अधिकतर महिलाएं खासकर ऐसी महिलाएं जो शादीशुदा हैं और वह अपने श्रृंगार में मंगलसूत्र शामिल करती हैं। उन्हें एक से एक खूबसूरत मंगलसूत्र पहनना बहुत पसंद होता है, लेकिन अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले मंगलसूत्र पेंडेंट को शामिल कर अपनी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन मंगलसूत्र डिजाइंस के बारे में।

स्टार शेप लटकन डिजाइन गोल्ड पेंडेंट

अगर आप भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और किसी भी खास मौके पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब साधारण मंगलसूत्र पहनने के बजाय आप इस तरह के नए डिजाइन वाले स्टार शेप लटकन डिजाइन गोल्ड पेंडेंट को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पेंडेंट वाले मंगलसूत्र इन दिनों काफी चलन में है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

येलो गोल्ड डबल कुंडा पेंडेंट

यही नहीं आप इस तरह के येलो गोल्ड डबल कुंडा पेंडेंट को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे पेंडेंट आपके गले की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही पूरे साड़ी या सूट वाले लुक को गॉर्जियस बनाने में भी मदद करेंगे। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

मीनाकारी डिटेलिंग गोल्ड पेंडेंट

अगर आपकी शादी हो गई है और आप एक से एक खूबसूरत मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए इस तरह का मीनाकारी डिटेलिंग गोल्ड पेंडेंट भी सही ऑप्शन हो सकता है। ऐसे पेंडेंट के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे। आप ऐसे पेंडेंट को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती है।

एंटीक फिलीग्री वर्क गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट

यही नहीं आप भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और स्टाइलिश दिखने के लिए इस तरह के एंटीक फिलीग्री वर्क गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट को भी मंगलसूत्र के साथ शामिल कर पहन सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

रेड एनेमल ड्राप पेंडेंट

अगर आप शादीशुदा हैं और एक से एक खूबसूरत मंगलसूत्र पहनती हैं, तो अब आप इस तरह के लेटेस्ट रेड एनेमल ड्राप पेंडेंट वाले मंगलसूत्र को भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र के डिजाइंस अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे। आप इसे नजदीकी बाजार में किसी भी ज्वेलरी की शॉप से खरीद सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Kanchan/Saqib Zargar/AMBAI JEWELLERS/etsy