जब हम पुराना तकिया खरीदते हैं तो वो काफी मुलायम और फूला-फूला हुआ रहता है, लेकिन इस्तेमाल करने के कुछ ही समय बाद उसकी हालत बदल जाती है। रोज सिर पर रखने से तकिए के अंदर भरी हुई रुई या फाइबर दबने लगता है। धीरे-धीरे तकिया चपटा हो जाता है। कई बार तो उनमें गांठें भी बन जाती हैं। दरअसल, नमी की वजह से हमारा तकिया भारी हो जाता है। साथ ही इसकी सॉफ्टनेस भी खत्म हो जाती है।

पुराने तकिये को दोबारा नया कैसे बनाएं?

ऐसे में बहुत से लोग इसे खराब हो गया कहकर नया तकिया खरीद लाते हैं, लेकिन अगर तकिया सिर्फ दबने या नमी की वजह से अपनी सॉफ्टनेस खो चुका है, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। आप घर पर कुछ आसान तरीकों से ही इसकी फिलिंग को दोबारा सही और सॉफ्ट बना सकती हैं। इसके लिए आपको कोई बहुत खास सामान भी नहीं चाहिए होगा। हम आपको कुछ ऐसे DIY तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप पुराने तकिये को फिर से थोड़ा फ्लफी बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

आखिर पुराना तकिया चपटा क्यों हो जाता है?

आपको बता दें कि तकिये के अंदर जो रुई या फाइबर होता है, वो रोजाना दबता रहता है। ऐसे में लंबे समय तक ऐसा होने पर इसकी सॉफ्टनेस कम हो जाती हैं। फिलिंग भी एक ही जगह इकट्ठा हो जाती है। कई बार इसी वजह से तकिये के अंदर गांठें बन जाती हैं। इसके अलावा अगर तकिए में नमी रहती है तो भी वो भारी और हार्ड हो जाता है। तो अगर फिलिंग अभी खराब नहीं हुई है, तो उसे दोबारा फैलाकर तकिए को पहले जैसा सॉफ्ट और फ्लफी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बेकार फटे पुराने पिलो कवर को फेंकने के बजाय, बना सकती हैं डेकोर की ये 5 चीजें

रुई निकालकर दोबारा फैलाएं

अगर तकिया बहुत ज्यादा दब गया है, तो उसकी सिलाई को खोलकर अंदर की रुई निकाल लें। अब रुई को हाथों से अच्छी तरह झटकें और उसे अलग-अलग फैला लें। इसके बाद रुई को कुछ देर के लिए धूप में रख दें। जब रुई अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसे दोबारा तकिये में भर दें और खुली हुई सिलाई को बंद कर दें। इससे दबी हुई फिलिंग फिर से फैल जाएगी। साथ ही तकिया भी पहले से ज्यादा फूला हुआ लगेगा।

यह भी पढ़ें- महंगे डिटर्जेंट छोड़िए, नींबू और नमक से ऐसे चमकाएं तकिये के कवर; पीलापन होगा मिनटों में दूर

पुरानी रुई के साथ नई रुई मिलाएं

कभी-कभी पुरानी रुई बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। ऐसे में इसे सिर्फ झटकने से काम नहीं चलेगा। इसलिए पुरानी रुई में आपको थोड़ी नई रुई मिलानी होगी। इसके लिए पुरानी रुई को बीच में रखें और उसके आसपास नई रुई भरें। इससे तकिया पहले से ज्यादा मोटा और फ्लफी हो जाएगा।

रुई की गांठों को अलग करें

अगर तकिए के अंदर रुई एक जगह जमा होने के बजाय छोटी-बड़ी गांठों में बदल गई है, तो उसे सीधे वापस भरने के बजाय पहले अलग करना ही सही रहेगा। ऐसे में रुई को बाहर निकालकर गांठों को हाथों से अलग कर लें। इसके बाद इसे करीब 10 मिनट पानी में भिगो दें। पानी निकालने के बाद रुई को अच्छी तरह निचोड़ें और पूरी तरह से धूप में सुखा लें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसे हाथों से फिर से फैला लें और तकिये में भर दें।

यह भी पढ़ें- Pillow Cleaning Tips: तकिये से आती है बदबू और पड़ गए हैं पीले दाग, तो इन तरीकाें से उसे बनाएं एकदम नए जैसा

कंघी से रुई को अलग-अलग करें

आपको बता दें कि कंघा में भी आपके बड़े काम आ सकता है। इसके लिए तकिए के अंदर की रुई को बाहर निकाल लें। अब दो कंघियों की मदद से रुई को अलग-अलग कर लें। इससे रुई के छोटे-छोटे गुच्छे टूटकर फैल जाएंगे। जब ये रुई पूरी तरह से खुल जाए तो इसे वापस तकिये में भर दें।

धूप में रखकर नमी निकालें

अगर तकिया अचानक से भारी और हार्ड लगने लगा है तो इसकी वजह नमी भी हो सकती है। ऐसे में हर बार तकिये को खोलने की जरूरत नहीं है। इसके लिए तकिये को करीब 2 से 3 घंटे के लिए तेज धूप में रख दें। धूप से उसमें जो नमी होगी वो खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Old Pillow Cover Reuse: पुराने तकिए के कवर से बनाएं ये शानदार चीजें, बिना पैसे खर्च किए घर को मिलेगा नया लुक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI