Pillow Cleaning Tips: तकिये से आती है बदबू और पड़ गए हैं पीले दाग, तो इन तरीकाें से उसे बनाएं एकदम नए जैसा
-1775715565668.webp)
बेडरूम की खूबसूरती तभी बनी रहती है जब पर्दे, बेडशीट, तकिए और कुशन का हम सही से ध्यान रखते हैं। अगर ये साफ सुथरे और सुंदर नजर आएंगे तो यहां पर वाइब भी अच्छी आएगी। हालांकि, कई बार लोग चादर और तकिये का कवर तो बदल देते हैं, लेकिन तकिये की जो सफाई की जरूरत होती है, उसे करना भूल जाते हैं। इससे तकिये से अजीब सी बदबू आने लगती है और इस पर पीले रंग का दाग भी पड़ जाता है।
ऐसे में आप चाहें जितना नया कवर लगा लें, लेकिन बदबू से दिक्कत तो हाे ही जाती है। अगर आप भी तकिये की बदबू से परेशान हैं, तो हम आपको इसे साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपका तकिया एकदम नया जैसा मालूम पड़ने लगेगा। आइए जानते हैं, उस तरीके के बारे में-
-1775715659462.jpg)
बेकिंग सोडा से बदबू हटाएं
अगर तकिये से बहुत ज्यादा बदबू आ रही है, तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए तकिये पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसके बाद इसे 30-40 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब तकिये काे धूप में रख दें या झाड़ लें। ऐसा करने से काफी हद तक बदबू कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Ceiling Fan Cleaning Tips: होली पर मेहमानों के आने से पहले चमका लें अपना पंखा, बस अपनाएं ये 4 कमाल के ट्रिक्स
नींबू और डिटर्जेंट से दाग साफ करें
तकिये पर लगे पीले दाग हटाने के लिए आप नींबू और डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट मिला लें। अब उसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस डाल दें। इस पानी में तकिये को 1 घंटा के लिए भिगो दें। अब हल्के हाथों से धो लें। ऐसा करने से पीले दाग कम होने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Old Pillow Cover Reuse: पुराने तकिए के कवर से बनाएं ये शानदार चीजें, बिना पैसे खर्च किए घर को मिलेगा नया लुक
धूप में सुखाना न भूलें
धूप एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करती है। जब भी आप तकिये को धोएं तो उसे अच्छी तरह से धूप में जरूर सुखा लें। इससे बैक्टीरिया भी कम होते हैं और बदबू भी दूर होती है।
यह भी पढ़ें- बिना पानी के तकिया अब होगा साफ, ये 4 तरीके दूर करेंगे बदबू और गंदगी
तकिये का कवर बदलते रहें
हफ्ते में कम से कम 1 बार तकिये का कवर जरूर बदलें। इससे तकिया जल्दी गंदा नहीं होगा। साथ ही आपको फ्रेश फील होगा। ये भी एक अच्छा तरीका है।

इन बातों का रखें ध्यान
- सोने से पहले बालों काे बहुत ज्यादा ऑयली न रखें
- गीले बालों के साथ तकिये पर न सोएं
- समय-समय पर तकिये को धूप जरूर दिखाएं
यह भी पढ़ें- सोते समय तकिये के नीचे रखें ये 5 चीजें, जीवन की हर परेशानी हो सकती है दूर
तो अगर आपके तकिये पर पीले दाग पड़ गए हैं और अजीब सी बदबू आती है तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से तकिये की सफाई कर सकती हैं। इससे आपका तकिया फिर से नया जैसा लगने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।