How to Get Rid of Rats at Home: मौसम बदलते ही घरों में बहुत सी दिक्कतें आने लगती हैं, जिनमें से एक है चूहों का आतंक। रात के समय दीवारों में खरोंचने की आवाज और किचन की अलमारियों में उनकी पॉटी से साफ पता चलता हैं कि घर में चूहे आ चुके हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो एक बहुत आसान 'पेंसिल ट्रिक' हम आपके लिए लेकर आएं है, जिसे अपनाने से चूहों के आने के रास्तों का आसानी से पता लग सकता हैं।

क्या है पेंसिल ट्रिक?

चूहों का शरीर काफी लचीला होता है और वो कहीं से भी घुस सकते हैं। वे अपनी रीढ़ की हड्डी को सिकोड़ लेते हैं और छोटी सी जगहों से भी आसानी से निकल सकते हैं। चूहा इतना ज्यादा पतला होता है कि सिर्फ 5 मिलीमीटर के गैप से भी अंदर आ सकता है, जो कि लगभग एक पेंसिल के पीछे लगी हुई इरेजर की चौड़ाई के बराबर है।

image credit-magnific

कैसे काम करती है यह ट्रिक?

पेंसिल की इस ट्रिक से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि घर में कौन सा छेद चूहों के आने का रास्ता बन सकता है। अपने घर के छोटे कोनों, पाइप्स और केबल के पास, दरवाजों के नीचे पेंसिल लेकर चेक करें। अगर पेंसिल के इरेजर जितनी चौड़ाई का कोई भी गैप दिखे, तो वहां पर निशान बना लें और उस रास्ते को बंद करें।

चूहों के रास्तों को कैसे बंद करें?

घर में चूहों के आने से परेशान हो गई हैं तो आज ही बंद करें उनके आने का रास्ता। जानें तरीका।

  • छोटे सुराग मिलने के बाद उसे तुरंत सील करना बहुत जरूरी है, वरना चूहे दोबारा वहीं से घुस सकते हैं।
  • ब्रिटिश पेस्ट कंट्रोल एसोसिएशन (BPCA) के मुताबिक, छोटे छेदों को स्टील वूल यानी वायर वूल से भरकर ऊपर से सीमेंट लगा दें।
  • चूहे प्लास्टिक और सिलिकॉन, लकड़ी, रबर को आसानी से कुतर देते हैं, इसलिए सिर्फ सिंपल सीलेंट पर भरोसा न करें।
  • गलती से भी वेंटिलेशन के लिए बने एयर वेंट को बंद न करें, इससे घर में दूसरी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।
  • अगर छेद बहुत बड़ा है तो खुद कोशिश करने के बजाय किसी पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट या कारीगर की मदद लेना बेहतर है।

image credit-magnific

घर में इन बातों का रखें ख्याल

अपने घर में नीचे दी गई कुछ बातों का ख्याल रखें। ऐसा करने से चूहे कम आएंगे। आइए जानते हैं।

  • खाने को सुरक्षित रखें: दाल, चावल, पास्ता और अन्य खुली चीजों को एयरटाइट डिब्बों में बंद करें। रात में किचन में खाने के टुकड़े न छोड़ें और कचरा पात्र का ढक्कन कसकर बंद रखें।
  • घर के कोनों को चेक करें: सिंक के नीचे, फ्रिज और कुकर के पीछे छुपे हुए स्थानों की नियमित रूप से जांच करें, क्योंकि यह चूहों के छिपने और घोंसला बनाने की मुख्य जगहें होती हैं।
  • एक्सपर्ट की सलाह लें: यदि तमाम सावधानियों के बाद भी चूहों को आना कम न हों, तो बिना देर किए पेस्ट कंट्रोल से संपर्क करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- magnific