घर में मच्छर बढ़ जाएं, तो शाम होते ही लोगों की परेशानी शुरू हो जाती है। कोई खिड़की बंद कर देता है, तो कोई बाजार से मच्छर भगाने वाला स्प्रे या लिक्विड वेपोराइजर खरीदकर ले आता है, लेकिन कई बार इन चीजों की तेज स्‍मेल से सिरदर्द, एलर्जी या सांस लेने में परेशानी होने लगती है।

ऐसे में अगर आप भी बार-बार बाजार के स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती, तो घर पर नीम की पत्तियों से एक देसी स्प्रे बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे मच्‍छर भी तेजी से भाग सकते हैं। हम आपको अपने इस लेख में मच्‍छर भगाने के ल‍िए नीम स्‍प्रे बनाने और इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका बता रहे हैं।

image credit- istock

नीम का स्प्रे बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

मच्‍छर भगाने के ल‍िए नीम का देसी स्प्रे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत होगी। जैसे-

  • ताजी या सूखी नीम की पत्तियां- 1 कप
  • पानी- 2 कप
  • नीम का तेल- 1 छोटा चम्मच (ऑप्‍शनल)
  • सिट्रोनेला या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- कुछ बूंदें (ऑप्‍शनल)
  • स्प्रे वाली खाली बोतल- 1

ध्यान रखें कि नीम का तेल या एसेंशियल ऑयल पूरी तरह से ऑप्‍शनल ह‍ै। आप इनके बिना भी नीम की पत्तियों से यह स्प्रे बना सकती हैं।

घर पर नीम का स्प्रे बनाने का आसान तरीका

नीम का स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले पत्तियों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। अब एक बर्तन में दो कप पानी डालें और उसमें नीम की पत्तियां मिला दें। बर्तन को गैस पर रखें और लो टू मीडियम फ्लेम पर करीब 10 से 15 मिनट तक इसे उबलने दें। जब पानी का रंग बदलने लगे, तो समझ जाएं कि पत्तियों का अर्क पानी में आ गया है। अब गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

image credit- magnific

जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छलनी या साफ पतले कपड़े से छान लें। अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भर दें। अगर आप चाहें तो इसमें एक छोटा चम्मच नीम का तेल या फ‍िर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं। इससे आपके घर में अच्‍छी खुशबू भी आएगी। बस आपका नीम की पत्तियों वाला देसी स्प्रे इस्तेमाल के लिए तैयार है।

मच्‍छर भगाने के ल‍िए घर के क‍िन हिस्सों में करें स्प्रे?

नीम से बने इस पानी का इस्तेमाल आप उन जगहों पर कर सकती हैं, जहां मच्छर ज्‍यादा दिखाई देते हैं या उनके आने की आशंका रहती है। जैसे-

  • खिड़कियों के पास
  • दरवाजों के कोनों में
  • पर्दों के कोनों पर
  • कमरे के कोनों में

नीम का स्प्रे इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

घर पर बने स्प्रे को इस्तेमाल करना आसान है, लेकिन कुछ बाताें का ध्यान भी रखना चाह‍िए। जैसे-

  • स्प्रे को इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह बंद करें।
  • इसे आंखों, चेहरे और बॉडी पर डायरेक्‍ट स्‍प्रे न करें।
  • बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से बोतल दूर रखें।
  • अगर स्प्रे से किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific