धनतेरस और दिवाली पर घर लाएं ये 5 शुभ पौधे, सुख-समृद्धि के साथ बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी
-1793800293408.webp)
दीवाली के खास मौके पर हर कोई अपने घर को रोशनी, रंगोली और दीयों से सजाता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों को हमारे जीवन और घर की ऊर्जा का बहुत बड़ा जरिया माना जाता है। ऐसे में धनतेरस और दीवाली पर आप भी अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि के लिए कुछ खूबसूरत पौधे लगा सकती हैं। पौधे न केवल सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं, बल्कि घर की सजावट में भी इनकी बहुत बड़ी भूमिका होती है।
धनतेरस और दीवाली पर घर लाने के लिए 4 शुभ पौधे
अगर आप भी दीवाली के पावन अवसर पर घर में हरियाली और बरकत लाना चाहती हैं, तो इन पौधों को खरीदकर ला सकती हैं -
1. जेड प्लांट/मनी ट्री
मनी ट्री यानी जेड प्लांट आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ धन को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। इसके छोटे, चिकने और मांसल पत्ते दिखने में बहुत सुंदर होते हैं। इसे आप अपने पूजा रूम या लिविंग रूम में आसानी से रख सकती हैं।

2. मनी प्लांट
हर भारतीय घर में एक न एक मनी प्लांट का पौधा तो देखने को मिल ही जाता है। अगर आपके घर में यह नहीं है, तो इस दीवाली इसे जरूर ले आएं। इसकी हरियाली आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। मनी प्लांट को घर में रखने से धन का आगमन होता है और सकारात्मकता बनी रहती है।
3. बेंबू प्लांट/लकी बैम्बू
लकी बैम्बू प्लांट भी सबसे बेहतरीन माना जाता है, जिसे आप धनतेरस या दीवाली के दौरान घर ला सकती हैं। इसे गुड लक, लंबी उम्र और सफलता का प्रतीक माना जाता है, जो घर के वास्तु को सुधारने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- लिविंग रूम को इन 5 ट्रेंडी Small Wooden Plant Stand डिजाइंस से दें एस्थेटिक टच
4. तुलसी का पौधा
इन तीनों पौधों के अलावा आप दीवाली और धनतेरस के दिन तुलसी का पौधा खरीदकर भी घर ला सकती हैं। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में दीवाली के खास मौके पर यह पौधा घर में होना बहुत शुभ माना जाता है। इसे आप घर की बालकनी, आंगन या पूजा रूम में रख सकती हैं।

पौधों की देखभाल से जुड़े जरूरी टिप्स
अपने इन लकी पौधों को हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें -
- इन पौधों की पत्तियों पर धूल जमने न दें, क्योंकि इससे इनकी खूबसूरती फीकी पड़ सकती है। समय-समय पर इनकी पत्तियों को साफ करते रहें।
- पौधों में बहुत ज्यादा पानी डालने से बचें, नहीं तो इनकी जड़ें सड़ सकती हैं। हमेशा जरूरत के हिसाब से ही सीमित पानी दें।
- पौधे पर अगर कोई पत्ती पीली पड़ जाए या सूख जाए, तो उसे तुरंत काटकर अलग कर दें, वरना इससे पूरा पौधा खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 3 ट्रेंडी ग्रिल हैंगिंग प्लांट डिजाइंस, आपकी छोटी बालकनी को बना देंगे खूबसूरत
निष्कर्ष: अगर आप भी दीवाली या धनतेरस के मौके पर अपने घर में लगाने के लिए पौधे खरीदना चाह रही हैं, तो इस लेख में बताए गए ये पौधे आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प हैं। ये सभी पौधे घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सुख-समृद्धि और अच्छे भाग्य के प्रतीक भी माने जाते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik/pinterest/ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।