दिनभर की भागदौड़ की वजह से रोजाना किचन साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में खासकर वर्किंग वुमन अपने किचन और फ्रिज की गहरी सफाई महीने में एक ही बार कर पाती हैं। सफाई के दौरान शेल्फ पर जमे जिद्दी दागों को छुड़ाने में कई बार घंटों लग जाते हैं, जिससे महिलाएं परेशान हो जाती हैं। अगर आप भी इस परेशानी से राहत पाना चाहती हैं और एक स्मार्ट तरीका जानना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ असरदार सिलिकॉन शेल्फ मैट्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी किचन और फ्रिज की सफाई को बेहद आसान बना देंगे।
सिलिकॉन शेल्फ मैट्स
छोटी-छोटी किचन एक्सेसरीज कब आपके लिए मददगार बन जाती हैं, पता ही नहीं चलता। ऐसे में अब आप फ्रिज की सफाई में घंटों समय बिताने के बजाय इन सिलिकॉन मैट्स की मदद से फ्रिज और किचन के मैनेजमेंट को आसान बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों और इस्तेमाल के बारे में।
फूड-ग्रेड मटेरियल और बैक्टीरिया से बचाव
सिलिकॉन मैट्स बीपीए-फ्री और फूड-ग्रेड मटेरियल से तैयार किए जाते हैं। ये मैट्स नमी को सोखने के बजाय जिद्दी दाग-धब्बों को सीधे शेल्फ के संपर्क में आने से रोकते हैं। इससे फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया और बदबू नहीं पनपती है, साथ ही यह फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने में भी मदद करता है।
जिद्दी दागों से मुक्ति और आसान धुलाई
ये सिलिकॉन मैट्स आपके नजदीकी बाजार या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब भी इन पर कोई सब्जी का रस, चटनी या जिद्दी दाग लगता है, तो आपको पूरा फ्रिज या शेल्फ साफ नहीं करना पड़ेगा। आप बस मैट्स को बाहर निकालकर सीधे नल के पानी के नीचे रखकर आसानी से धो सकती हैं। यह मैट्स वाटरप्रूफ और ऑयल-प्रूफ होते हैं, जिसकी वजह से तेल और मसाले के दाग भी तुरंत छूट जाते हैं।
एंटी-स्लिप ग्रिप और मनचाही फिटिंग
सिलिकॉन मैट्स में कुछ खास टेक्सचर और डॉट्स बने होते हैं, जो कांच की शेल्फ पर मजबूती से चिपक जाते हैं। इससे कांच की बोतलें, कटोरे या जार फिसलते नहीं हैं और अपनी जगह पर सुरक्षित टिके रहते हैं। इसके अलावा, इन मैट्स को आप अपने फ्रिज या अलमारी के साइज के हिसाब से कैंची से काटकर आसानी से फिट कर सकती हैं।
फ्रिज को मिलेगा नया और अट्रैक्टिव लुक
सिलिकॉन मैट्स न सिर्फ फ्रिज की सफाई को आसान बनाते हैं, बल्कि आपके फ्रिज को एक नया लुक भी देते हैं। बाजार में ट्रांसपेरेंट से लेकर खूबसूरत पेस्टल शेड्स तक कई तरह के सिलिकॉन मैट्स आसानी से उपलब्ध हैं, जो आपके फ्रिज की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
यह भी पढ़ें- फ्रिज में रखने के बाद भी गलने लगती हैं सब्जियां, जानें लंबे समय तक फ्रेश रखने के सीक्रेट्स
निष्कर्ष:अगर आप भी फ्रिज की सफाई में घंटों का समय बिताकर थक जाती थीं, तो अब परेशान होने के बजाय इन सिलिकॉन शेल्फ मैट्स का इस्तेमाल करें। इससे आपको एक साथ कई फायदे मिलेंगे और आपकी मेहनत और समय दोनों की बचत होगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit:MAGNIFIC)
-1790082435970_m.webp)