How To Get Rid Of Lizards Naturally: कमरे, बाथरूम, बालकनी और किचन में छिपकली का दिखना एक आम समस्या है। इन्हें दूर रखने के लिए लोग बाजार के केमिकल स्प्रे खरीदने के साथ-साथ साल में एक-दो बार पेस्टिसाइड का छिड़काव करवाते हैं, लेकिन इनका असर खत्म होते ही छिपकलियां दोबारा घर में लौटने लगती हैं। ऐसे में लोग इन्हें भगाने के लिए असरदार घरेलू नुस्खे तलाशते हैं।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिसमें केवल 2 चीजों से छिपकली भगाने वाला स्प्रे तैयार किया जा सकता है।

छिपकली को कैसे भगाएं?

घर के विभिन्न कोनों जैसे कमरे, बाथरूम, बालकनी और किचन में छिपकली का दिखना एक आम समस्या है। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही एक आसान और असरदार नेचुरल स्प्रे तैयार कर सकती हैं।

  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर (या 10-11 साबुत काली मिर्च)
  • एक गिलास पानी

छिपकली को भगाने के लिए स्प्रे बनाने का तरीका

  • सबसे पहले लहसुन की कलियों को ओखली या किसी बर्तन में अच्छी तरह कूट लें।
  • अब इसमें आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। 
  • अगर पाउडर न हो, तो साबुत काली मिर्च को बारीक पीसकर मिला लें।
  • इसके बाद एक गिलास पानी में इस मिश्रण को अच्छी तरह घोल दें।
  • इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि लहसुन और काली मिर्च का अर्क पानी में अच्छी तरह घुल जाए।
  • अब इस पानी को किसी कपड़े या छन्नी से छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। आपका होममेड छिपकली नाशक स्प्रे तैयार है।

घर के इन कोनों में जरूर करें स्प्रे का छिड़काव

स्प्रे बनाने के बाद इसे सही जगह पर छिड़काना बहुत जरूरी है। अगर आपके कमरे में बार-बार छिपकलियां आ रही हैं, तो नीचे बताए गए जगहों पर स्प्रे करें।

  • स्प्रे तैयार करने के बाद इसे उन जगहों पर छिड़के जहां पर छिपकलियां सबसे ज्यादा दिखाई देती हैं।
  • स्प्रे को खिड़की की ग्रिल, पर्दो के पीछे, फ्रिज, ओवन के आस-पास और घर के कोनों में छिड़काव करें।
  • तैयार स्प्रे या मिश्रण को छिपकली के ऊपर सीधा न छिड़कें। गंध तेज होने के कारण छिपकली मर या बेहोश हो सकती है।

छिपकलियों को हमेशा के लिए दूर रखने के अन्य असरदार उपाय

केवल स्प्रे छिड़कने के अलावा, आप इन घरेलू तरीकों को अपनाकर भी छिपकलियों को घर से दूर रख सकती हैं।

  • खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं, ताकि छिपकलियां बाहर से ही अंदर न आ सकें।
  • छिपकलियों को अंडे की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। घर के कोनों में अंडे के छिलके रखने से वे उस तरफ नहीं आतीं।
  • कपूर की तेज गंध से छिपकलियां तुरंत भाग जाती हैं। इसे बाथरूम या अलमारी के कोनों में रख सकते हैं।
  • अचानक छिपकली के ऊपर ठंडा पानी छिड़कने से वे सुस्त हो जाती हैं, जिससे उन्हें आसानी से पकड़कर बाहर निकाला जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-shutterstock