बरसात के दौरान मनी प्लांट के पौधे में करें ये काम, हरे-भरे रहेंगे पत्ते

मानसून के मौसम में अधिकतर पेड़-पौधों अच्छी तरह से फलते-फूलते हैं। बरसात का पानी जहां एक तरफ पौधों को पोषण देने का काम करता है, तो वहीं पौधों को सूखने से बचाता है। वहीं इस मौसम में खासतौर से कुछ पौधे तेजी से ग्रो करते हैं, उन्हीं में से एक है मनी प्लांट का पौधा। यह एक ऐसा पौधा है जो बरसात के मौसम में बाकी दिनों की अपेक्षा तेजी से ग्रो करता है और ओवरवाटर्ड से खराब नहीं होता है। जैसे हर पौधे को प्रत्येक मौसम में देखभाल की आवश्यकता होती है। वैसे ही भले ही मानसून मनी प्लांट के लिए बेहतरीन मौसम है। लेकिन मानसून में इस पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है, जिससे इसकी पत्तियां और जड़ें खराब न हों। आइए जानें कैसे आप मानसून में अपने मनी प्लांट की खास देखभाल करके इसे हमेशा हरा भरा बनाए रख सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको ऐसे दो उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मनी प्लांट को मानसून के दौरान सुरक्षित और हरा-भरा रख सकती है।
Money Plant की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें?

इसे भी पढ़ें-मानसून में बगीचे के लिए संजीवनी से कम नहीं हैं ये पांच Fertilizer, ऐसे करें तैयार
- मनी प्लांट की ग्रोथ को अगर आप अच्छा रखना चाहते हैं, तो इसके लिए पौधे को लगाते समय मिट्टी से लेकर गमले के साइज आदि का ख्याल रखना जरूरी है। मनी प्लांट तेजी से ग्रो करें इसके लिए मनी प्लांट मॉस स्टिक का उपयोग करें। बता दें कि मनी प्लांट के साइड से भी रूट निकलती है। ऐसे में मॉस स्टिक लगाने से एरिया रूट सूखता नहीं है वह मॉस स्टिक के अंदर चली जाती है।
- मनी प्लांट को लगाने के लि 8 से 10 इंच के गमले का उपयोग करें। इसकी ग्रोथ के लिए एक से दो घंटे की पर्याप्त धूप और पानी का स्प्रे करें। पानी का छिड़काव करने से पौधे की वृद्धि अच्छी होती है।
मनी प्लांट की ऐसे करें कटिंग

- अगर आप पहली बार मनी प्लांट का पौधा लगाने जा रही हैं, तो मानसून इसके लिए बेहतरीन सीजन है। इस मौसम में गमले में कटिंग के माध्यम से बड़े आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन जब बहुत ज्यादा सर्दियां या फिर गर्मी पडने लगती है तब उसकी कटिंग अच्छे से ग्रोथ नहीं कर पाती है।
- मनी प्लांट की कटाई हमेशा उस एरिया से निकलने वाली जड़ से करें, ऐसा करने से नई जड़े जल्दी बढ़ती है। मनी प्लांट की कटिंग को हमेशा साफ पानी या फिर मुलायम मिट्टी में लगाएं। मिट्टी को मुलायम बनाने के लिए कोकोपिट या बालू का उपयोग करें।
मनी प्लांट के लिए बेस्ट खाद

मनी प्लांट की हेल्दी और हरा-भरा रखने के लिए नेचुरल खाद का उपयोग करें। हालांकि अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले उर्वरक का उपयोग करते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इससे पौधों की वृद्धि नहीं होती। लेकिन बाद में इसके पत्ते पीले पड़ने लगते हैं। मनी प्लांट से पत्तों की चमक को बनाए रखने के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक बर्तन में 1 लीटर पानी में 20 एमएल दूध मिलाकर मनी प्लांट के पौधे पर स्प्रे करें। इससे पौधे में चमक और मनी प्लांट हेल्दी रहेगा।
इसे भी पढ़ें- सावन में चंपा के पौधे में बस करें ये काम, भर-भर के आएंगे फूल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।