How To Remove Hard Water Stains From Mirror: बाथरूम में रोजाना इस्तेमाल के बाद शीशे पर पानी और साबुन के सफेद जिद्दी दाग जम जाते हैं। वहीं बेडरूम में रखी ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर धूल, उंगलियों के निशान और मेकअप के धब्बे पड़ जाते हैं। इन्हें साफ करने के लिए अधिकतर लोग बाजार में बिकने वाले मिरर क्लीनर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। मगर आपको बता दें कि आप मात्र 5 रुपये के खर्च में इन्हें दोबारा से नया जैसा बना सकती हैं। आइए नीचे लेख में जानते हैं-

₹5 में शीशा चमकाने का आसान तरीका (Mirror Cleaning Hacks)

अगर आप बाथरूम और ड्रेसिंग टेबल के शीशे को चमकाने के लिए बाजार से क्लीनर खरीदकर लाती हैं, तो थोड़ा रुकिए। यहां हम आपको 5 रुपये की 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप शीशे को कुछ देर में चमका सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  Tiles Cleaning Hack: टाइल्स के बीच जमी गंदगी होगी साफ, बाथरूम में रखी यह 1 चीज आएगी काम

1. सफेद सिरका और पानी का स्प्रे

बाथरूम के शीशे पर लगे साबुन और खारे पानी के दागों को हटाने के लिए सिरका सबसे असरदार उपाय है। सिरके में मौजूद एसिड जमी हुई गंदगी को आसानी से काट देता है। नीचे जानें इस्तेमाल का तरीका-

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस तरीके को आजमाने के लिए स्प्रे बोतल में आधा कप पानी लें।
  • अब इसमें 1 से 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
  • फिर इसे शीशे पर स्प्रे करें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद एक साफ या कॉटन के कपड़े से पोंछ लें।
  • देखते ही देखते शीशा बिना किसी निशान के चमक उठेगा।

2. पुराने अखबार का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास कोई क्लीनिंग स्प्रे या कपड़ा नहीं है, तो पुराना अखबार शीशा साफ करने का पुराना तरीका है। अखबार की स्याही शीशे की सतह से गंदगी और तेल को सोख लेती है और उस पर कोई रेशा भी नहीं छोड़ती।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • शीशे को साफ करने के लिए एक कोटरी में थोडा सा सादा लें।
  • इसके बाद इसे शीशे पर छिड़कें।
  • अखबार के एक पन्ने को मोड़कर उसका गोला बना लें।
  • अब इस गोल बनाए गए अखबार से शीशे को गोल-गोल घुमाते हुए पोंछें।
  • कुछ ही सेकंड में शीशा बिल्कुल साफ हो जाएगा।

3. इस्तेमाल किया हुआ टी-बैग (Used Tea Bag)

चाय पत्ती में प्राकृतिक रूप से टैनिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो कांच पर जमी ग्रीस, धूल और उंगलियों के जिद्दी निशानों को बहुत आसानी से साफ कर देता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सुबह की चाय बनाने के बाद बचे हुए टी-बैग को फेंके नहीं।
  • इस्तेमाल किए हुए टी-बैग को 1-2 मिनट के लिए थोड़े से गर्म पानी में डुबोएं।
  • फिर उस टी-बैग को सीधे ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर रगड़ें।
  • इसके बाद किसी सूखे कपड़े से शीशा पोंछ लें। शीशे की धुंधलापन तुरंत दूर हो जाएगी।

4. बेकिंग सोडा की पेस्ट

अगर बाथरूम के शीशे पर खारे पानी की बहुत मोटी और पुरानी परत जम गई है, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा एक माइल्ड एब्रेसिव की तरह काम करता है जो कांच को बिना खरोंच के दाग हटाता है।

इस्तेमाल का तरीका

  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं।
  • इसके बाद उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब उसे गीले कपड़े या स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें।
  • इसके बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछ लें।

शीशा साफ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

शीशे को साफ करते समय हम सभी कुछ न कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से इसकी चमक नहीं बल्कि स्क्रैच भी पड़ जाते हैं। मगर आप अगर कुछ बातों का ध्यान रखती हैं, तो इसे 

  • शीशा पोंछने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े या बनियान वाले कॉटन के कपड़े का ही इस्तेमाल करें।
  • तौलिए का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह शीशे पर रेशे छोड़ देता है।
  • पानी या स्प्रे से साफ करने के बाद अंत में शीशे को एक सूखे कपड़े से पोंछना न भूलें।

अगर आप भी शीशे को साफ करने वाले क्लीनर को खरीदने में हजारों रुपये खर्च करती हैं, तो ऊपर बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- Magnific, Shutterstock