Old Pillow Cover Reuse: पुराने तकिए के कवर से बनाएं ये शानदार चीजें, बिना पैसे खर्च किए घर को मिलेगा नया लुक

DIY Pillow Cover Reuse: हमारे यहां लगभग सभी घरों में तकिए का इस्तेमाल जरूर होता है। कोई सोने के लिए तकिए का इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग बैठते समय भी तकिया लेते हैं। हालांकि, कवर जल्दी पुराना हो जाता है। ऐसे में लोग तकिया तो नहीं, लेकिन हर तीन से चार महीने में बदल दिया करते हैं। इससे पुराना कवर फेंक दिया जाता है या बेकार पड़ा रहता है।
लेकिन आप चाहें तो इन्हें फेंकने के बजाय घर की कई चीजों में इस्तेमाल कर सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिससे आप तकिए के पुराने कवर का इस्तेमाल घर की खूबसूरती बढ़ाने में कर सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1771398856828.jpg)
कुशन कवर बनाएं
अगर तकिए का कवर अच्छा है लेकिन साइज बड़ा है, तो उसे छोटे कुशन कवर में बदल सकती हैं। आप पुराने तकिए के कवर पर कुछ कढ़ाई या पेंटिंग कर कुशन कवर बना सकती हैं। इसके बाद साइज के हिसाब से काटें और किनारों पर सिलाई कर दें। आप इसे सोफे पर रखेंगी तो पूरा लुक बदल जाएगा।
यह भी पढ़ें- पुराने तकिए के कवर को इस तरह दें न्यू लुक
डाइनिंग टेबल के लिए रनर या मैट
पुराने तकिए के कवर से आप डाइनिंग टेबल के लिए रनर या मैट भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए दो-तीन कवर को काटकर जोड़ लें और एक सुंदर सा टेबल रनर बना लें। आप चाहें तो उनसे छोटे प्लेस मैट भी बना सकती हैं। इससे आपकी डाइनिंग टेबल एकदम यूनिक लगेगी।
स्टोरेज पाउच या ऑर्गनाइजर
पुराने कवर से आप छोटे-छोटे पाउच भी तैयार कर सकती हैं। इनमें आप मोबाइल का चार्जर, मेकअप का सामान या बच्चों की छोटी चीजें रख सकती हैं। चाहें तो दीवार पर टांगने वाला ऑर्गनाइजर भी बना सकती हैं। इस पर आप कुछ डिजाइंस भी बना सकती हैं। इससे ये एक होम डेकोर की तरह भी काम आ जाएगा।
-1771398896034.jpg)
प्लांटर कवर
अगर आपके घर में गमले हैं, तो पुराने तकिए के कवर से सुंदर प्लांटर कवर भी बना सकती हैं। बस कवर को गमले के बाहर पहनाएं और नीचे से थोड़ा सा फोल्ड कर दें। इससे घर भी सुंदर लगेगा और प्लांट्स की केयर भी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Wedding Lehnga Reuse: एक बार पहनकर रख दिया है शादी का लहंगा, तो इन क्रिएटिव आइडियाज से बनवाएं शानदार नई ड्रेसेस
दरवाजे के लिए डेकोरेटिव हैंगिंग
तकिए के कवर से फूल, दिल या किसी भी शेप की कटिंग बनाकर दीवार या दरवाजे पर टांग सकती हैं। इस पर आप थोड़ी सी रिबन या बटन लगा दें, तो ये और भी खूबसूरत दिखेगा।
घर सजाने के लिए जरूरी नहीं कि आप हमेशा महंगी चीजें ही खरीदें, थोड़ी सी क्रिएटिविटी से पुराने तकिये के कवर भी काम आ सकते हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करेंगी, तो बिना एक भी पैसा खर्च किए आपके घर को नया लुक मिल जाएगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।