चूहे घर के कोने-कोने से दुम दबाकर भागेंगे, बस आजमाएं यह देसी नुस्खा

घर में चूहे घुस आए हों तो न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करते हैं, बल्कि कपड़े, फर्नीचर और वायर तक कुतर देते हैं। कई महिलाएं चूहों से छुटकारा पाने के लिए केमिकल या जहर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे घर के बच्चों और पालतू जानवरों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान और सेफ देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
अगर घर में चूहे बहुत परेशान कर रहे हैं, तो यह आसान देसी नुस्खा जरूर ट्राई करें। जी हां आज हम आपको लौंग और सिरके वाला आसान नुस्खा बता रहे हैं। इसके इस्तेमाल से चूहे उस जगह से भागने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चूहों को तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती, खासकर लौंग और सिरके की महक। इन दोनों चीजों की गंध बहुत तेज होती है।
चूहे भगाने वाले नुस्खे के लिए सामग्री
- सिरका- 1 छोटी कटोरी
- लौंग- 4-5
चूहे भगाने वाले नुस्खे की विधि
- एक छोटी कटोरी में थोड़ा सिरका लें।
- इसमें 4-5 लौंग डाल दें।
- अब इस कटोरी को घर के ऐसे कोनों में रख दें जहां चूहे ज्यादा आते हैं, जैसे किचन के कोने, स्टोर रूम, सिंक के पास या अलमारी के पीछे।
- आप चाहें तो कॉटन को सिरके में भिगोकर इसमें लौंग रखकर भी कोनों में रख सकती हैं।
- कुछ ही दिनों में आप देखेंगी कि चूहे इस जगह पर आना कम कर देंगे।
यह उपाय पूरी तरह नेचुरल और केमिकल-फ्री है, इसलिए घर के लिए सुरक्षित भी माना जाता है।
अगर आप चाहती हैं कि चूहे दोबारा घर में न आएं, तो घर की सफाई का भी खास ध्यान रखें। खाने की चीजों को खुला न छोड़ें और किचन व स्टोर को हमेशा साफ रखें।
चूहे भगाने के लिए लौंग और सिरका ही क्यों?
- लौंग में मौजूद प्राकृतिक तेल की खुशबू बहुत तेज होती है। यह गंध चूहों को असहज कर देती है, इसलिए वे इस जगह से दूर भागने लगते हैं।
- सिरके में एसिडिक स्मेल होती है, जो चूहों की सूंघने की क्षमता को परेशान करती है। जब घर के कोनों में सिरके की गंध फैलती है, तब चूहे टिक नहीं पाते।
- लौंग और सिरका दोनों ही नेचुरल हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से घर में किसी तरह के हानिकारक केमिकल का खतरा नहीं होता, इसलिए यह बच्चों और पालतू जानवरों वाले घरों के लिए भी अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है।
- लौंग और सिरका रखने से न सिर्फ चूहे दूर रहते हैं, बल्कि घर के कोनों में जमी बदबू भी कम होने लगती है।
यह भी पढ़ें- पुराने जमाने के इस तरीके से सरपट भागेंगे चूहे, 1 गिलास वाले हैक से फ्री में मिलेगा छुटकारा
यह भी पढ़ें- चूहों ने कर दिया है नाक में दम, इंटरनेट की इस वायरल ट्रिक की मदद से पाएं राहत
इस तरह लौंग और सिरके की तेज महक से चूहे दूर भागते हैं और बिना केमिकल इस्तेमाल किए घर को चूहों से बचाने का यह एक आसान और असरदार तरीका बन सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।