मनी प्‍लांट का पौधा घर के अंदर और बालकनी में भी लगाया जाता है। इसकी बेलें जब बढ़ती हैं तो बेहद सुंदर और आकर्षक लगती हैं। इस पौधे को घर के अंदर लगाना अच्‍छा माना जाता है। मनी प्‍लांट लगाने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास गमला हो आप चाहें तो इसे शीशे की बोतल में भी उगा सकती हैं। इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा।

शीशे की बोतल में कैसे लगाएं मनी प्‍लांट?

मनी प्‍लांट को शीशे की बोतल के अंदर लगाने का तरीका बेहद आसान है।इसके लिए कुछ जरूरी बातों को ध्‍यान में रखना होगा। कुछ दिनों में ये बड़ी ही तेजी के साथ फैलेगा।

  • शीशे की साफ बोतल या चौड़ा जार लें। ध्‍यान रहे कि बोतल न अधिक लंबी और न ही अधिक चौड़ी होनी चाहिए।  
  • शीशे की बोतल को पहले अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद इसमें आप नल का साफ पानी लें।
  • मनी प्‍लांट की दो बेल लेकर आप इसमें छोड़ दें। यहां आपको इसे घर में कहीं भी रखकर दो दिन के लिए छोड़ना होगा।
  •  दो दिन बाद जब आप इसे देखेंगे तो आपको बोतल के अंदर इसकी जड़ें निकली नजर आएंगी।
  • गार्डनिंग एक्‍सपर्ट नीतू का कहना है कि मनी प्‍लांट की जड़ें फैलने का मतलब है कि ये धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कुछ दिनों के बाद आपको इससे नई बेले निकलती नजर आएंगी।
Image Credit: Shutterstock 

यह भी पढ़ें- Money Plant Growing Tips: पानी में लगा मनी प्लांट जंगल की तरह होगा घना, बस नारियल के छिलके का ऐसे करें इस्तेमाल

छंटाई पर भी ध्‍यान दें

मनी प्लांट की बेल लंबी हो रही है, लेकिन पत्तियां कम दिखाई दें तो उसकी छंटाई करें। सही तरीके से छंटाई करने से उसकी बेलों को व्यवस्थित रखने में मदद मिलती है। पौधे की बहुत लंबी, कमजोर या खराब बेलों को हटा दें। पत्ती के जोड़ के थोड़ा ऊपर साफ कट लगाएं। पौधे की सभी बेलों को एक बार में बहुत अधिक न काटें।

इतने दिन के बाद बदलें पानी

अगर आप नई कटिंग से मनी प्‍लांट की जड़ें उगा रहे हैं तो हर 4 से दिन के अंदर इसका पानी बदलते रहें। इससे जड़ों के अंदर ऑक्सीजन बनी रहती है और बैक्टीरिया नहीं पनपते। जब जड़ें अच्छी तरह से निकल आएं, तो आप हर 10 से 15 दिन में पानी बदल सकती हैं। पौधे को सीधे तौर पर धूप के संपर्क में आने से बचाएं। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपके पौधे में फंगस न लग जाए वरना आपका पौधा पूरी तरह से खराब भी हो सकता है।

शीशे की बोतल के अंदर मनी प्‍लांट को उगाने के साथ ही आपको उसके बढ़ने और कटाई छंटाई और समय पर पानी बदलने आदि कामों पर ध्‍यान देना होगा। इसके बाद ही आपका पौधा तेजी के साथ बढ़ेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock