पूजा-पाठ के समय रोली का इस्तेमाल जरूर होता है। माथे पर तिलक लगाने से लेकर पूजा की थाली में रोली रखने तक, इसका इस्तेमाल कई तरह से हाेता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि पूजा करते समय राेली हमारे कपड़े पर गिर जाती है या हमारे हाथ से ही गीली रोली कपड़े में लग जाती है। इससे कपड़े पर दाग पड़ना तो लाजमी है। खासकर सफेद या लाइट कलर के कपड़े पर इसका दाग साफ दिखाई देता है।
ऐसे में लोग दाग देखते ही कपड़े को रगड़ना शुरू कर देते हैं, लेकिन कई बार इससे दाग और ज्यादा फैल जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि पूजा के समय कपड़े पर रोली लग गई है, तो हम आपको इसका दाग हटाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
Image Credit- AI
रोली का दाग लगते ही सबसे पहले करें ये काम
अगर कपड़े पर रोली अभी-अभी लगी है, तो उसे तुरंत जोर से रगड़ने की गलती न करें। सबसे पहले किसी टिश्यू या कपड़े से ऊपर लगी रोली को हटा दें। कोशिश करें कि दाग और न फैले। इसके बाद दाग वाली जगह पर ठंडा पानी डालें। कपड़े को तुरंत गर्म पानी में न डालें। दाग जितना नया होगा, उसे साफ करना उतना ही आसान होगा।
यह भी पढ़ें- बच्चों का स्कूल बैग हो गया है हद से ज्यादा गंदा? ब्रश से रगड़ने की बजाय अपनाएं ये जादुई ट्रिक्स
लिक्विड डिटर्जेंट से साफ करें रोली के दाग
अगर आपके कपड़े पर रोली का दाग लग गया है तो निशान को कम करने के लिए दाग वाली जगह पर थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं। इसके लिए-
- पहले कपड़े को ठंडे पानी से गीला करें।
- अब दाग पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं।
- उंगलियों से इसे दाग वाली जगह पर फैलाएं।
- कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।
इसके बाद कपड़े को उसके फैब्रिक के हिसाब से नॉर्मल तरीके से धो लें। बस ध्यान रहे कि कपड़े को घिसना नहीं है, क्योंकि इससे दाग आसपास फैल जाएगा।
सफेद कपड़े पर रोली का दाग लगने पर बरतें सावधानी
अगर रोली का दाग सफेद कॉटन के कपड़े पर लगा है, तो पहले नॉर्मल सफाई से दाग कम करने की कोशिश करें। अगर दाग बना रहता है, तो ऑक्सीजन बेस्ड स्टेन रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इसे सीधे पूरे कपड़े पर लगाने से पहले किसी दूसरे कपड़े पर लगाकर देख लें। साथ ही कपड़े के लेबल पर दिए निर्देश भी जरूर पढ़ें।
Image Credit- AI
रोली के दाग लगने पर ये गलती बिल्कुल न करें
दाग हटाने के चक्कर में कुछ लोग गलतियां कर देते हैं, जिससे कपड़ा और खराब हो जाता है। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें-
- दाग को जोर-जोर से न रगड़ें।
- तुरंत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
- बिना टेस्ट किए किसी केमिकल या ब्लीच को कपड़े पर न लगाएं।
- दाग पुराना हो चुका है तो उसे हटाने के लिए बार-बार कपड़े को घिसने से बचें।
यह भी पढ़ें- सफेद शर्ट पर लगा तेल का दाग नींबू से भी नहीं जा रहा? बस 5 मिनट के इन हैक्स से चमक जाएगी पहले जैसी
दाग पुराना हो गया है तो क्या करें?
अगर पूजा के बाद कपड़ा बदलकर आपने उसे रख दिया और बाद में रोली का निशान नजर आया, तो उसे भी साफ करने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन पुराने दाग को हटाने में समय लगता है। इसलिए पहले ठंडे पानी और लिक्विड डिटर्जेंट वाला तरीका आजमा लें। अगर दाग कम नहीं हो रहा है तो कपड़े के फैब्रिक के हिसाब से स्टेन रिमूवर इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
