सावन में हरा रंग पहनने का बहुत महत्‍व है। जैसे ही यह महीना शुरू होता है, ज्‍यादातर मह‍िलाएं हरे रंग की साड़‍ियों में नजर आने लगती हैं, लेक‍िन कई बार उन्‍हें ये समझ नहीं आता है क‍ि आख‍िर हरे रंग की साड़ी पर कौन सा ल‍िपस्‍ट‍िक शेड लगाना ज्‍यादा सही रहेगा? खासकर सांवली रंगत होने पर तो ज्‍यादा द‍िक्‍क‍त होती है। कई मह‍िलाएं बहुत लाइट या चमकीला शेड लगा लेती हैं, ज‍िससे लुक अच्‍छा नहीं आ पाता है।

सांंवली स्‍क‍िन टोन पर कैसा मेकअप करें?

ऐसे में अगर सही लिपस्टिक शेड, सही ज्‍वैलरी और लाइट मेकअप क‍िया जाए तो सांवली रंगत पर ग्रीन साड़ी और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लिपस्टिक शेड्स और आसान स्टाइलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप सावन में बिना ज्यादा मेहनत के बहुत ही एलिगेंट और खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

1. ब्रिक रेड लिपस्टिक

अगर आपकी स्किन सांवली है, तो ब्रिक रेड सबसे अच्छे शेड्स में से एक माना जाता है। यह बहुत ज्यादा चमकीला भी नहीं लगता और चेहरे की रंगत को निखारने का काम करता है। अगर आप डार्क ग्रीन या एमराल्ड ग्रीन साड़ी पहन रही हैं, तो यह शेड आप पर बहुत ही सुंदर लगेगा।

2. मैरून लिपस्टिक

सावन में पारंपरिक लुक के लिए मैरून शेड की लिपस्टिक हमेशा अच्छा ऑप्शन रहती है। अगर आपने लाइट ग्रीन साड़ी के साथ माथे पर छोटी-सी बिंदी लगाई है और गोल्ड ज्‍वैलरी पहनी है, तो मैरून लिपस्टिक आपके पूरे लुक को और भी निखार देगी।

यह भी पढ़ें- सावन में पुरानी हरी चूड़ियों से कैसे पाएं खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक? जानें टिप्स

3. टेराकोटा या बर्न्ट ऑरेंज

अगर आपको बहुत लाइट मेकअप पसंद है, तो आप टेराकोटा या बर्न्ट ऑरेंज शेड भी ट्राई कर सकती हैं। यह डस्की स्किन टोन पर बहुत नेचुरल लगता है और दिन के समय की पूजा या फंक्शन के लिए भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन है।

4. चॉकलेट ब्राउन ल‍िपस्‍ट‍िक

आजकल ब्राउन लिपस्टिक फिर से ट्रेंड में आ गया है। चॉकलेट ब्राउन शेड ग्रीन साड़ी के साथ बहुत क्लासी लगता है। अगर आपका मेकअप लाइट है, तो यह शेड काफी एलिगेंट लुक देगा।

5. रोज ब्राउन

अगर आप सॉफ्ट और सिंपल लुक चाहती हैं, तो ग्रीन साड़ी के साथ रोज ब्राउन शेड भी ट्राई कर सकती हैं। यह ऑफिस, छोटे फंक्शन या दिन की पूजा के लिए अच्छा ऑप्‍शन है।

यह भी पढ़ें- आलता लगाने के बाद तुरंत मिट जाता है? जानिए इसे डार्क और लॉन्ग-लास्टिंग बनाने के हैक्स

6. बेरी या प्लम शेड

शाम की पूजा, तीज या सावन की पार्टी के लिए अगर आपको कहीं जाना है तो आप बेरी या प्लम शेड की ल‍िपस्‍ट‍िक भी लगा सकती हैं। ये शेड डस्की स्किन पर काफी अच्छे से उभरकर आते हैं और इससे चेहरे को भी फ्रेश लुक म‍िलता है।

ग्रीन साड़ी पहन रही हैं तो ऐसे करें आई मेकअप

ग्रीन साड़ी के साथ बहुत ज्यादा कलर वाला आई मेकअप करने की जरूरत नहीं होती। आप ये कलर ट्राई कर सकती हैं। जैसे-

  • लाइट गोल्डन या ब्रॉन्ज आईशैडो लगाएं।
  • अब पतला आईलाइनर और अच्छी तरह से मस्कारा लगा लें।
  • चाहें तो थोड़ा सा काजल भी लगा सकती हैं।
  • बहुत ज्यादा ग्लिटर लगाने से बचें, इससे लुक ओवर हो सकता है।

ब्लश और हाईलाइटर कैसा रखें?

अगर आपकी सांवली रंगत है तो आपको बता दें क‍ि पीच, वार्म रोज या टेराकोटा ब्लश अच्छा लगता है। बस हाईलाइटर बहुत ज्यादा न लगाएं। आप गालों और नाक पर थोड़ा-सा हाईलाइटर लगा सकती हैं।

कौन-सी बिंदी लगेगी सबसे अच्छी?

सावन में ग्रीन साड़ी के साथ ये बिंदियां खूब जंचती हैं।

  • छोटी मैरून बिंदी
  • गोल लाल बिंदी
  • डार्क ग्रीन स्टोन वाली बिंदी
  • गोल्डन बॉर्डर वाली बिंदी

अगर आपकी साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर है, तो छोटी मैरून बिंदी सबसे ज्यादा सुंदर लगेगी।

ग्रीन साड़ी के साथ ज्‍वैलरी कैसी पहनें?

ग्रीन साड़ी के साथ गोल्डन ज्‍वैलरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आप पहन सकती हैं-

  • झुमके
  • चांदबाली
  • मंदिर ज्‍वैलरी
  • मोती और गोल्ड का कॉम्बिनेशन
  • हरे कांच की चूड़ियां और बीच में 1-2 गोल्डन कड़े

ग्रीन साड़ी पर हेयरस्टाइल कैसी रखें?

स‍िर्फ मेकअप, ज्वैलरी और आउटफ‍िट से ही अच्‍छा लुक नहीं म‍िलता है। आपको हेयरस्टाइल पर भी उतना ही ध्‍यान देना होगा। आप ये हेयरस्‍टाइल ट्राई कर सकती हैं-

  • लो बन बनाएं
  • बन पर गजरा लगा लें
  • हल्की वेव्स के साथ खुले बाल भी अच्छे लगेंगे
  • बीच की मांग निकालकर सिंदूर या छोटी बिंदी लगा लें

ग्रीन साड़ी पर अच्‍छा लुक पाने के ल‍िए इन बातों का रखें ध्यान

ग्रीन कलर की साड़ी पहन रही हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए, वरना आपका पूरा लुक ब‍िगड़ सकता है।

  • ग्रीन साड़ी के साथ बहुत लाइट न्यूड या बहुत चमकीला नियॉन पिंक शेड लगाने से बचें।
  • अगर लिपस्टिक डार्क है, तो आई मेकअप लाइट रखें।
  • अगर आंखों का मेकअप ज्यादा किया है, तो लिपस्टिक थोड़ा सॉफ्ट रखें।
  • पूरे लुक में एक ही रंग को बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने के बजाय गोल्डन एसेसरीज से बैलेंस बनाएं।

ऐसे मिलेगा परफेक्ट सावन लुक

अगर आप सांवली रंगत पर ग्रीन साड़ी पहन रही हैं, तो ब्रिक रेड, मैरून, रोज ब्राउन, टेराकोटा, चॉकलेट ब्राउन या प्लम जैसे वार्म शेड्स सबसे ज्यादा फबते हैं। इनके साथ अगर आप लाइट गोल्डन आई मेकअप, छोटी बिंदी, गोल्ड ज्‍वैलरी, हरी चूड़ियां और गजरा लगा लेंगी दें, तो आपका सावन लुक बहुत ही खूबसूरत, एलिगेंट और पूरी तरह ट्रेडिशनल नजर आएगा।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

नोट- ये ट‍िप्‍स यूट्यूब और इंस्‍टाग्राम के वीड‍ियोज के आधार पर दी गई हैं।

Cover Image Credit- Pinterest (saree_india)/Freepik
Inside Image Credit- All Freepik, Last One Pinterest (P.P.) and Myntra