्सों से जुटाए गए फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया। हर कपड़े की अपनी अलग बनावट और खासियत थी। इस तरह डिजाइनर ने एक ही कॉस्ट्यूम में देश की विविध टेक्सटाइल परंपराओं और कारीगरी को जगह देने की कोशिश की।

पारंपरिक झुमकों और खास हेडपीस ने बढ़ाई खूबसूरती

यह भी पढ़ें- कौन हैं Miss Universe India 2026 की विजेता Kaziah Liz Mejo? केवल 19 की उम्र में जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब

इस कॉस्ट्यूम में पारंपरिक ज्वैलरी को भी खास जगह दी गई। इसमें केरल के पारंपरिक जिमिक्की कम्मल से प्रेरित बड़े आकार के आभूषण शामिल किए गए। इसके साथ ही फेदर डिटेलिंग वाला हेडपीस और रंग-बिरंगे डिजाइन ने उनके लुक को लाजवाब बना दिया। यहां भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नए फैशन ट्रेंड्स के साथ पेश करने की कोशिश की गई।

बैकपीस में दिखे केरल के बैकवाटर और हाउसबोट

काजिया के कॉस्ट्यूम का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका बैकपीस रहा। इसे खासतौर पर केरल की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था। इसमें केरल के प्रसिद्ध बैकवाटर, हाउसबोट, नारियल के पेड़ और राज्य की वास्तुकला से प्रेरित दृश्य शामिल किए गए। इन सभी डिटेल्स के जरिए केरल के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और पारंपरिक जीवनशैली को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया गया।

 प्यूर्टो रिको के रंगों से भी लिया गया इंस्पिरेशन

इस कॉस्ट्यूम की एक और खास बात इसका रंगों का चुनाव था। जहां इसका मुख्य आधार केरल की संस्कृति और भारतीय पारंपरिक फैशन रहा, वहीं इसके रंगों में प्यूर्टो रिको की संस्कृति से भी प्रेरणा ली गई। चमकीले और जीवंत रंगों के इस्तेमाल ने इस परिधान को एक अंतरराष्ट्रीय अंदाज दिया। इस तरह भारतीय परंपरा और लैटिन अमेरिकी रंगों का मेल कॉस्ट्यूम की डिजाइन में दिखाई दिया।

Image Credit: https://www.instagram.com/kaziahmejo

काजिया के लिए क्यों खास है यह कॉस्ट्यूम?

काजिया लिज मेजो ने सोशल मीडिया पर प्‍लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी इस कॉस्ट्यूम से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने इसे अपनी जड़ों, विरासत और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव बताया। उनके मुताबिक, इस परिधान के जरिए वह केरल की ऐसी छवि दुनिया के सामने रखना चाहती थीं, जो अपनी परंपराओं और इतिहास का सम्मान करने के साथ नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और रचनात्मक सोच को भी अपनाती है।

महज 19 साल की उम्र में कड़ी मेहनत, गजब की प्रतिभा और आगे बढ़ने की चाहत में काजिया ने साबित कर दिखाया कि लक्ष्‍य पक्‍का हो तो हमेशा जीत होती है। उन्‍होंने भारतीय विरासत को ग्‍लोबल मंच तक पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: https://www.instagram.com/kaziahmejo