महिलाएं अगर किसी ऐसी परेशानी में फंस जाती हैं, जहां उन्हें मदद के लिए कोई नजर नहीं आ रहा है, तो वह सेफ्टी मैप का यूज कर सकती हैं। देर रात बाहर हैं या किसी नई जगह पर जा रही हैं, तो उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए। भले ही आपको इसकी जरूरत आज नहीं पड़ रही है, लेकिन कभी आप ऐसी परेशानी में फंस जाती हैं, तो कमसेकम इसके बारे में पता होगा, तो आप अपनी मदद खुद कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एप के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप इसका यूज कैसे कर सकती हैं और यह कैसे आपके काम आएगा, इसके बारे में जानें।

सेफ्टी मैप क्या है?

यह एक ऐसा टूल है, जिसकी मदद से किसी जगह की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी आप पहले ही पता कर सकती हैं। महिलाओं के लिए यह फायदेमंद है, क्योंकि अगर वह किसी कैब में हैं या अकेले सफर कर रही हैं, तो उन्हें अनजान जगह के माहौल को समझ पाएंगी। इससे उन्हें पता चल पाएगा कि उस जगह के आस-पास कहां पुलिस स्टेशन है? कौन-से रास्ते ज्यादा सुरक्षित और जरूररत पड़ने पर कैसे मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- आफत में राहत! मात्र 5 सेकंड में मिलेगी फायर सेफ्टी और मेडिकल मदद, यह है पूरा तरीका

इसे भी पढ़ें- ये हॉबीज कर सकती हैं आपका समय बर्बाद? ऐसे पहचानें और करें बंद

कहां मिलेगा सेफ्टी मैप का ऑप्शन?

आप किसी ऐसी जगह पर जा रही हैं, जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है, तो आप Google Maps का Stay Safer फीचर यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको फोन में गूगल मैप्स का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। पुराने वाले में ऐसा फीचर नहीं मिलेगा।

  • यूज करने के लिए सबसे पहले अपना करेंट लोकेशन चुनें और जहां आप जा रही हैं, उस लोकेशन की डेटेल्स डालें।
  • इसके बाद आपको नीचे Get Directions और स्टार्ट का ऑप्शन नजर आएगा।
  • रास्ता देखने वाले यानी गेट डायरेक्शन वाले ऑप्शन को चुनने के बाद आपको साइड में स्टे सेफर का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही एक मेन्यू खुल जाएगा, जिसमें शेयर लाइव ट्रिप लिखा हुआ दिखेगा।

  • इस पर क्लिक करके आप उस व्यक्ति का कॉन्टैक्ट चुन सकती हैं, जिसे आप अपने रास्ते की जानकारी देना चाहती हैं।
  • इससे आपके साथी को पूरे रास्ते और रूट का लाइव अपडेट मिलता रहेगा। आप किस रास्ते पर चल रही हैं और वह रास्ता कैसा है, यह भी आपके साथी को नजर आता रहेगा।
  • इस फीचर में Get Off-Route Alerts का ऑप्शन है यानी रूट से अलग जाने पर या ड्राइवर के रास्ता बदलने पर आपको इसका अलर्ट मिल जाएगा। टैक्सी से सफर करते समय सुरक्षा के लिहाज से इसका यूज किया जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific