घर की सफाई करने के लिए लोग कई महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो ये महंगे प्रोडक्ट सीधा जेब पर असर डालते हैं। इससे कई बार बजट बिगड़ जाता है। अब आप इन महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर पर ही बाजार जैसा एंजाइम क्लीनर तैयार कर सकती हैं। इसे घर पर बनाने से आपका फिजूल खर्च बचेगा साथ ही कुछ पैसा सेविंग में ऐड होगा।

होममेड एंजाइम क्लीनर

बाजार के केमिकल वाले एंजाइम क्लीनर से सफाई तो हो जाती है, लेकिन ये महंगे बहुत होते हैं। महंगाई के जमाने में आप घर पर ही किचन में पड़े फल और सब्जी के छिलकों से एक असरदार, खूशबू वाला एंजाइम क्लीनर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

एंजाइम क्लीनर बनाने के लिए सामग्री

घर पर पड़े नींबू या संतरे को खाकर अक्सर लोग इनके छिलके फेंक देते हैं। ऐसा करने के बजाय आप इन छिलकों से खास एंजाइम क्लीनर तैयार कर सकती हैं।

  • नींबू के छिलके या संतरे के छिलके
  • एक-दो कप सफेद सिरका
  • स्प्रे बोतल
  • थोड़ा पानी

एंजाइम क्लीनर बनाने का तरीका

नीचे दिए गए तरीके को फॉलो कर आसानी से होममेड क्लीनर बना सकती हैं।  

  • इसे बनाने के लिए नींबू और संतरे के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सूखा लें।
  • इसके बाद कांच के एक जार में इन्हें थोड़े पानी के डाल दें।
  • इसके ऊपर से सफेद सिरका डाल लें और जार को पूरा भर दें।
  • जार को बंद करें और 15 दिनों के लिए किसी ठंडी जगह पर रख दें।
  • बीच-बीच में जार को थोड़ा हिलाकर सामग्री को मिक्स कर सकती हैं।
  • कुछ दिनों के बाद इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • होममेड एंजाइम क्लीनर बनकर तैयार है, आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर की सफाई के दौरान अगर आप भी महंगे एंजाइम क्लीनर का इस्तेमाल करती हैं, तो आप पैसा बचा सकती हैं। किचन में पड़े कुछ नींबू और संतरे के छिलकों से एंजाइम क्लीनर बनाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- ₹20 में सोफे की करें Dry Cleaning, बिना वैक्यूम क्लीनर के मिनटों में जाएगा चमक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific