Sabun Ke Tukde Ka Istemal: हम सभी के घरों में नहाने के लिए साबुन का इस्तेमाल किया जाता है। लगातार इस्तेमाल होने के कारण यह घिस जाता है और छोटे टुकड़े में बदल जाता है। ऐसे में यह न ही पकड़ में आता है और न ही उपयोग करते बनता है। आमतौर पर लोग इसे बाथरूम की खाली पड़ी रैक पर फेंक देते हैं।

क्या आपको पता है कि बेकार समझा जाने वाला साबुन का यह टुकड़ा (Soap Scrap Reuse Hacks) घर के महंगे क्लीनर की छुट्टी कर सकता है? लेख में जानें कैसे?

साबुन के टुकड़े से बनाएं ये 5 क्लीनर 

नहाने वाले साबुन के छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल आप बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर को बनाने में कर सकती हैं। नीचे पढ़ें उन 5 क्लीनर के बारे में-

1. लिक्विड हैंड वॉश बनाएं

बचे हुए टुकड़ों को इकट्ठा करके एक जार में खौलता हुआ पानी मिलाएं। मिलाएं। जब ये पिघल जाएं, तो इन्हें किसी सांचे या छोटी कटोरी में सेट होने के लिए रख दें। कुछ ही घंटों में आपके पास एक नया साबुन तैयार होगा।

पुराना कद्दूकस का इस्तेमाल करके साबुन को पीसकर गर्म पानी में घोलें। अब इसे पुरानी छन्नी से छानें।अब आपका होममेड लिक्विड हैंडवॉश तैयार है। इसे डिस्पेंसर में भरकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बाथरूम में रखी इन 5 चीजों को न समझें बेकार, घर के मुश्किल कामों के हैं परमानेंट इलाज

2. टॉयलेट और बाथरूम क्लीनर

साबुन के सभी छोटे टुकड़ों को इकट्ठा करके एक पुराने सूती मोजे या साफ कपड़े में कसकर बांध लें। इस पोटली को पानी में गीला करें और बाथरूम की टाइल्स, वॉशबेसिन तथा बाथटब पर रगड़ें। साबुन का यह स्पंज नुमा तरीका बाथरूम के जिद्दी दाग, पानी के धब्बे और मैल को आसानी से साफ कर देता है।

इसके अलावा आप चाहें तो साबुन के टुकड़ों की इस पोटली को टॉयलेट के फ्लश टैंक के अंदर भी लटका सकती हैं। इससे जब भी आप फ्लश चलाएंगे, साबुन के पानी से कमोड अपने आप साफ और खुशबूदार रहेगा।

3. किचन सिंक क्लीनर

किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन धोने वाले स्पंज को एक तरफ से थोड़ा सा काट लें और उसके अंदर साबुन का एक छोटा टुकड़ा डाल दें। अब इस स्पंज से किचन सिंक को साफ करें। स्पंज से लगातार अच्छा झाग निकलता रहता है जिससे किचन सिंक पर जमी चिकनाई और तेल के दागों को हटाने में मदद मिलती है।

जूतों और स्नीकर्स क्लीनर बनाने में करें इस्तेमाल

मार्केट से शू क्लीनर खरीदकर लाने के बजाय आप साबुन से इसे बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए साबुन के टुकड़ों को थोड़े से गुनगुने पानी में भिगोकर एक गाढ़ा घोल या पेस्ट बना लें।

इस घोल को एक पुराने टूथब्रश पर लगाएं और गंदे हो चुके सफेद स्नीकर्स, कैनवास के जूते या चप्पलों के सोल्स पर हल्के हाथों से रगड़ें। यह जिद्दी मिट्टी और दागों को आसानी से साफ कर देता है।

शीशा और कांच साफ करने वाला क्लीनर

खिड़की या गाड़ी पर लगे शीशों को अगर एक दिन भी साफ न किया जाए, तो उस पर धब्बे जम जाते हैं। साथ ही वह गंदा हो जाता है। साबुन के एक छोटे टुकड़े को एक कप गर्म पानी में पूरी तरह घोल लें।

अब इसमें थोड़ा सा सिरका मिला लें। इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में भर लें। अब घर के कांच के दरवाजे, खिड़कियों या ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर स्प्रे करके सूती कपड़े से पोछें। कांच बिल्कुल चमक उठेगा और उस पर धब्बे भी नहीं पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें-  Leftover Soap Reuse Ideas: बचा हुआ साबुन भी है बड़े कमाल की चीज, ऐसे करें इस्तेमाल; सफाई और खुशबू दोनों में आएगा काम

अगर आप भी साबुन के टुकड़ों को बिना सोचे-समझें फेंक देती हैं, तो ऐसा न करें। ऊपर लेख में बताए गए तरीके से आप क्लीनर बनाकर तैयार कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Magnific, Shutterstock