फ्रिज की सफाई करने में अच्छा-खासा समय लगता है। इस काम को करने में घंटों की मेहनत लगती है क्योंकि फ्रिज के अंदर रखी चीजों को बाहर निकालना, कोनों में जमे दूध की मलाई, दागों और बदबू को हटाना मुश्किल होता है। मगर क्या आप जानती हैं कि आपकी रसोई में ही एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल कर आप घंटों की मेहनत से बच सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एल्युमिनियम फॉयल की। किचम में इस्तेमाल होने वाली यह आम सी फॉयल फ्रिज को साफ-सुथरा और नया जैसा बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है। नीचे लेख में जानें कैसे?

फ्रिज की सफाई में एल्युमिनियम फॉयल कैसे काम आता है?

फ्रिज की शेल्फ पर एल्युमिनियम फॉयल बिछाना सुविधाजनक तरीका है। फॉयल प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करती है, जो सारी गंदगी और फैले हुए खाने को खुद पर रोक लेती है। इससे आपको बार-बार कांच या प्लास्टिक की शेल्फ को धोने की जरूरत नहीं पड़ती है।

फ्रिज में फॉयल बिछाने के लिए फॉलो करें यह तरीका

फ्रिज को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने के लिए नीचे बताया गया तरीका आजमा सकती हैं। नीचे पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया-

  • फॉयल लगाने से पहले अपने फ्रिज को अंदर से अच्छी तरह खाली करें और एक बार पूरी तरह साफ कर लें।
  • एल्युमिनियम फॉइल की शीट को अपने फ्रिज की शेल्फ और ड्रॉअर्स के आकार या साइज के अनुसार बिल्कुल ठीक काट लें।
  • कटी हुई फॉइल को शेल्फ पर किनारे से लगाएं, जिससे पूरी सतह पर बिना किसी सिलवट के कवर कर लें।
  • फ्रिज के वेंटिलेशन एरिया को फॉयल से बिल्कुल न ढकें। इससे फ्रिज में उचित कूलिंग बनी रहती है।

एल्युमिनियम फॉयल इस्तेमाल करने के फायदे

रसोई में फॉयल पेपर वाला तरीका अजमाकर आप कई काम को आसान बना सकती हैं। साथ ही कई इसके कई फायदे भी होते हैं। नीचे जानें-

  • फ्रिज में एल्युमिनियम फॉयल बिछाने के बाद जब आप इसमें खाना रखती है। उस दौरान खाना और फ्रिज की सतह के बीच फॉयल बैरियर की तरह काम करता है। दाल, सब्जी, दूध या सॉस के गिरने पर दाग सीधे फॉइल पर लगते हैं, जिससे फ्रिज की सतह बिल्कुल साफ और सुरक्षित रहती है।
  • बचे हुए खाने और नमी के कारण फ्रिज में जो बदबू पैदा होती है, यह उसे काफी हद तक कम करता है। इससे फ्रिज में हमेशा ताजगी बनी रहती है।
  • शेल्फ को घंटों रगड़कर साफ करने के बजाय केवल फॉयल को बदलना पड़ता है, जिससे मेहनत और समय दोनों बचते हैं। 
  • यह तरीका फ्रिज के रख-रखाव में मदद करता है और आपके फ्रिज को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखता है।

निष्कर्ष

फ्रिज को साफ-सुथरा रखना अब कोई मुश्किल चुनौती नहीं रही है। एल्युमिनियम फॉइल का यह हैक काम को आसान बना देता है। थोड़े से स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपने फ्रिज को साफ, महकता हुआ और नया जैसा रख सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Magnific