Ayodhya Ki Ramlila In Delhi: इस बार की रामलीला होगी खास, रवि किशन बनेंगे श्री राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी माता सीता का किरदार

प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से रामलीलाओं का आयोजन शुरू हो जाता है, लेकिन 'अयोध्या की रामलीला' का क्रेज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अलग ही स्तर का है। अपनी भव्यता, विशाल सेट और सिनेमा जगत के बड़े कलाकारों की मौजूदगी के कारण यह दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रामलीलाओं में गिनी जाती है। इस साल 2026 में यह आयोजन और भी ज्यादा खास होने जा रहा है, क्योंकि पिछले सात सालों से अयोध्या में होने वाली यह रामलीला पहली बार देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित की जा रही है।
आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार भगवान राम और माता सीता का किरदार कौन निभाएगा?
अयोध्या की रामलीला में भगवान राम और माता सीता का किरदार कौन निभा रहा है?
जैसा कि ऊपर लेख में बताया है कि अयोध्या की रामलीला इस बार दिल्ली में होने जा रही है। इसमें जाने-माने भोजपुरी अभिनेता वि किशन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले वे रामलीला के मंच पर केवट, भरत और परशुराम जैसे अहम किरदार निभा चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर, माता सीता के किरदार के लिए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, केजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) को चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली केजिया को माता सीता के रूप में हर कोई देखने के लिए उत्साहित है।
बॉलीवुड और भोजपुरी जगत के कई दिग्गज आएंगे नजर
केवल राम और सीता ही नहीं, बल्कि इस रामलीला में लंका और त्रेतायुग के अन्य पात्रों को निभाने के लिए भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई दिग्गजों को जोड़ा गया है-
- अरुण बख्शी- लंकापति रावण के रूप
- विंदू दारा सिंह-भगवान शिव की भूमिका
- पुनीत इस्सर- भगवान परशुराम के रूप में
- अवतार गिल- नारद मुनि की भूमिका
इनके अलावा मनोज तिवारी और राकेश बेदी सहित कई अन्य जाने-माने कलाकार भी विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में इस ऐतिहासिक मंचन का हिस्सा होंगे।
अयोध्या की रामलीला को दिल्ली में कहां आयोजित किया जाएगा?
अयोध्या की रामलीला दिल्ली के इस बार कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल (रफी मार्ग) में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस रामलीला को न केवल दिल्ली के हॉल में बल्कि पूरी दुनिया में बैठे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आयोजन स्थल पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि त्रेतायुग के दृश्यों को पूरी भव्यता के साथ दिखाया जा सके। इस बार भी देश-विदेश के करोड़ों रामभक्त इसे यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देख सकेंगे।
इसे भी पढ़ें- कौन हैं Miss Universe India 2026 की विजेता Kaziah Liz Mejo? केवल 19 की उम्र में जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब
अगर आप अयोध्या की रामलीला को देखने के लिए उत्सुक हैं, तो इस बार इसका आनंद दिल्ली में ले सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- रामलीला कब आयोजित की जा रही है?
- भव्य रामलीला शारदीय नवरात्रि के दौरान आयोजित की जा रही है।
- अयोध्या की रामलीला का आयोजन दिल्ली में कितने बजे से कितने बजे तक होगी?
- अयोध्या की रामलीला का आयोजन शाम 6 से 9 बजे तक किया जाएगा।
- दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला कब से शुरू हो रही है?
- दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली पारंपरिक लव कुश रामलीला भी 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जिसका पंडाल इस बार दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की थीम पर तैयार किया जा रहा है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।