Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

बेकार फटे पुराने पिलो कवर को फेंकने के बजाय, बना सकती हैं डेकोर की ये 5 चीजें

अगर आपके घर में भी कई समय से कुछ पुराने पिलो कवर रखे हुए हैं, जो अब आपके काम नहीं आ रहे हैं, तो अब आप इन्हें फेंकने के बजाय इसकी मदद से कुछ खास चीजें तैयार कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-28, 15:07 IST
image

घर पर रखी कुछ चीजें ऐसी होती है, जो एक समय के बाद बहुत पुरानी हो जाती है। ऐसे में अगर आपके घर पर भी कई दिनों से रखे हुए पुराने पिलो कवर अब काम में नहीं आते हैं या वे ऐसे ही बेकार पड़े हुए हैं और आप इन्हें किसी को देने का या फेंकने का सोच रही हैं, तो इसे फेकने के बजाय आप इसका कई तरीको से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में।

कार सीट ऑर्गनाइजर

अगर आपके घर पर पिलो कवर ऐसे ही पड़ा हुआ है या वह थोड़ा गंदा हो गया है, जिस पर से दाग नहीं निकल रहे हैं और अब वह बेकार भी हो रहा है, तो इसे फेंकने के बजाय इसका अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इस तकिये के कवर से कार सीट ऑर्गनाइजर बना सकती हैं। यह आपके सफर के दौरान बेहद काम आएगा।

05 (29)

टेबल मैट

अगर आप डाइनिंग टेबल के लिए खूबसूरत टेबल मैट खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब पैसे खर्च करने के बजाय आप पुराने पिलो कवर का इस्तेमाल कर इस तरह के टेबल मैट को बना सकती हैं। इससे आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे और आप घर में पड़े बेकार और पुराने पिलो कवर का भी सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।

02 (51)

मग रग्स

आपके लिए इस तरह का मग रग्स भी बेस्ट हो सकता है, जिसे आप आसानी से कम समय में पुराने तकिये के कवर का इस्तेमाल कर बना सकती हैं। इसे आप कम समय में घर पर रहकर ही तैयार कर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी बॉर्डर पर आप लेस भी लगा सकती हैं। इससे यह और शानदार दिखेगा। बाजार से महंगे मग रग्स खरीदने के बजाय ये बेस्ट हो सकते हैं।

01 (54) 

यह भी पढ़ें- Organizers for Extra Kitchen Space: किचन की खाली स्पेस अब नहीं लगेगी बोरिंग, शामिल करें ये 5 ट्रेंडी ऑर्गनाइजर

फैब्रिक स्टोरेज बास्केट

अगर आपके घर पर भी ऐसे ही पुराना पिलो कवर पड़ा हुआ है, जो फट गया है या उसका कलर उड़ गया है और आप इसे फेंकने वाली हैं, तो फेंकने के बजाय आप इसका इस्तेमाल कर फैब्रिक स्टोरेज बास्केट तैयार कर सकती हैं। यह एक पुराने पिलो कवर से बनाई जाने वाली बेस्ट और नई चीज होगी, जिसमें आप जरूरत का हर सामान रख सकती हैं।

06 (1)

हैंडमेड फैब्रिक एनवलप

आप चाहें, तो इस तरह के हैंडमेड फैब्रिक एनवलप को भी पुराने पिलो कवर की मदद से तैयार कर सकती हैं। ऐसे फोल्डेबल एनवलप में आप अपनी जरूरत का सामान आसानी से रख सकती हैं। इसे आप किसी को गिफ्ट करने के लिए भी बना सकती हैं। इस तरह का एनवलप बाजार से खरीदने के बजाय आप पुराने पिलो कवर से बना सकती हैं। 

03 (32)

यह भी पढ़ें- DIY Jeans Pocket: पुरानी जींस की पॉकेट से ऐसे बनाएं शानदार वॉल ऑर्गनाइजर, घर द‍िखेगा सुंदर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   pinterest/Joanne Pruit/The Hustling Mum|Blogging/Vaneide Xavier/Maria Doriene da Silva

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।