Indoor Plant Leaves Shiny Naturally: कमरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम में अधिकतर लोग तरह-तरह के इंडोर प्लांट्स लगाते हैं। ये पौधे न केवल हमारे आस-पास के वातावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि ताजगी भी प्रदान करते हैं। हालांकि, खिड़कियों या कमरों के अंदर रखे रहने के कारण इन पौधों की पत्तियों पर समय के साथ धूल और गंदगी की एक परत जम जाती है। इस वजह से उनकी नेचुरल चमक फीकी पड़ने लगती है।

अब ऐसे में लोग पत्तियों को चमकाने के लिए बाजार में मिलने वाले लीफ शाइनर को खरीदकर लाते हैं। मगर आपको जानकर खुशी होगी कि आपके घर में मौजूद नारियल तेल इस काम को आसान बना सकता है। नीचे लेख में जानें कोकोनट ऑयल पत्तियों को चमकाने में काम आता है?

नारियल तेल से इंडोर प्लांट की पत्तियों को कैसे चमकाएं?

इंडोर प्लांट्स की पत्तियों को नेचुरल चमक देने के लिए नारियल का तेल असरदार तरीका साबित होता है। इसके लिए आपको किसी महंगे लिक्विड या केमिकल की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

बता दें कि नारियल के तेल में प्राकृतिक मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो पत्तियों की नमी को बनाए रखते हैं। साथ ही उन्हें तुरंत  खूबसूरत एवं नेचुरल चमक देते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Vegetables Gardening Hacks: भीषण गर्मी में भी घर की छत पर हरी-भरी रहेंगी सब्जियां, बस जून में गार्डनिंग के समय न करें ये गलतियां

इस्तेमाल करने का सही तरीका

नारियल के तेल को पौधों पर लगाने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि इसकी सिर्फ कुछ बूंदें ही काफी होती हैं।

  • सबसे पहले एक साफ और मुलायम सूती कपड़ा या कॉटन पैड लें।
  • अब उस पर नारियल तेल की मात्र 2 से 3 बूंदें डालें।
  • इसके बाद, पौधे की पत्तियों को बहुत ही हल्के हाथों से पोंछें।
  • ऐसा करने से पत्तियों पर जमी सारी धूल-मिट्टी आसानी से साफ हो जाती है।
  • ध्यान रखें कि तेल की मात्रा ज्यादा न हो, वरना पत्तियां चिपचिपी हो सकती हैं।

नारियल तेल का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

नारियल तेल का यह नुस्खा अपनाते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। नीचे आसान भाषा में जानें-

  • सबसे पहले, पौधे की पत्तियों को तेल से चमकाने से पहले इन्हें सादे पानी से हल्का सा पोंछकर धूल जरूर हटा लें।
  • नारियल तेल का इस्तेमाल सभी पौधों में न करें। इसे रबर प्लांट, मनी प्लांट, फिकस और मन्स्टेरा जैसे चौड़ी पत्तियों वाले पौधों पर काम करता है।
  • तेल लगाने के तुरंत बाद पौधे को तेज धूप में न रखें, क्योंकि इससे पत्तियां झुलस सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

अगर आप पौधों की पत्तियों को चमकाने के लिए अगर आप लीफ शाइनर का इस्तेमाल करती हैं, तो यह तरीका आजमा सकती हैं। यह न केवल केमिकल फ्री बल्कि बजट फ्रेंडली भी है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific, AI