सफेद शर्ट पर लगा तेल का दाग नींबू से भी नहीं जा रहा? बस 5 मिनट के इन हैक्स से चमक जाएगी पहले जैसी

स्कूल-कॉलेज की यूनिफॉर्म हो या ऑफिस की शर्ट, अगर इसपर तेल का एक बूंद भी निशान लगा, तो इसे साफ करने की चिंता सबसे पहले हो जाती है। क्योंकि, तेल का निशान जल्दी हटता नहीं है।
Updated:- 2026-05-28, 17:12 IST
how to clean white shirt oil stain without lemon

कपड़ों पर जब भी कोई दाग लगता है, तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में नींबू वाला हैक याद आता है। हालांकि, कुछ निशान इतने ज्यादा जिद्दी होते हैं कि नींबू यूज करने के बाद भी साफ नहीं होते। ऐसे में लोग अलग-अलग नुस्खें सर्च करने लग जाते हैं। अगर बात सफेद शर्ट के निशान को साफ करने की हो, तो इसके लिए एक ऐसा असरदार नुस्खा चाहिए होता है, जिससे निशान पूरी तरह से गायब हो जाए। ऐसा इसलिए, क्योंकि सफेद कपड़ों पर निशान सबसे ज्यादा दिखता है और यह बहुत ज्यादा खराब भी लगता है। अगर यह साफ नहीं हुआ, तो इसे आपको पहनने का मन भी नहीं करेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सफेद शर्ट का निशान साफ करने के जरूरी हैक्स बताएंगे।

तेल के निशान कैसे साफ करें

सफेद शर्ट से तेल का निशान साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का यूज कर सकती हैं। इसके लिए, आप तुरंत शर्ट को निकालें और निशाल वाली जगह को हल्का गीला करके, इसपर 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर ब्रश से रगड़ें। अगर निशान हल्का है, तो आप आसानी से दाग वाली जगह को साफ कर लेंगी।

talcum powder to remove oil from clothes

सफेद सिरका यूज करें

अगर निशान बेकिंग सोडा से साफ नहीं हुआ है, तो आप सिरके का यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको शर्ट को पहले पानी में भिगोकर रखना है, इसके बाद निशान वाली जगह पर सफेद सिरका लगाएं और डिटर्जेंट पाउडर डालकर ब्रश से रगड़ना है। इससे निशान आसानी से साफ हो जाता है।

टूथपेस्ट का यूज करें

इसके लिए आपको सफेद पेस्ट का यूज करना है। नींबू की जगह आप टूथपेस्ट को निशान वाली जगह पर लगाएं और ब्रश की मदद से रगड़ें। आप पेस्ट लगाकर 20 मिनट के लिए भी छोड़ सकती हैं, इससे निशान आसानी से गायब हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- White Shirt Cleaning Tips: सफेद शर्ट के कॉलर-कफ पर जम गया है पसीने का मैल? बिना घिसे इन आसान हैक्स कर सकती हैं साफ

how to remove oil stains from white shirts

टेलकम पाउडर और डिटर्जेंट पाउडर

तेल का निशान साफ करने का इसे भी सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। आपको तेल लगने के तुरंत बाद टेलकम पाउडर का यूज करना है। 5 से 10 मिनट तक शर्ट को ऐसे ही छोड़ दें, इसके बाद आप डिटर्जेंट पाउडर के साथ पानी में घोलकर इसे धो लें। सफेद शर्ट का निशान साफ करने का यह सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- तौलिए से आ रही है सीलन की बदबू? धोते समय पानी में मिलाएं यह एक लिक्विड

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।