Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:44 PM IST

Watermelon Peel Reuse Ideas: तरबूज के छिलके को फेंकने के बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Reuse Ideas: तरबूज के छीलने के बाद हम सभी उसके छिलके को कचरे में फेंके देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल किचन से लेकर बगीचे में कर सकती हैं? नीचे लेख में इसके कमाल के रीयूज।
Updated:- 2026-04-17, 11:26 IST
Watermelon peel uses

Tarbooj Ke Chilke Ka Istemal Kaise Kare: गर्मियों में आम के अलावा बाजार में तरबूज की भरमार देखने को मिलती है। यह फल स्वाद में मीठा होने के साथ शरीर को ठंडक भी देता है। लोग इस सीजन में तरबूज खरीदकर लाते हैं और इसका शरबत बनाकर या इसे काटकर खाना पसंद करते हैं। साथ ही, निकले हुए छिलके और बीजों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन छिलकों का इस्तेमाल आप घर से लेकर बगीचे तक में कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस फल के छिलके का रीयूज बताने जा रहे हैं।

तरबूज के छिलके से बना सकती हैं सब्जी

how to make sabzi help of watermelon peel

तरबूज के छीलने के बजाय इसकी मदद से सब्जी बना सकती हैं। इसके लिए छिलके पर मौजूद लाल हिस्से को हटाकर, इसके सख्त हरे छिलके को छील लें।

इसके बाद सफेद भाग को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। अब कड़ाही में तेल गरम करें और जीरा, हींग और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। छिलका डालकर हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक मिलाएं। लास्ट में अमचूर पाउडर और हरा धनिया डालें।

इसे भी पढ़ें- पुराने कपड़ों को न समझें बेकार, बनाएं स्टाइलिश हैंड बैग

पौधों के लिए छिलके से तैयार करें खाद

watermelon-peel-2-2026-04-f80f6b5367d4b63acb3908b5a98b582b

तरबूज के छिलके को फेंकने के बजाय इसकी मदद से लिक्विड और ड्राई खाद बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसमें मौजूद नाइट्रोजन और पोटेशियम पौधों के लिए अच्छा स्रोत है।

खाद बनाने के लिए छिलकों के छोटे टुकड़े कर उन्हें धूप में सुखा लें और फिर पीसकर पाउडर बना लें। इसे सीधे मिट्टी में मिलाएं। इसके अलावा छिलकों को 2-3 दिन पानी में भिगोकर रखें। अब इस पानी को पौधों की जड़ों में डालें।

स्किन के लिए नेचुरल ग्लो

तरबूज का छिलका केवल कचरा नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कूलेंट और ग्लो बूस्टर है। इसमें विटामिन A, C और लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को हाइड्रेट और ब्राइट बनाता है। इसके लिए छिलके के सफेद हिस्से को चेहरे पर 5-10 मिनट तक रगड़ें। इससे सनबर्न कम होता है।

जूते या लेदर पॉलिश

watermelon peel use for shoes polish

तरबूज के छिलके का इस्तेमाल जूतों या लेदर सामान की हल्की पॉलिश के लिए किया जा सकता है। इसके लिए छिलके का अंदर वाला सफेद हिस्सा लें और जूते या बैग की सतह पर धीरे-धीरे रगड़ें।

इसमें मौजूद नैचुरल नमी और तत्व धूल हटाकर हल्की चमक देने में मदद करते हैं। रगड़ने के बाद इसे 1–2 मिनट सूखने दें, फिर एक साफ सूखे कपड़े से बफ कर लें, जिससे सतह चमकने लगेगी।

इसे भी पढ़ें- अंडे की ट्रे को न समझें मामूली, मच्छरों को भगाने से लेकर डेकोरेशन तक में दिखाएगा कमाल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।