Kalidaar Anarkali Suit: सूट पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी लुक को क्रिएट करने की बात आती है, तो हम अक्सर ट्रेंडी डिजाइंस के रेडीमेड सूट खरीदते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले सूट हमारी पसंद के नहीं मिल पाते हैं, जिसे एक बार पहनने के बाद हम दोबारा पहनने के बारे में नहीं सोचते हैं। ऐसे में आप अलग-अलग डिजाइंस के फैब्रिक को खरीदकर इसे तैयार करा सकती हैं, जिसे पहनने के बाद आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा।

बांधनी प्रिंट फैब्रिक से बनवाएं कलीदार अनारकली सूट

अगर आपको बांधनी प्रिंट ज्यादा पसंद है और इस तरह के फैब्रिक में कलीदार अनारकली सूट को डिजाइन कराने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप कपड़ा लेकर इसे तैयार करा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो हम देखकर जाते हैं अक्सर उस तरह के डिजाइन करा सकती हैं। फैब्रिक आपको 100 से 200 रुपये मीटर के हिसाब से मिल जाएगा। आप इस सूट के लिए 4 मीटर पड़ा लेकर इसे तैयार करा सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपका लुक भी अच्छा नजर आएगा।

सिल्क फैब्रिक से तैयार कराएं कलीदार अनारकली सूट

आप सिल्क फैब्रिक लेकर इससे आप कलीदार अनारकली सूट को डिजाइन करा सकती हैं। अनारकली सूट पहनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही टेलर को आप कितनी कली चाहिए इसे बताकर इसे डिजाइन करा सकती हैं, ताकि आप खूबसूरत नजर आए। इस बार आप कपड़ा लेकर इसे डिजाइन कराएं और स्टाइल करें, ताकि आपका लुक सुंदर दिखाई दे।

यह भी पढ़ें- Summer Office Wear Cotton Suit Designs: गर्मियों में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये कॉटन सूट डिजाइंस, आप भी जरूर करें ट्राई

कटवर्क फैब्रिक से तैयार कराएं कलीदार अनारकली सूट

अगर आप कुछ अलग तरह के फैब्रिक से बने सूट को स्टाइल कराने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले फैब्रिक को लेकर सूट डिजाइंस करा सकती हैं। सूट पहनने के बाद सुंदर लगते हैं। साथ ही इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। आप जितनी चाहें उतनी कलियां इस फैब्रिक में डिजाइन करा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chikankari Suit Designs: नजर आएंगी सबसे अलग वियर करें चिकनकारी सूट, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस

इस बार आप रेडीमेड नहीं फैब्रिक लेकर अपने सूट को डिजाइंस कराएं, ताकि आपकी सूट में अच्छे से कलियां नजर आएं। साथ ही इसे पहनने के बाद आप भी सुंदर लगें और सूट आपकी पसंद का डिजाइन हो सके।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Myntra/ Amazon