Fastest Way to Remove Rat: मसाले के डिब्बे में पड़ी ये 2 चीजें चूहों को नहीं आती रास, छिड़कते ही हो जाएंगे कोसों दूर

How do I Permanently Get Rid Mouse From Kitchen: घर के रसोई में अगर एक बार चूहा घुस जाए, तो उसे बाहर निकलने का काम परेशानी भरा हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए अमूमन लोग चूहा मारने वाली दवा रखते हैं। इससे कहने को चूहों की भागदौड़ से तो छुटकारा मिल जाता है, लेकिन मरे हुए चूहों को ढूंढ-ढूंढकर बाहर न निकाला जाए, तो बदबू से पूरा घर भर जाता है और बैठना या खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। इसके बाद मरे हुए चूहे की गंध को हटाने में पसीने छूट जाते हैं। अब सवाल आता है कि फिर चूहों को बिना मारे किचन या घर से कैसे दूर करें, तो आज का यह लेख आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आया है। यहां हम आपको मसाले के डिब्बे में पड़ी 2 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी महक चूहों को रास नहीं आती और दुम दबाकर कोसों दूर भाग जाते हैं।
चूहे को भगाने के लिए क्या करें? (How to Get Rid Rat From Rasoi)
चूहों को भगाने के लिए तेजपत्ता और लाल मिर्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे पढ़ें इस्तेमाल करने का तरीका-
इसे भी पढ़ें- घर में चूहों की एंट्री होगी बैन, साबुन वाला यह 1 वायरल नुस्खा दिखाएगा घर के बाहर का रास्ता
जरूरी सामग्री
पानी- 2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 2 बड़े चम्मच (जितनी तीखी हो उतना बेहतर)
तेज पत्ता- 5-6 सूखे पत्ते
लिक्विड सोप- 2-3 बूंदें
घोल कैसे बनाएं?
- एक बर्तन में पानी लें और उसमें तेज पत्ते तोड़कर डाल दें। साथ ही लाल मिर्च पाउडर भी मिला दें।
- अब इस मिश्रण को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें।
- इसके बाद मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
- अब इसे एक छलनी से छानकर स्प्रे बोतल में भरें।
- छानने के बाद इसमें 2 बूंदें लिक्विड सोप मिलाएं और बोतल में भर लें।
इस्तेमाल कैसे करें?
तैयार घोल को घर दरवाजे, खिड़कियों की दरारों, किचन सिंक के नीचे और अलमारियों के पीछे स्प्रे करें।
तेजपत्ता और लाल मिर्च का घोल बनाने का दूसरा तरीका
- चूहे को भगाने के लिए तेज पत्ता और लाल मिर्च का स्प्रे बना सकती हैं।
- इसके लिए तेज पत्ता को मिक्सर में डालकर पीस लें।
- अब 1-2 चम्मच पीसी लाल मिर्च और 2 चम्मच तेज पत्ता पाउडर को आधे से ज्यादा पानी में मिलाएं।
- इसके बाद पानी को हिलाते हुए अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस घोल को घर के इन कोनों और किचन में छिड़के जहां चूहे धमाचौकड़ी मचा कर रखते हैं।
तेज पत्ते आएगा चूहों को भगाने में काम
चूहों को भगाने के लिए आप कुछ सूखे तेज पत्तों को लेकर उन्हें हल्का सा मसल दें।
अब इन पत्तों को अलमारी के नीचे, गैस स्टोव के पीछे और घर के उन कोनों में रख दें जहां चूहे ज्यादा आते हैं।
आप चाहें तो तेज पत्ते को जलाकर उसका धुआं भी पूरे घर में कर सकते हैं।
इसकी गंध से चूहों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है और वे घर छोड़कर भागने लगते हैं।
लाल मिर्च का करें इस्तेमाल
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप इन दोनों चीजों का मिश्रण या घोल बनाकर इस्तेमाल करें। आप केवल लाल मिर्च को छिड़ककर चूहों को भगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Washing Machine में बार-बार घुस जाते हैं चूहे? अधिकतर लोग नहीं जानते 5 रुपये वाला कारगर नुस्खा, मशीन से बनाकर रखेंगे दूरी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstock, gemini
- चूहों को भगाने के लिए क्या करें?
- चूहों को भगाने के लिए लाल मिर्च का छिड़काव करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।