फिटिंग वाला आउटफिट पूरे लुक को शानदार बना देता है। साड़ी हो या बॉडीकॉन ड्रेस, हर आउटफिट फिटिंग वाले ही अच्छे लगते हैं। खासकर स्लिम लुक पाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। ऐसे में शेपवियर सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आप भी फिट लुक पाना चाहती हैं और शेपवियर खरीदने का सोच रही हैं, तो इसे खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

शेपवियर लेने से पहले करें ये काम

जब भी आप शेपवियर खरीदें, तो सबसे पहले अपनी बॉडी टाइप को समझें। बॉडी टाइप देखे बिना ही कुछ लड़कियां इसे खरीद लेती हैं, जिससे बाद में उन्हें परेशानी होती है। गलत शेपवियर उनके पूरे लुक को खराब कर सकता है। इससे दिनभर घुटन और बेचैनी भी महसूस हो सकती है। वहीं शेपवियर का सही चुनाव आपकी बॉडी को सही शेप देने में मदद करता है।

पीयर बॉडी शेप

शेपवियर की शॉपिंग करने से पहले सबसे जरूरी है कि आप अपनी बॉडी शेप का ध्यान रखें। अगर आपकी बॉडी का शेप पीयर है, तो आपके लिए हाई-वेस्ट थाई शेपर सबसे सही विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ परफेक्ट शेप देगा, बल्कि इसे पहनकर आप आरामदायक भी महसूस कर सकती हैं। ऐसे शेपवियर आपकी थाइज के एक्स्ट्रा फैट को दबाते हैं, जिससे स्लिम लुक मिलता है।

एप्पल बॉडी शेप

अगर आपकी बॉडी का शेप एप्पल जैसा है, यानी टमी हैवी है, जबकि पैर और हाथ पतले हैं, तो आपके लिए फुल बॉडी शेपर सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे शेपवियर बस्ट के ठीक नीचे से शुरू होकर थाइज तक जाते हैं, जो आपकी टमी को कवर करते हैं और स्लिम लुक भी देते हैं।

यह भी पढ़ें- Lingerie Tips: पेट की चर्बी छिपाने और बॉडी को परफेक्ट शेप देने के लिए इन शेपवियर को करें अपनी वार्डरोब में शामिल

रेक्टेंगल बॉडी शेप

रेक्टेंगल बॉडी शेप वाली महिलाओं के लिए कमर कसने वाला वेस्ट शेपर या फिर पैडेड शेपवियर सही रहेगा। ऐसे शेपवियर कमर को पतला और हिप्स को शेप में दिखाते हैं। इस तरह के शेपवियर को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में किसी कपड़े की दुकान से भी आपको ऐसे शेपवियर मिल सकते हैं।

शेपवियर खरीदते वक्त इन मिस्टेक्स से बचें

बॉडी शेप के अलावा जब भी आप शेपवियर खरीदें, तो नीचे दी गई इन मिस्टेक्स को करने से बचें:

  • छोटा साइज खरीदने की गलती भूलकर भी न करें। ऐसा करने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
  • शेपवियर खरीदते वक्त ऐसे फैब्रिक को चुनें, जिसमें आप कंफर्ट फील कर सकें और पसीना न रुके।
  • जब भी आप शेपवियर खरीदें, तो जिस कपड़े के साथ आपको इसे पहनना है, उस कलर का ही शेपवियर चुनें।
  • बेहतर होगा कि आप न्यूड या स्किन कलर का शेपवियर ही खरीदें। इसके अलावा आप ब्लैक कलर भी चुन सकती हैं।
  • अगर आप भी अपने लिए पहली बार शेपवियर खरीद रही हैं, तो ऊपर दी गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें। 

यह भी पढ़ें- Shapewear For Perfect Look: इन 4 शेपवियर ट्रेंड्स से पाएं स्टाइलिश लुक, हर आउटफिट में दिखेंगी खूबसूरत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  amazon/HSR/ALYNE