Cleaning Tips: बार-बार धोने के बाद भी काला ही दिखता है पोंछे का कपड़ा? अपनाएं ये नुस्खे

रोजाना इस्तेमाल होने वाले पोंछे के कपड़े अक्सर काले और बदबूदार हो जाते हैं, जिन्हें सामान्य धुलाई से साफ करना मुश्किल होता है। आप गर्म पानी, बेकिंग सोडा, सिरका और डिशवॉश लिक्विड जैसे घरेलू नुस्खों से पोंछे को चमका सकती हैं।
Updated:- 2026-11-16, 17:45 IST
mop cloth cleaning tips

Mop Cloth Cleaning: घर की सफाई करते समय फर्श पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीज है पोंछे का कपड़ा। रोज इस्तेमाल होने की वजह से इसमें धूल, मिट्टी, तेल, खाने के दाग और गंदगी जमा हो जाती है। कई बार इसे साबुन और डिटर्जेंट से बार-बार धोने के बाद भी इसका कालापन नहीं निकलता। ऊपर से कपड़े में अजीब-सी बदबू भी आने लगती है। ऐसे में कई लोग पुराना कपड़ा फेंककर नया खरीद लेते हैं, लेकिन क्या आपको बता दें कि आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर काले पड़ गए पोंछे को चमका सकती हैं? 

काले पड़ गए पोंछे के कपड़े को कैसे साफ करें?

काले पड़ गए पोंछे के कपड़े को चमकाने के लिए आप नीचे बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। 

how-to-clean-mop-cloth-know-easy-hacks-poche-ke-kapde-ko-kaise-saaf-karens-1762424813962

1. गर्म पानी और बेकिंग सोडा से हटाएं जमी गंदगी

अगर पोंछे का कपड़ा लंबे समय से काला पड़ गया है, तो उसे साफ करने के लिए गर्म पानी और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एक बाल्टी में गर्म पानी लें।
  • अब इसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • इसके बाद इसमें पोंछे के कपड़े को इसमें 10-15 मिनट के लिए भिगो दें।
  • इसके बाद हाथों से अच्छी तरह रगड़कर साफ पानी से धो लें।
  • बेकिंग सोडा कपड़े में जमी चिकनाई और गंदगी को ढीला करने में मदद करता है। 
  • ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी न लें, खासकर अगर कपड़ा माइक्रोफाइबर का है।

इसे भी पढ़ें- एक ही रूमाल को बार-बार इस्तेमाल करने से बचें,  जानें कितने दिन में धोएं और कैसे रखें साफ?

2. डिशवॉश लिक्विड से हटाए तेल के दाग

किचन में इस्तेमाल होने वाले पोंछे पर अक्सर तेल और चिकनाई जम जाती है। सामान्य साबुन से धोने पर भी ये दाग आसानी से नहीं निकलते। ऐसे में डिशवॉश लिक्विड काम आ सकता है।

image - 2026-11-16T173438.604

Image Credit-ai

  • सबसे पहले पोंछे के कपड़े पर जहां तेल के दाग लगे हैं, वहां थोड़ा डिशवॉश लिक्विड डालें।
  • अब हल्के हाथों से रगड़ें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी में कपड़े को अच्छी तरह धो लें।
  • इससे चिकनाई हटाने में मदद मिलेगी। जरूरत पड़ने पर दोबारा प्रक्रिया दोहराएं।

3. सफेद सिरके से दूर करें बदबू

कई बार पोंछा धोने के बाद भी उसमें से सीलन और गंदी बदबू आती रहती है। इसकी वजह कपड़े में मौजूद नमी और बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं।

white-vinegar-substitute (3)

Image Credit-herzindagi

  • इसके लिए एक लीटर पानी में लगभग 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
  • अब कपड़े को इसमें 10 मिनट तक भिगोकर रखें।
  • इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। सिरका बदबू कम करने में मदद कर सकता है।
  • इसे ब्लीच या किसी अन्य क्लीनर के साथ बिल्कुल न मिलाएं।

4. कपड़े को दोबारा सफेद करने के लिए अपनाएं यह तरीका

अगर आपका पोंछा सफेद सूती कपड़े का है और उस पर पुराने काले दाग जम गए हैं, तो ऑक्सीजन बेस्ड ब्लीच का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे पैकेट पर लिखे निर्देशों के अनुसार पानी में मिलाएं और कपड़े को तय समय तक भिगोएं। फिर अच्छी तरह धो लें। रंगीन कपड़े या माइक्रोफाइबर पर ब्लीच का इस्तेमाल न करें। इससे कपड़े का रंग और उसकी बनावट खराब हो सकती है।

mop-cloth-cleaning-tips-1752750681815

Image Credit-herzindagi

5. धोने के बाद धूप में सुखाना न भूलें

पोंछे को साफ करने के बाद सबसे जरूरी काम है उसे अच्छी तरह सुखाना। कई लोग कपड़े को धोकर सीधे बाल्टी या बंद जगह पर रख देते हैं। इससे उसमें नमी बनी रहती है और बदबू आने लगती है। कपड़े को साफ पानी से धोने के बाद अच्छी तरह निचोड़ें और खुली हवा में पूरी तरह सूखने दें। सूखने के बाद ही उसे मोड़कर रखें। कोशिश करें कि इस्तेमाल के बाद पोंछे को गीला छोड़ने के बजाय तुरंत धोकर सुखाएं।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tiles Cleaning Hacks: बिना रगड़े साफ होगी गैस के पीछे की चिपचिपी टाइल्स! ये 3 चीजें हटाएंगी तेल के जिद्दी दाग

निष्कर्ष 

पोंछे के कपड़े को साफ करने के लिए कभी भी सिरका, ब्लीच, टॉयलेट क्लीनर और अमोनिया को आपस में न मिलाएं। इनसे खतरनाक गैस निकल सकती है। अगर कपड़े में बहुत ज्यादा गंदगी, फफूंद या लगातार बदबू बनी हुई है, तो उसे बदल देना ही बेहतर है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit-magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।