नाली में बाल फंसना आम बात है, लेकिन इससे होने वाली समस्या दिमाग खराब कर देती है। दो मग पानी डालते ही बाथरूम भर जाता है। अगर इसे तुरंत साफ न किया जाए, तो बदबू आने लगती है। आमतौर पर इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से महंगे केमिकल क्लीनर खरीदकर लाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि आप मात्र 15 रुपये के घरेलू नुस्खे से इसे साफ कर सकती हैं? नीचे लेख में जानें क्या है तरीका और इसे कैसे इस्तेमाल करें?

घोल बनाने के लिए जरूरी सामान 

बाथरूम की साफ-सफाई के लिए हम सभी आमतौर पर मार्केट में मिलने वाले क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार हमारे किचन में मौजूद चीजें इस समस्या को खत्म करने में असरदार तरीके साबित होते हैं। नीचे जानें इसी में से हैक-

  • टटारी- ₹10 का
  • बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
  • सफेद सिरका या नींबू का रस- आधा कप
  • उबलता हुआ पानी 1 से 2 लीटर

घोल बनाने का तरीका

इसे घोल को पहले से बनाकर न रखें। आप जब नाली को साफ करने जा रही हो, तो इन सभी चीजों को मिलाकर घोल बनाएं। नीचे पढ़ें बनाने का तरीका-

  • एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लें।
  • अब इसमें 1 चम्मच टाटरी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • दोनों चीजों को मिलाने से सूखा क्लीनर पाउडर बन जाएगा।

बाथरूम नाली साफ करने के लिए घोल का कैसे करें इस्तेमाल?

अगर नाली के ऊपर ढक्कन या जाली है, तो उसे हटा दें। अगर नाली के मुंह पर ऊपर ही बाल दिखे, तो उन्हें हाथों से थोड़ा खींचकर बाहर निकाल लें।

  • इसके बाद तैयार किया हुआ सूखा क्लीनर पाउडर नाली के अंदर डाल दें।
  • अब इसे नाली के चारों तरफ अच्छी तरह फैला दें ताकि यह फंसे हुए बालों तक पहुंच जाए।
  • इसके तुरंत बाद आधा कप सफेद सिरका नाली में उड़ेल दें।
  • सिरका डालते ही टाटरी और सोडा मिलकर तेज बुदबुदाहट और झाग उठना शुरू हो जाएगा।
  • नाली को वैसे ही 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इस दौरान केमिकल रिएक्शन बालों की चिकनाई, साबुन के अवशेष और गुच्छों को अंदर ही अंदर गला देगा।
  • तय समय के बाद 1 से 2 लीटर पानी को उबालें।
  • अब इस उबलते पानी को थोड़ा-थोड़ा करके सीधे नाली में डालें।

यह तरीका कैसे करता है नाली साफ करने का काम

सिरका मिलने पर जो गैस और झाग बनाते हैं, वह बालों की पकड़ को पाइप की दीवारों से ढीला कर देते हैं। उबलता हुआ पानी घुले हुए कचरे और बालों को बहाकर सीवर लाइन में ले जाता है, जिससे नाली बिल्कुल नई जैसी साफ हो जाती है।

बाथरूम की नाली में बाल को फंसने से कैसे रोंके?

नहाने के बाद हम सभी शैंपू का पैकेट और बाल को तुरंत हटाने के बजाय छोड़ दें। ऐसे में धीरे-धीरे कचरा पाइप में फंसकर होल को बंद कर देता है, जिससे पानी को निकलने में दिक्कत होती है। मगर आप नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखेंगी कि इस समस्या से बच सकती हैं।

  • नहाने के बाद शॉवर ड्रेन या बाथटब से बिखरे हुए बालों को तुरंत निकाल देना चाहिए ।
  • पेपर टॉवल या टिशू पेपर से दो-तीन सेकंड में बालों को साफ करने से बाद में आपका समय और पैसा दोनों बचेगा।
  • साबुन के मैल के साथ मिलकर बालों का गुच्छा बन जाता है, जिससे पानी का निकास पूरी तरह रुक सकता है।
  • अगर आपको पानी का निकास धीमा लगे, तो तुरंत बालों का गुच्छा साफ कर दें।

इस तरीके को आप भी अपने बाथरूम को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific