Dandiya 2026 के नाइट इवेंट में अगर आप भी जाने वाली हैं, तो अपने लुक को लेकर काफी ज्यादा सोच रही होंगी। एक नए आउटफिट को लेने के लिए पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन अगर हम कहें कि आप इस नवरात्रि डांडिया भी खेलने जा सकती हैं और आपको पैसे भी नहीं देने होंगे, तब! वैसे तो ज्यादातर लड़कियां एवं महिलाएं डांडिया में चनिया-चोली पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आपके पास ऐसा आउटफिट नहीं है, तो भी आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं और इसके लिए आपको बस एक साड़ी की जरूरत है। जी हां, एक साड़ी को ही आप 5 अलग-अलग तरीके से बांध सकती हैं, जिससे आपका स्टाइल हर बार अलग लगे। इस ड्रेपिंग स्टाइल में लहंगा, वॉटरफॉल और फ्यूजन ड्रेप्स से लेकर फ्रंट-स्लिट ड्रेप, धोती ड्रेप आदि आते हैं। ये इस समय काफी ट्रेंड भी कर रहे हैं। वहीं अपनी पसंद के अनुसार साड़ी पहन लेने के बाद आप Navratri 2026 के लुक को पूरा करने के लिए आपको मेकअप, सही ज्वेलरी और फुटवियर की जरूरत होगी, तो आइए जानते हैं विभिन्न प्रकार से साड़ी बांधने के तरीके और उन्हें स्टाइल करने की टिप्स के बारे में-
एक साड़ी को बांधने के 5 तरीके, जिनके साथ डांडिया नाइट बनेगी और भी खास-
अपने स्टाइल को अलग बनाने के लिए इन तरीकों को आप घर पर ही आसानी से ट्राई कर सकती हैं, इस लिस्ट में सबसे पहले आता है:-
1. धोती ड्रेप
काफी ट्रेंड में रहने वाले इस साड़ी स्टाइल को आप सिंपल स्टेप फॉलो करके आसानी से घर पर ही पहन सकती हैं। डांडिया नाइट में ये स्टाइल आपको आरामदायक एहसास देगा।
स्टेप 1- इसको ट्राई करने के लिए सबसे पहले अपनी हल्की साड़ी की लंबाई नाप लें। ये करने के बाद अब उसे सही अनुपात में बांटें।
स्टेप 2- पहला स्टेप करने के बाद अब बीच में खड़े होकर पैरों के बीच पैंट जैसी प्लीट्स बनाएं और किनारों को कमर पर आगे और पीछे अच्छी तरह से टक कर लें।
स्टेप 3- बचे हुए पल्लू को तिरछा करके शरीर के आर-पार लाएं या मॉडर्न और आसानी से चलने-फिरने लायक फ्यूजन लुक के लिए इसे एक कंधे पर ढीला-ढाला छोड़ दें।
2. हैंड्स-फ्री वॉटरफॉल ड्रेप
अगर इस नवरात्रि आप अपनी डांडिया नाइट को कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो इस साड़ी ड्रेप स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं। 3 सिंपल स्टेप्स की मदद से आपको स्टाइलिश लुक मिनटों में मिल जाएगा।
स्टेप 1- सामने की तरफ बड़े बॉक्स प्लीट्स बनाएं और पीछे के हिस्से को सामान्य रूप से टक करें।
स्टेप 2- पल्लू के बचे हुए हिस्से से तिरछी ओवरलैपिंग प्लीट्स बनाएं, उन्हें अच्छी तरह से पिन करें और बाएं कंधे से पीछे की तरफ लगाएं।
स्टेप 3- इससे एक बहता हुआ वॉटरफॉल जैसा लुक मिलेगा और घूमते समय यह आपके हाथों के बीच नहीं आएगा।
3. लहंगा ड्रेप
लहंगा ड्रेप स्टाइल उन महिलाओं के लिए बढ़िया है जो साड़ी की मदद से लहंगा लुक लेना चाहती हैं। वैसे तो डांडिया में लहंगा पहनना और संभालना काफी मुश्किल का काम होता है, इसलिए आप इस स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।
स्टेप 1- दाई ओर से रेगुलर पेटीकोट में टक करने के बजाय, साड़ी को पीछे से बाईं ओर एक समान तरीके से टक करना शुरू करें।
स्टेप 2- बचे हुए कपड़े को चारों ओर घुमाकर लहंगे की तरह छोटी-छोटी निचली प्लीट्स बनाएं।
स्टेप 3- पल्लू को बाईं ओर के कंधे के ऊपर से आगे लाएं और कमर पर एक सजावटी बेल्ट लगाएं।
4. फ्रंट-स्लिट ड्रेप
एक यूनिक और सबसे अलग लुक चाहिए, तो इस बार अपनी साड़ी में मॉडर्न स्टाइल जोड़ दें। इस फ्रंट-स्लिट ड्रेप की मदद से आप स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
स्टेप 1- Dandiya नाइट में इस प्रकार का स्टाइल लेने के लिए सबसे पहले साड़ी के सादे सिरे को अपने दाहिने कमर से शुरू करते हुए पेटीकोट या पेंट में अंदर की ओर एक पूरा चक्कर साफ-सुथरा टक करें।
स्टेप 2- अब अपनी साड़ी के पल्लू की प्लीट्स अपनी पसंद और बॉर्डर के अनुसार व्यवस्थित करें। पल्लू को पीछे से घुमाकर अपने बाएं कंधे पर रखें। पल्लू की लंबाई घुटने के नीचे तक रखें और कंधे पर सेफ्टी पिन से सिक्योर करें।
स्टेप 3- पल्लू और फ्रंट ड्रेप को व्यवस्थित करने के बाद एक स्टाइलिश बेल्ट पहन सकती हैं, जिससे स्लिट ड्रेप अपनी जगह पर सुरक्षित रहे और एक मॉडर्न इंडो-वेस्टर्न लुक मिले।
यह भी पढ़ें- Saree Draping Style: परफेक्ट फिट के लिए ट्राई करें ये साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल, दिखेंगी स्लिम और ग्रेसफुल
5. फ्यूजन ड्रेप्स
Dandiya 2026 में जाने के लिए साड़ी तो है, लेकिन पेटिकोट नहीं, तो परेशान न हो, आप फ्यूजन ड्रेप स्टाइल को फॉलो करके भी अपनी साड़ी को अलग लुक दे सकती हैं। जींस, पैंट आदि के साथ स्टाइल किए जाने वाला यह ड्रेप स्टाइल इस समय काफी ट्रेंड में है।
स्टेप 1- यह सबसे आसान और इस समय ट्रेंडिंग स्टाइल है। इस Navratri पर इस तरह की साड़ी पहनकर आप अपना लुक और भी खास बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पेटिकोट की जगह अपनी कोई भी फिटिंग वाली पैंट, जींस या लेगिंग्स और ब्लाउज़ पहन लें।
स्टेप 2- अपनी साड़ी के पल्लू वाले हिस्से की प्लीट्स बना लें और इसके बाद इसे पीछे से घुमाकर लाएं और अपने बाएं कंधे पर सेफ्टी पिन से सेट कर लें।
स्टेप 3- अब साड़ी के दूसरे छोर से 4-5 चौड़ी प्लीट्स बनाएं और उन्हें अपनी नाभि के पास पैंट के अंदर टक कर लें।
यह भी पढ़ें- Modern Saree Look: साड़ी में दिखना है सबसे स्टाइलिश, तो आज ही ट्राई करें ये ड्रेपिंग स्टाइल
स्टाइलिंग टिप्स, ज्वेलरी और फुटवियर के सुझाव
आपकी डांडिया नाइट और Navratri को थोड़ा खास बनाने और एक ही साड़ी की मदद से 5 अलग लुक देने के तरीकों को तो हमने बता दिया है, लेकिन इसी कड़ी में हम आपको ज्वेलरी से लेकर फुटवियर तक का सुझाव देंगे, जिससे आपको Dandiya की भीड़ में भी एक सबसे अलग और बढ़िया लुक मिले।
ड्रेप स्टाइल |
ज्वेलरी
फुटवियर
धोती ड्रेप
बंजारन स्टाइल ज्वेलरी, ऑक्सीडाइज्ड चंकी नेकलेस और कॉइन ईयररिंग्स।
कोल्हापुरी चप्पल, फ्लैट्स या ट्रेडिशनल मोजड़ी।
वॉटरफॉल ड्रेप
मिनिमलिस्ट या लेयर्ड नेकपीस, और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ लुक को स्टाइल करें।
इसके लिए हील्स, मोजड़ी या कंफर्टेबल एथनिक वेजेज भी पहन सकती हैं।
लहंगा ड्रेप
साड़ी के डिजाइन से मेल खाते हुए नेकलेस, झुमके और मांग टीका।
अपने आराम के अनुसार आप फ्लैट्स से लेकर स्नीकर्स तक डाल सकती हैं।
फ्रंट-स्लिट ड्रेप
एथनिक लॉन्ग हार या चेन वाला नेकलेस, ईयर कफ्स और कानों में लाइट हूप्स भी पहन सकती हैं।
हील्स या स्ट्रैपी एथनिक सैंडल, जिन्हें पहनकर आप आसानी से Dandiya खेल पाएं।
फ्यूजन ड्रेप्स
चोकर सेट से लेकर भारी झुमकों के साथ अपने लुक को पूरा करें, अगर चाहती हैं तो हाथों में मेटल या गोटा-पत्ती के कड़े भी पहन सकती हैं।
इसके लिए आप आराम से ट्रेडिशनल जूती या एम्ब्रॉयडर्ड एथनिक फ्लैट्स पहन सकती हैं।
निष्कर्ष- इन तरीकों की मदद से आप अपनी एक ही साड़ी को 5 अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं और इस Navratri जब डांडिया खेलने जाएं तो हर बार एक अलग लुक पा सकती हैं। स्टाइलिंग टिप्स से लेकर स्टेप्स तक आपको साड़ी को विभिन्न प्रकार से पहनने में मदद करने के साथ लुक को यूनिक बनाने का काम करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
