दीवारों में नमी है या सीलन? एल्युमिनियम फॉयल की मदद से मिनटों में ऐसे लगाएं पता

घर की दीवारों पर पपड़ी जमना, रंग छूटना या नमी दिखना एक आम समस्या है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह पपड़ी और काले धब्बे आगे चलकर फंगस व सीलन का रूप ले लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि दीवार की यह सीलन अंदरूनी पाइपलाइन से आ रही है या फिर कमरे की हवा में मौजूद नमी के कारण है? इस बात का पता लगाने के लिए आपको किसी महंगे उपकरण की आवश्यकता नहीं है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले एल्युमिनियम फॉयल की मदद से आप घर बैठे मिनटों में इस समस्या की जड़ तक पहुंच सकती हैं। जानते हैं कैसे...
इस टेस्ट क्या है तरीका?
यह बेहद सीधा और घरेलू उपाय है, जिसे करने के लिए किसी तकनीकी ज्ञान की जरूर नहीं पड़ती।
- सतह की सफाई: सबसे पहले सीलन वाली जगह को सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। अगर दीवार पहले से गीली होगी तो सही रिजल्ट नहीं मिल पाएंगे।
- फॉयल लगाना: लगभग 12 इंच चौड़ा एल्युमिनियम फॉयल का टुकड़ा काटें और प्रभावित दीवार पर रख दें।
- किनारों को मजबूती से जोड़ना: टेप की मदद से फॉयल के चारों किनारों को दीवार से पूरी तरह चिपका दें। इस बात का ध्यान रखें कि हवा अंदर-बाहर न जा सके।
- इंतजार करें: इस सेटअप को 24 से 48 घंटे के लिए बिल्कुल भी न छुएं।

टेस्ट का रिजल्ट कैसे समझें?
48 घंटे पूरे होने के बाद टेप को ध्यान से हटाएं और फॉयल के दोनों हिस्सों को चेक करें।
- बाहरी सतह पर पानी: यदि फॉयल के बाहर यानी कमरे की तरफ पानी की बूंदें दिखाई देती हैं, तो इसका अर्थ है कि समस्या हवा में मौजूद नमी यानी कंडेनसेशन की है। कमरे की गर्म हवा जब ठंडी दीवार से टकराती है तो पानी जमने लगता है।
- अंदरूनी सतह पर पानी: यदि फॉयल के अंदर यानी दीवार से सटे हिस्से पर नमी या पानी की बूंदें मौजूद हैं, तो सीलन दीवार के अंदर से आ रही है। यह जमीन से ऊपर चढ़ती नमी या बाहर से आ रहे पानी का संकेत है।
- सफेद पाउडर या धब्बे: फॉयल पर सफेद चूने जैसा पदार्थ या गहरे धब्बे दिखना इस बात की पुष्टि करते हैं कि पानी दीवार के आर-पार आ-जा रहा है।
बता दें कि कई बार बारिश या विशेष मौसम में ही रिसाव होता है, जो 48 घंटे के छोटे टेस्ट में पकड़ में नहीं आता। ऐसे में यदि दीवार से बदबू आ रही हो, पेंट बुरी तरह उखड़ रहा हो या सीलन बहुत बड़े हिस्से में फैल चुकी हो, तो किसी प्लंबर से जांच कराना ही सही विकल्प है।
यह भी पढ़ें- महंगे लहंगे या साड़ी से आ रही है सीलन की बदबू? मिनटों में ऐसे करें फ्रेश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
- फॉयल की बाहरी सतह पर पानी की बूंदें दिखने का क्या मतलब है?
- अगर फॉयल के बाहर पानी की बूंदें दिखती हैं, तो इसका मतलब है कि समस्या कमरे की हवा में मौजूद नमी की है।
- क्या 48 घंटे का यह टेस्ट सीलन का शत-प्रतिशत सटीक परिणाम देता है?
- नहीं, यह टेस्ट केवल एक प्राथमिक जांच के लिए है।
- सीलन की समस्या के लिए कब किसी प्लंबर या एक्सपर्ट की मदद लेनी चाहिए?
- यदि दीवार से लगातार बदबू आ रही हो, पेंट बुरी तरह से उखड़ रहा हो या सीलन बहुत बड़े हिस्से में फैल चुकी हो, तो खुद उपाय करने के बजाय किसी प्लंबर से जांच कराएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।